16.
Paheliyan
उड़ता है पर पक्षी नहीं, ताकतवर हैं उसके अंग, सर्दी हो या गर्मी यह रहता है सदा मस्त मलंग।
उत्तर – हवाई जहाज।
धूप देख मैं आ जाऊँ, छाँव देख शर्मा जाऊँ । जब हवा करे मुझे स्पर्श. मैं उसमे समा जाऊँ; बताओ क्या?
उत्तर – पसीना।
जो करता है वायु शुद्ध, फल देकर जो पेट भरे। मानव बना है उसका दुश्मन, फिर भी वह उपकार करे।
उत्तर – पेड़।
वह कौन-सा फूल है, जिसके पास कोई रंग और महक नहीं है ?
उत्तर – अप्रैल फूल।
सुंदर-सुंदर ख़्वाब दिखाती, पास सभी के रात में आती, थके मान्दे को दे आराम, जल्द बताओ उसका नाम?
उत्तर – नींद।
जन्म दिया रात ने, सुबह ने किया जवान । दिन ढलते ही, निकल गई इसकी जान।
उत्तर – समाचार-पत्र।
चार कोनों का नगर बना, चार कुँए बिन पानी, चोर 18 उसमे बैठे लिए एक रानी । आया एक दरोगा, सब को पीट-पीट कर कुँए में डाला, बताओ क्या ॥
उत्तर – कैरम बोर्ड।
वह कौन-सी चीज़ है जिसका रंग काला है, वह उजाले में तो नजर आती है, परन्तु अंधरे में दिखाई नहीं पड़ती। बोलो क्या है वो?
उत्तर – परछाई।
ऐसी क्या चीज है जो आंखों के सामने आने से आंखें बंद हो जाती है।
उत्तर – रौशनी।
कांटेदार खाल के भीतर एक रसगुल्ला, सभी प्रेम से खाते उसको, क्या पंडित क्या मुल्ला।
उत्तर – लीची।