MindYourLogic

100+ Paheliyan to-test your logic |पहेलियाॅं उत्तर सहित आपके दिमागी कसरत के लिए।

About Paheliyan

Paheliyan - हम आपके लिए लेकर आये है, 100+ पहेलियाॅं उत्तर सहित का (100+ Paheliyan with answers) आपके दिमागी कसरत के लिए। जिसमें कुछ पहेलियाॅं सरल है तो कुछ पहेलियाॅं-कठीन है। दोस्तो, एक कथन, प्रश्न-या वाक्यांष में छिपे हुए एक दोहरे अर्थ-का सही उत्तर देना ही पहेली (Paheli) कहलाता है। इन पहेलियाॅं को हल करते हुये हमारे दिमाग की कसरत काफी अच्छे से हो जाती है। जो की हमारी Mental Health के लिए जरूरी भी है। तो चलिए देखते है, आप इन 106+ Paheliyan-में से कितनी पहेली (Paheli) का उत्तर दे पाते है।
By Anshul Khandelwal
31.
Paheliyan

एक लाठी की कहानी - पहेली

बच्चों! एक लाठी की सुनो कहानी,
छुपा है जिसमें मीठा – मीठा पानी |
उत्तर – गन्ना
33.
Paheliyan

वह पाले ना भैंस या गाय - पहेली

वह पाले ना भैंस या गाय,
फिर भी दूध मलाई खाए,
घर बैठे ही करे शिकार,
गया शेर भी उससे हार।
उत्तर-बिल्ली
34.
Paheliyan

प्रथम कटे तो दर हो जाऊं - पहेली

प्रथम कटे तो दर हो जाऊं,
अंत कटे तो बंद हो जाऊं,
केला मिले तो खाता जाऊं,
बताओ मैं हूं कौन?
उत्तर- बंदर
Join MindYourLogic on WhatsApp
35.
Paheliyan

पीता था डीजल - पहेली

पहले खाता था कोयला, फिर पीता था डीजल, अब सेवन करता बिजली का, जाने कौन होगा कल।

उत्तर -  रेल इजंन
36.
Paheliyan

मुँह है पर मौन हूँ - पहेली

आँखें हैं पर अंधी हूँ, पैर हैं पर लंगड़ी हूँ, मुँह है पर मौन हूँ, बताओ मैं कौन हूँ  ?

 उत्तर - गुड़िया
37.
Paheliyan

धीरे से चलकर यह है आती - पहेली

धीरे से चलकर यह है आती,
खिलखिला कर हंसी बनाती,
न है नाक पर और न कान,
होठों पर उसकी पहचान।
उत्तर - मुस्कान
38.
Paheliyan

प्रथम कटे तो चार - पहेली

तीन अक्षरों का मेरा नाम,
प्रथम कटे तो चार,
कैसे हो तुम मैं जानू,
बोलो तुम सोच विचार।
उत्तर - अचार 
Join MindYourLogic on WhatsApp
39.
Paheliyan

गोल गोल महल है मेरा- पहेली

गोल गोल महल है मेरा,
हर कमरे में रस,
जो हीं मुंह में डालोगे,
हो जाओगे मदमस्त।
उत्तर- जलेबी
40.
Paheliyan

लंबा तन बदन गोल - पहेली

लंबा तन और बदन है गोल, मीठे रहते मेरे बोल | तन पे मेरे होते छेद, भाषा का मैं न करूँ भेद |

उत्तर – बाँसुरी
43.
Paheliyan

हिमालय में मेरा निवास- पहेली

हिमालय में मेरा निवास,
फलदार हूं मैं एकदम खास,
मेरे नाम में दो अक्षर,
पहली बतावे साक्षर।
उत्तर - सेब
Join MindYourLogic on WhatsApp