MindYourLogic

100+ Paheliyan to-test your logic |पहेलियाॅं उत्तर सहित आपके दिमागी कसरत के लिए।

About Paheliyan

Paheliyan - हम आपके लिए लेकर आये है, 100+ पहेलियाॅं उत्तर सहित का (100+ Paheliyan with answers) आपके दिमागी कसरत के लिए। जिसमें कुछ पहेलियाॅं सरल है तो कुछ पहेलियाॅं-कठीन है। दोस्तो, एक कथन, प्रश्न-या वाक्यांष में छिपे हुए एक दोहरे अर्थ-का सही उत्तर देना ही पहेली (Paheli) कहलाता है। इन पहेलियाॅं को हल करते हुये हमारे दिमाग की कसरत काफी अच्छे से हो जाती है। जो की हमारी Mental Health के लिए जरूरी भी है। तो चलिए देखते है, आप इन 102+ Paheliyan-में से कितनी पहेली (Paheli) का उत्तर दे पाते है।
By Anshul Khandelwal
1.
Paheliyan

वन में करता शोर-पहेली

रंग बिरंगा बदन है इसका, कुदरत का वरदान मिला,
इतनी सुंदरता पाकर भी, दो अक्षर का नाम मिला,
ये वन में करता शोर, इसके चर्चे हैं हर ओर।
उत्तर – मोर
4.
Paheliyan

मेरे नाम के दो मतलब हैं - पहेली

मेरे नाम के दो मतलब हैं, दोनों के हैं अर्थ निराले, एक अर्थ में सब्जी हूं मैं, एक अर्थ में पालने वाले।
उत्तर - पालक
Join MindYourLogic on WhatsApp
7.
Paheliyan

अंत कटे तो जमा - पहेली

अंत कटे तो जमा जोड हूं, मध्य कटे तो जना, आदि कटे तो सबने माना, कैसे हाय आ गया जमाना ?
उत्तर – ज़माना
8.
Paheliyan

घर में उछल कूद करता- पहेली

घर में उछल कूद करता,
नीली आंखों से मैं डरता,
घर में जो कुछ मिल जाता,
कुतर कुतर उसको खा जाता।
उत्तर - चूहा
Join MindYourLogic on WhatsApp
9.
Paheliyan

प्रथम कटे तो चार - पहेली

तीन अक्षरों का मेरा नाम,
प्रथम कटे तो चार,
कैसे हो तुम मैं जानू,
बोलो तुम सोच विचार।
उत्तर - अचार 
11.
Paheliyan

सिर छोटा और पेट बड़ा - पहेली

सिर छोटा और पेट बड़ा,
तीन टांग पर रहे खड़ा,
खाता हवा और पीता तेल,
और दिखलाता अपना खेल?
उत्तर-स्टोव
13.
Paheliyan

उग जाऊं मैं धरा पर- पहेली

उग जाऊं मैं धरा पर,
बिन डाले कोई बीज,
पशु दूध दे मुझे खाए के,
बोलो मैं कौन हूं?
उत्तर-घास 
Join MindYourLogic on WhatsApp
14.
Paheliyan

मैं हूं फांसी का फंदा- पहेली

मैं हूं फांसी का फंदा, मुझसे लगती फांसी नहीं, मगर तुम भी कहलाओगे "साहब", मुझे गले में कसो अगर।
उत्तर- टाई 
15.
Paheliyan

अपनी देह पर सूत लपेटे- पहेली

अपनी देह पर सूत लपेटे,
उस बंदे को नाचत देखा,
पांव अजूबा है लोहे का,
बदन पर रहती पांच-छह रेखा।
उत्तर- लट्टू