MindYourLogic

15+ बच्चों के लिए कठिन पहेलियाँ उत्तर सहित | Kathin Paheliyan With Answers


'कठिन पहेलियाँ' हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं। वे न केवल मनोरंजन के लिए होती हैं, बल्कि हमारे मानसिक विकास में भी मदद करती हैं। आज हम बच्चो के लिए कुछ 'कठिन पहेलियाँ' लेकर आऐ है। इस ब्लॉग पोस्ट में '१५ कठिन पहेलियाँ' उत्तर सहित दी गई है। जिन्हे हल करने में आपको थोड़ा दिमाग लगाना होगा लेकिन आप इन्हे हल करके आनंद उठा सकते है। क्या आप इस 'कठिन पहेलियाँ' उत्तर सहित चैलेंज को करने के लिए तैयार है। आईये शुरू करते है।

 

1.ऐसा कौन सी  चीज है,

जो आप कहीं ना कहीं छोड़ देते हैं,

फिर भी आपके साथ होती है?

उत्तर – फिंगरप्रिंट।

 

2. राजा के राज्य में नहीं माली के बाग में नहीं तोड़ो तो गुठली भी नहीं खाओ तो स्वाद भी नहीं बताइए क्या है?

उत्तर – ओले।

 

3. बनाने वाला उसका उपयोग नहीं करता।

 उपयोग करने वाला उसे देखता नहीं।

 देखने वाला उसे पसंद नहीं करता जवाब जरूर देना इसका क्या है?

उत्तर – कफन।

 

4. एक  गुफा और 32 चोर,

तीनों 12 घंटे करते हैं काम,

बाकी वक्त करें आराम। 

जल्दी बताओ इसका नाम?

उत्तर – दांत।

 

5. हरे रंग की टोपी मेरी हरे रंग की दुशाला,

जब तक जाती हूं मैं तो हरे रंग की टोपी पर लाल रंग की दुशाला।

 मेरे पेट में रहती मोतियों की माला,

 नाम जरा बताओ मेरे लाला?

उत्तर – हरा मिर्च।

 

 

 

 

6. बन गया हूँ मैं जीवन का अभिन्न हिस्सा, 

आदमी नहीं यंत्र हूँ मैं,

बताओ क्या हैं मेरा किस्सा?

उत्तर – फ़ोन।

 

7. वो कौन सी चीज़ है,

जिसे खाने के लिए खरीदते हैं,

लेकिन उसे खाते नहीं?

उत्तर –खाने की प्लेट।

 

8. उपर भी जाता नीचे भी आता ,

पर अपने जगह से तनिक न हिलता।

उत्तर –सीढ़िया।

 

9. रामनाथ की बाड़ी में जगन्नाथ का काटा,

उसके उंदर 25 नग भाटा।

उत्तर –पेड़ पर लगा हुआ केला।

 

10. फुल खिलता है रंग-बिरंगी,

फल फलता है ,

लम्बी डोर।

उत्तर – मुनगा।

 

 

 

11. मेहमान जाता मेहमान के घर ,

 मेहमान पकड़े मेहमान को ,

मेहमान मरे मेहमान को।

उत्तर –लोहा और लोहार।

 

12. ऐसी कौन सी जगह है,

जहां 100 लोग जाते हैं,

तो वापस 101 लोग आते हैं?

उत्तर:- शादी में, बारात लेकर।

 

13. वो क्या है, जिसको जितना ज्यादा साफ करोगे वह उतना ही काला होता जाएगा?

उत्तर:- ब्लैक बोर्ड।

 

14. उस चीज का नाम बताइए,

जिसे पीटने में लोगों को बहुत मजा आता है?

उत्तर:- ढोल।

 

15. राम ने 500 मीटर की दौड़ में हिस्सा लिया, और दौड़ में शामिल तीसरे नंबर पर श्याम को पीछे छोड़ दिया। 

अब बताओ राम दौड़ में किस नंबर पर था?

उत्तर – तीसरे नंबर पर।

 

 

 

 

 


paheli blogs

bhujo-toh-jaane-90-percent-nahi-suljha-paate
Palak Chhabriya 2026-04-17

बूझो तो जाने: 90% लोग नहीं सुलझा पाते

बूझो तो जाने के साथ खेलें मजेदार और दिमाग घुमा देने वाली हिंदी पहेलियां। बूझो तो जाने चैलेंज में 90%...

paheliyan-bujhao-uttar-sahit
Anshul Khandelwal 2026-3-6

पहेलियां बुझाओ उत्तर सहित | 25+ मजेदार हिंदी पहेलियाँ

25+ मजेदार पहेलियां बुझाओ उत्तर सहित पढ़ें। बच्चों और बड़ों के लिए आसान, ट्रिकी और दिमाग घुमा देने व...

20-mazedar-main-kaun-hu-paheliyan-uttar-sahit
Anshul Khandelwal 2026-3-6

20+ मजेदार मैं कौन हूँ पहेलियाँ (उत्तर सहित) | Hindi Paheliyan

20+ मैं कौन हूँ पहेलियाँ (उत्तर सहित) पढ़ें। बच्चों और बड़ों के लिए मजेदार हिंदी पहेलियाँ, दिमाग तेज...

50-hindi-paheliyan-for-adults
Anshul Khandelwal

50 मजेदार हिंदी पहेलियाँ वयस्कों के लिए (2026)। इसमें शामिल हैं काव्यात्मक, वर्डप्ले और आधुनिक ब्रेन...

50-fun-hindi-riddles-2026-brain-boosting-riddles-for-kids
Lipika Lajwani 2025-12-23

50 सबसे मजेदार हिंदी पहेलियाँ बच्चों के लिए! फलों, जानवरों, घरेलू वस्तुओं की ट्रिकी रिडल्स उत्तर सहि...