91.
Paheliyan
मध्य कटे तो बनता कम-पहेली
मध्य कटे तो बनता कम, अंत कटे तो कल । लेखन में मैं आती काम, सोचो तो क्या मेरा नाम ॥
उत्तर – कलम।
मध्य कटे तो बनता कम, अंत कटे तो कल । लेखन में मैं आती काम, सोचो तो क्या मेरा नाम ॥
उत्तर – कलम।
स्वर्ण जैसा है नाम मेरा, छांव, दाव से पडे काम तेरा, चार अक्षर मेरे नाम में आते, दूजे में कृष्ण भी कहलाते।
उत्तर – सोनापाठा।
सींग हैं पर बकरी नहीं, काठी है पर घोड़ी नहीं । ब्रेक हैं पर कार नहीं, घंटी है पर किवाड़ नहीं ।
उत्तर – साईकिल।
कहलाता तो हूँ मैं चूल्हा, पर अजब है मेरा रूप, तेल, गैस न लकड़ी माँगू, मुझे तो चाहिए धूप ?
उत्तर – सौर-चूल्हा
फल नहीं पर फल कहाउ, नमक मिर्ची के संग सुहाउ, खाने वाले की सेहत बढ़ाउ, सीता मैया की याद दिलाउ।
उत्तर – सीताफल।
ऐसी कौन सी चीज है जिसे व्यक्ति अपनी मां-बहन और अन्य औरतों की टूटते हुए देख सकता है, किंतु अपनी पत्नी की नहीं।
उत्तर – चूड़ियां।
दुनियाँ भर की करता सैर, धरती पे ना रखता पैर । दिन में सोता रात में जागता, रात अंधेरी मेरी बगैर, जल्दी बताओ मैं कौन?
उत्तर – चाँद।
पानी से निकला पेड़ एक, पात नहीं पर डाल अनेक । इस पेड़ की ठंडी छाया, बैठ के नीचे उसको पाया, बताओ क्या?
उत्तर – फ़व्वार्रा।
एक इलेक्ट्रिक विद्युत चालित रेल इंजन पूर्व की दिशा से पश्चिम की ओर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही है, हवा की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटे की है, रेल इंजन का धुंआ किस दिशा में जाएगा ?
उत्तर – किसी दिशा में नहीं (क्योंकि ऊपर रेल का इंजन इलेक्ट्रिक विद्युत चालित है और धुंवा ईंधन से चलते इंजन से निकलता है, इलेक्ट्रिक विद्युत चालित इंजन से नहीं।)
लोहा खींचू ऐसी ताकत है, पर रबड़ मुझे हराता है, खोई सूई मैं पा लेता हूँ, मेरा खेल निराला है ।
उत्तर – चुंबक।
मैं एक बीज हूँ, तीन अक्षर है मेरे | दो दल वाला अन्न हूँ, दाल बनाकर खाते हो |
उत्तर – मटर।
आगे ‘प‘ है मध्य में भी ‘प‘, अंत में इसके ‘ह‘ है, कटी पतंग नहीं ये भैया । न बिल्ली चूहा है; वन में पेड़ों पर रहता है, सुर में रहकर कुछ कहता है, बताओ क्या ॥
उत्तर – पपीहा।
एक कमरे में चार भाई रहते हैं, चारों की दिशा अलग होती है। कोई किसी से टकराता नहीं, फिर भी सब एक ही जगह रहते हैं। बताओ वे कौन हैं?
कमरे के चार कोने
प्रथम कटे तो दर हो जाऊं, अंत कटे तो बंद हो जाऊं, केला मिले तो खाता जाऊं, बताओ मैं हूँ कौन ॥
उत्तर – बंदर।