46.
Paheliyan
सिर है, पर आंख नहीं, पेट है, पर खाना नहीं - पहेली
मेरा सिर है, पर आँख नहीं, पेट है, पर खाना नहीं। पैर हैं, पर चल नहीं सकता। मैं क्या हूँ?
उत्तर: मूर्ति (Statue)
मेरा सिर है, पर आँख नहीं, पेट है, पर खाना नहीं। पैर हैं, पर चल नहीं सकता। मैं क्या हूँ?
उत्तर: मूर्ति (Statue)
अपनों के ही घर ये जाये, तीन अक्षर का नाम बताये। शुरू के दो अति हो जाये, अंतिम दो से तिथि बताये।
उत्तर: अतिथि
न सीखा संगीत कहीं पर, न सीखा कोई गीत, लेकिन इसकी मीठी वाणी में । भरा हुआ संगीत, सुबह सुबह ये करे रियाज, मन को भाती इसकी आवाज, बताओ क्या?
उत्तर – कोयल।
एक पेड़ में एक ही पत्ती, वो भी रंग बिरंग, करते सभी नमन हैं उसको, मन मे भरे उमंग?
उत्तर – झंडा।
तुम मुझे बोलते हो, मैं तुम्हारी आवाज़ वापस देता हूँ। लेकिन मैं इंसान नहीं हूँ। पहाड़ों में अक्सर मेरे साथ खेल सकते हो। बताओ मैं कौन हूँ?
प्रतिध्वनि (Echo)
मैं खुद कभी नहीं चलता, लेकिन मेरे बिना गाड़ी नहीं चलती। मैं सड़क पर रहता हूँ, फिर भी मेरे पैर नहीं हैं। बताओ मैं कौन हूँ?
पहिया
मेरे पास आओ तो ज्ञान दूँ, मुझे जितना दूसरों को बाँटो, उतना ही मैं बढ़ता जाऊँ। बताओ मैं क्या हूँ?
ज्ञान
हरे हरे से है दिखे पक्के हो या कच्चे, भीतर से यह लाल मलाई जैसे ठंडे मीठे लच्छे।
उत्तर –तरबूज।
मैं किसी चीज़ को छूता नहीं, फिर भी उसे हिला सकता हूँ। मुझे देखा नहीं जा सकता, लेकिन मेरे आने का एहसास होता है। पेड़ मेरे आते ही झूमने लगते हैं। बताओ मैं कौन हूँ?
हवा।
रंग बिरंगा बदन है इसका, कुदरत का वरदान मिला, इतनी सुंदरता पाकर भी, दो अक्षर का नाम मिला । ये वन में करता शोर, इसके चर्चे हैं हर ओर, बताओ कौन?
उत्तर – मोर
सुबह आता शाम को जाता, दिनभर अपनी चमक बरसाता । समस्त सृष्टि को देता वैभव, इसके बिना नहीं जीवन संभव, बताओ क्या ॥
उत्तर - सूरज।
लाल हूँ, खाती हूँ मैं सूखी घास। पानी पीकर मर जाऊँ, जल जाए जो आए मेरे पास।
उत्तर – आग।
ऐसी कौन सी चीज है, जिसे आप खरीदते हो तो रंग काला, उपयोग करते हो तो लाल और फेंकते हो तो सफेद होता है ॥
उत्तर – कोयला।