1.
Paheliyan
घर की रखवाली करता - पहेली
बिन खाए, बिन पिए, सबके घर में रहता हूँ । ना हँसता हूँ, ना रोता हूँ, घर की रखवाली करता हूँ ॥
उत्तर - ताला।
बिन खाए, बिन पिए, सबके घर में रहता हूँ । ना हँसता हूँ, ना रोता हूँ, घर की रखवाली करता हूँ ॥
उत्तर - ताला।
घर में उछल कूद करता, नीली आंखों से मैं डरता, घर में जो कुछ मिल जाता, कुतर कुतर उसको खा जाता।
उत्तर - चूहा
ऐसी कौन सी चीज़ है, जिसमें बहुत सारे छेद है, फिर भी पानी को रोक लेता है?
उत्तर- स्पंज
रंग तीन और चौड़ा सीना, देखो फर -फर करे उड़ान। जय-जयकार बोलते सारे, निश दिन उसको दें सम्मान।
उत्तर - तिरंगा झंडा
रंग बिरंगा बदन है इसका, कुदरत का वरदान मिला, इतनी सुंदरता पाकर भी, दो अक्षर का नाम मिला, ये वन में करता शोर, इसके चर्चे हैं हर ओर।
उत्तर – मोर
दो अक्षर का मेरा नाम, मेरे बिन न चलता काम, रंगहीन हूं स्वादहीन हूं, हरदम आता हूं मैं काम।
उत्तर – पानी
दो भाई हैं एक रंग के, गहरा उनका नाता, एक खो गया मेले में, तो दूजा भी काम न आता।
उत्तर -जूता
मैं छोटा फकीर, मेरे पेट में लकीर, आता हूं खाने के काम, मेरे बिना जीना नहीं आसान
उत्तर - गेहूं
एक किले के दो हीं द्वार, उनमें सैनिक लकड़ीदार | टकराए जब दीवारों से, ख़त्म हो जाए उनका संसार |
उत्तर – माचिस
छोटी सी छोकरी, लालबाई उसका नाम है, पहने है घाघरा, एक पैसा दाम है।
उत्तर - लालमिर्च