MindYourLogic

100+ Paheliyan to-test your logic |पहेलियाॅं उत्तर सहित आपके दिमागी कसरत के लिए।

About Paheliyan

Paheliyan - हम आपके लिए लेकर आये है, 100+ पहेलियाॅं उत्तर सहित का (100+ Paheliyan with answers) आपके दिमागी कसरत के लिए। जिसमें कुछ पहेलियाॅं सरल है तो कुछ पहेलियाॅं-कठीन है। दोस्तो, एक कथन, प्रश्न-या वाक्यांष में छिपे हुए एक दोहरे अर्थ-का सही उत्तर देना ही पहेली (Paheli) कहलाता है। इन पहेलियाॅं को हल करते हुये हमारे दिमाग की कसरत काफी अच्छे से हो जाती है। जो की हमारी Mental Health के लिए जरूरी भी है। तो चलिए देखते है, आप इन 101+ Paheliyan-में से कितनी पहेली (Paheli) का उत्तर दे पाते है।
By Anshul Khandelwal
61.
Paheliyan

पकता हूँ तो हरा, खाने में लाल - पहेली

जब मैं पकता हूँ,तो हरा होता हूँ, 
जब आप मुझे खाते हैं,तो मैं लाल होता हूँ, 
और जब आप मुझे थूकते हैं,तो मैं काला होता हूँ। 
मैं क्या हूँ?
उत्तर: तरबूज
Join MindYourLogic on WhatsApp
65.
Paheliyan

तीन पंख का ऐसा पक्षी- पहेली

तीन पंख का ऐसा पक्षी, सबके घर में रहता, वर्षा और सर्दी में सोता, बस गर्मी में उड़ता।
उत्तर - पंखा
66.
Paheliyan

खरीदते हो तो रंग काला- पहेली

ऐसी कौन सी चीज है,
जिसे आप खरीदते हो तो रंग काला,
उपयोग करते हो तो लाल
और फेंकते हो तो सफेद होता है?
उत्तर - कोयला
Join MindYourLogic on WhatsApp
69.
Paheliyan

पानी से निकला पेड़ एक - पहेली

पानी से निकला पेड़ एक, पात नहीं पर डाल अनेक, इस पेड़ की ठंडी छाया, बैठ के नीचे उसको पाया बताओ कौन
उत्तर - फव्वारा
70.
Paheliyan

एक गुलदस्ता ऐसा - पहेली

एक गुलदस्ता ऐसा देखा, करते नहीं जो भेंट, खाने के काम वो आए, उस में फूल अनेक।

उत्तर – फूलगोभी
71.
Paheliyan

कल बनूं धड़ के बिन- पहेली

कल बनू धड़ के बिन, मल बनू सिर हीन, पैर कटे तो थोड़ा रहूं, अक्षर है कुल तीन।
उत्तर - कमल
72.
Paheliyan

मीठा हूं सब करे पसंद - पहेली

मीठा हूं सब करे पसंद,
मोटी दीवारों में बंद,
मेरा पेड़ बहुत है फलता,
लेकिन कभी नहीं है जलता।
उत्तर-केला
73.
Paheliyan

कोमल कोमल बाल- पहेली

कान बड़े हैं काया छोटी, कोमल कोमल बाल, चौकस इतना पकड़ सके ना, बड़ी तेज है चाल।

उत्तर -  खरगोश
Join MindYourLogic on WhatsApp
75.
Paheliyan

हरे रंग के दरबार में- पहेली

हरे रंग के दरबार में,
इक बैठा है राजा,
कांटो में पला है,
मगर निराली उसकी आभा।
उत्तर - गुलाब