MindYourLogic

100+ Paheliyan to-test your logic |पहेलियाॅं उत्तर सहित आपके दिमागी कसरत के लिए।

About Paheliyan

Paheliyan - हम आपके लिए लेकर आये है, 100+ पहेलियाॅं उत्तर सहित का (100+ Paheliyan with answers) आपके दिमागी कसरत के लिए। जिसमें कुछ पहेलियाॅं सरल है तो कुछ पहेलियाॅं-कठीन है। दोस्तो, एक कथन, प्रश्न-या वाक्यांष में छिपे हुए एक दोहरे अर्थ-का सही उत्तर देना ही पहेली (Paheli) कहलाता है। इन पहेलियाॅं को हल करते हुये हमारे दिमाग की कसरत काफी अच्छे से हो जाती है। जो की हमारी Mental Health के लिए जरूरी भी है। तो चलिए देखते है, आप इन 100+ Paheliyan-में से कितनी पहेली (Paheli) का उत्तर दे पाते है।
By Anshul Khandelwal
1.
Paheliyan

घर की रखवाली करता - पहेली

बिन खाए, बिन पिए, सबके घर में रहता हूँ । ना हँसता हूँ, ना रोता हूँ, घर की रखवाली करता हूँ ॥

उत्तर - ताला।
2.
Paheliyan

घर में उछल कूद करता- पहेली

घर में उछल कूद करता,
नीली आंखों से मैं डरता,
घर में जो कुछ मिल जाता,
कुतर कुतर उसको खा जाता।
उत्तर - चूहा
Join MindYourLogic on WhatsApp
6.
Paheliyan

रंग तीन और चौड़ा सीना- पहेली

रंग तीन और चौड़ा सीना, देखो फर -फर करे उड़ान। जय-जयकार बोलते सारे, निश दिन उसको दें सम्मान।

उत्तर - तिरंगा झंडा
8.
Paheliyan

वन में करता शोर-पहेली

रंग बिरंगा बदन है इसका, कुदरत का वरदान मिला,
इतनी सुंदरता पाकर भी, दो अक्षर का नाम मिला,
ये वन में करता शोर, इसके चर्चे हैं हर ओर।
उत्तर – मोर
Join MindYourLogic on WhatsApp
10.
Paheliyan

दो भाई हैं एक रंग के - पहेली

दो भाई हैं एक रंग के, गहरा उनका नाता, एक खो गया मेले में, तो दूजा भी काम न आता।
उत्तर -जूता
11.
Paheliyan

छोटा फकीर- पहेली

मैं छोटा फकीर, मेरे पेट में लकीर, आता हूं खाने के काम, मेरे बिना जीना नहीं आसान

उत्तर -  गेहूं
12.
Paheliyan

एक किले के दो द्वार-पहेली

एक किले के दो हीं द्वार,
उनमें सैनिक लकड़ीदार |
टकराए जब दीवारों से,
ख़त्म हो जाए उनका संसार |
उत्तर – माचिस
Join MindYourLogic on WhatsApp
14.
Paheliyan

लाल गाय - पहेली

लाल गाय लकड़ी खाय, पानी पिये मर जाये।

उत्तर – आग
15.
Paheliyan

छोटी सी छोकरी - पहेली

छोटी सी छोकरी, लालबाई उसका नाम है, पहने है घाघरा, एक पैसा दाम है।

उत्तर - लालमिर्च