MindYourLogic

100+ Hindi Paheliyan with Answer - बेहतरीन हिंदी पहेलियाॅं उत्तरसहित

About Paheliyan

इस पोस्ट में आपके लिए Hindi Paheliyan का बहुत ही बेहतरीन संग्रह लेकर आये है। यह चुनिंदा हिंदी पहेलियाॅं उत्तरसहित है, जो आपके दिमाग का विकास करने में सहायक सिद्ध होगी। यह Hindi Paheliyan with Answers आपका ज्ञान भी बढ़ाएगी तथा आपका मनोरंजन भी करेंगी। दोस्तो, इन हिंदी पहेली (hindi Paheli) को अपने दोस्तो रिश्तेदारो में सांझा कर आप उनके दिमाग की परिक्षा ले सकते है।
By Anshul Khandelwal
76.
Paheliyan

अंत कटे तो हल कहलाता-पहेली

तीन अक्षर का मेरा नाम, खाने के आता हूँ काम । मध्य कटे हवा हो जाता, अंत कटे तो हल कहलाता ॥
 उत्तर – हलवा।
79.
Paheliyan

जो पाए पंडित बन जाए-पहेली

धन-दौलत से बड़ी है यह, सब चीजों से ऊपर है यह । जो पाए पंडित बन जाए, बिन पाए मूर्ख रह जाए ॥
 उत्तर – विद्या।
Join MindYourLogic on WhatsApp
81.
Paheliyan

लंबी हूं पर डंडी नहीं-पहेली

काली हूं पर कोयल नहीं, लंबी हूं पर डंडी नहीं, डोर नहीं पर बांधी जाती, मैया मेरा नाम बताती।
 उत्तर – चोटी।
83.
Paheliyan

ना किसी से प्रेम ना किसी से बैर-पहेली

ना किसी से प्रेम ना किसी से बैर, फिर भी लोग लेते मेरी रोज खैर, सबके गानों की रौनक है बढ़ती, फिर भी मुझ पर थप्पड़ पड़ती।
 उत्तर – ढोलक।
Join MindYourLogic on WhatsApp
85.
Paheliyan

सबके सिर पर उल्टा धरा-पहेली

एक थाल मोतियों से भरा, सबके सिर पर उल्टा धरा । चारों ओर फिरे वो थाल; मोती उससे एक ना गिरे, बताओ क्या ॥
 उत्तर – आसमान।
86.
Paheliyan

अंतिम दो से तिथि बन जाये-पहेली

सबके ही घर ये जाये, तीन अक्षर का नाम बताए। शुरु के दो अति हो जाये, अंतिम दो से तिथि बन जाये ॥
 उत्तर – अतिथि।
87.
Paheliyan

टोपी है हरी मेरी-पहेली

टोपी है हरी मेरी, लाल है दुशाला । पेट में अजीब लगी, दानों की माला ॥
 उत्तर – मिर्च।
88.
Paheliyan

नारी का गहना-पहेली

दिखता नहीं पर पहना है, यह नारी का गहना है।
 उत्तर – लज्जा।
Join MindYourLogic on WhatsApp
90.
Paheliyan

नाम बताइए-पहेली

ऐसे वाहन का नाम बताइए, जिसका नाम आगे पीछे करने पर भी अर्थ में कोई भिन्नता नहीं होती?
 उत्तर – जहाज।