MindYourLogic

15 Hindi Paheliyan | MindYourLogic Paheliyan


आज के ब्लॉग पोस्ट में हम आपके लिए लेकर ए है कुछ 'हिंदी पहेलियाँ' जिनको हल करके आपके दिमाग की कसरत होगी, और आप काफी आनंद उठाएंगे। आज के ब्लॉग पोस्ट में '१५ हिंदी पहेलियाँ' दी गई है जिनके उत्तर  भी साथ में है। तो आईये इन 'हिंदी पहेलियों' को हल करते है। क्या आप इन 'हिंदी पहेलियाँ' को हल करने के लिए तैयार है?

 

1. ऐसा क्या है, शुरू कटे तो कान कहलाऊँ,
बीच कटे तो मन बहलाऊँ,
परिवार की मैं करूँ सुरक्षा
बारिश, आँधी, धूप से रक्षा, पहेली का जवाब?

उत्तर – मकान।

 

2. काले वन की रानी है,
लाल पानी पीती है,

जल्दी बूझो इस पहेली को?

उत्तर – खटमल।

 

3. ऐसा क्या है, देखी रात अनोखी वर्षा,
सारा खेत नहाया,
पानी तो पूरा शुद्ध था,
पर पी न कोई पाया,

क्या होगा इस पहेली का जवाब?

उत्तर – ओस।

 

4. ऐसा क्या है, पगरी में भी, गगरी में भी,
और तुम्हारी नगरी में भी, कच्चा खाओ, पक्का खाओ।

शीश में मेरा तेल लगाओ।

उत्तर – नारियल।

 

5. ऐसा क्या है, वह पाले नहीं भैंस, ना गाय,
फिर भी दूध मलाई हीं खाए,
घर बैठे हीं वह करे शिकार,
रिश्ते में भी है, वह मौसी यार, जल्दी बताओ?

उत्तर – बिल्ली।

 

 

6. ऐसा क्या है, भवनों से मैं नजर आता,
सब बच्चों को खूब भाता,
दूर का हूँ लगता मामा,
रूप बदलता पर दिल को भाता,

जल्दी बताओ इस पहेली को?

उत्तर – चंद्रमा।

 

7. ऐसा क्या है, सात रोज में हूँ आता,
बालकों का हूँ चहेता,
वे करते हैं बस मुझसे प्यार,
नित्य करते हैं मेरा इंतजार,

जल्दी बताओ इस पहेली को?

उत्तर – रविवार।

 

8. ऐसा क्या है, बोल नहीं पाती हूँ मैं,
और सुन नहीं पाती ,
बिना आँखों के हूँ अंधी,
पर सबको राह दिखाती, पहेली का जवाब?

उत्तर – किताब।

 

9. ऐसा क्या है, तीन अक्षर का मेरा नाम,
बीच कटे तो रिश्ते का नाम,
आखिरी कटे तो सब खाए,
भारत के तीन तरफ दिखाए, पहेली का जवाब?

उत्तर – सागर।

 

10. राजा महाराजाओं के ये,
कभी बहुत आया काम,
संदेश इसने पहुचाएँ,
सुबह हो या शाम, क्या होगा इस पहेली का जवाब?

उत्तर – कबूतर।

 

 

11. ऐसा क्या है, आगे ‘प’ है मध्य में भी ‘प’,
अंत में इसके ‘ह’ है।
पेड़ों पर रहता है।
सुर में कुछ कहता है।

क्या होगा इस पहेली का जवाब?

उत्तर – पपीहा।

 

12. करती नहीं यात्रा दो गज,
फिर भी दिन भर चलती है,
रसवंती है, नाजुक भी,
लेकिन गुफा में रहती है, पहेली का उत्तर?

उत्तर – जीभ।

 

13. पास में उड़ता – उड़ता आए,
क्षण भर देखूँ , फिर छिप जाए,
बिना आग के जलता जाए,
सबके मन को वह लुभाए, पहेली का उत्तर?

उत्तर – जुगनू।

 

14. नहीं सुदर्शन चक्र मगर,
मैं चकरी जैसा चलता,
सिर के ऊपर उल्टा लटका.
फर्श पर नहीं उतरता,

उत्तर – पंखा।

 

15. ऐसा क्या है, नकल उतारे सुनकर वाणी,
चुप-चुप सुने सभी की कहानी,
नील गगन है इसको भाए,
चलना क्या उड़ना भी आए, पहेली का जवाब?

उत्तर – तोता।

 

 


paheli blogs

bhujo-toh-jaane-90-percent-nahi-suljha-paate
Palak Chhabriya 2026-04-17

बूझो तो जाने: 90% लोग नहीं सुलझा पाते

बूझो तो जाने के साथ खेलें मजेदार और दिमाग घुमा देने वाली हिंदी पहेलियां। बूझो तो जाने चैलेंज में 90%...

paheliyan-bujhao-uttar-sahit
Anshul Khandelwal 2026-3-6

पहेलियां बुझाओ उत्तर सहित | 25+ मजेदार हिंदी पहेलियाँ

25+ मजेदार पहेलियां बुझाओ उत्तर सहित पढ़ें। बच्चों और बड़ों के लिए आसान, ट्रिकी और दिमाग घुमा देने व...

20-mazedar-main-kaun-hu-paheliyan-uttar-sahit
Anshul Khandelwal 2026-3-6

20+ मजेदार मैं कौन हूँ पहेलियाँ (उत्तर सहित) | Hindi Paheliyan

20+ मैं कौन हूँ पहेलियाँ (उत्तर सहित) पढ़ें। बच्चों और बड़ों के लिए मजेदार हिंदी पहेलियाँ, दिमाग तेज...

50-hindi-paheliyan-for-adults
Anshul Khandelwal

50 मजेदार हिंदी पहेलियाँ वयस्कों के लिए (2026)। इसमें शामिल हैं काव्यात्मक, वर्डप्ले और आधुनिक ब्रेन...

50-fun-hindi-riddles-2026-brain-boosting-riddles-for-kids
Lipika Lajwani 2025-12-23

50 सबसे मजेदार हिंदी पहेलियाँ बच्चों के लिए! फलों, जानवरों, घरेलू वस्तुओं की ट्रिकी रिडल्स उत्तर सहि...