MindYourLogic

15 New Paheliyan For Your Masti | MindYourLogic Paheliyan


आज के ब्लॉग पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए है कुछ  New Paheliyan, जिनको हल करके आप मस्ती कर सकते है।  इस ब्लॉग पोस्ट में 15 New Paheliyan दी हुई है। जिनके उत्तर  भी साथ में दिए गए है। तो क्या आप इस New Paheliyan चैलेंज को करने के लिए तैयार है? आईये शुरू करते है।

 

1. एक कूए में बड़ी १५ मछलिया थी। 

दो मछलिया मर गयी तो बताओ अब कुए में कितनी मछलिया है?

उत्तर – १५, क्योकि मरी हुई २ मछलिया भी कुए के अंदर ही है।

 

2. चार खंडो का नगर बना,
चार कुए बिन पानी,
चोर अठारह उसमे बैठे लिए एक रानी, 
आया एक दरोगा, 
सबको पिट-पीटकर कुए में डाला।

उत्तर – कैरम बोर्ड।

 

3. एक पेन ५ रुपये में बेचोगे तो २ रूपये का प्रॉफिट मिलेगा,

अगर वही पेन १० रुपये में बेचोगे तो कितना प्रॉफिट होगा?

उत्तर – ७ रूपये।

 

4. फिल्म देखने के लिए दो बेटे और दो पिता गए,

लेकिन उनके पास तीन ही टिकट थे,

फिर भी सभी ने फिल्म देखी,

बताओ कैसे?

उत्तर: फिल्म देखने तीन ही लोग गए थे। बेटा, पिता और दादा जी। देखा जाए, तो यह दो पिता और दो बेटे हैं।

 

5. मैं एक ऐसा शब्द हूं,

जिसे अगर तुम गलत पढ़ोगे तो सही होगा। 

और अगर सही पढ़ोगे तो गलत होगा,

बताओ इसका जवाब क्या होगा?

उत्तर: ‘गलत’ शब्द।

 

 

6. लाल शरीर और काला मुंह है,

 कागज वो खा जाता है।

हर शाम पेट खोलकर कागज को कोई ले जाता है।

उत्तर: पोस्ट बॉक्स।

 

7. कान घुमाने पर जाने दूं,

कान घूमाने पर न आने दूं।

रखता हूं मैं घर का ख्याल,

नाम बताओ जल्दी से मेरा आसान-सा है यह सवाल।

उत्तर: ताला-चाबी।

 

8. अमीरों की है यह शान,

‘जा’ जोड़ने पर बन जाए ‘जापान’।

बनारस है इसकी पहचान बताओं क्या है इसका नाम।

उत्तर: बनारसी पान।

 

9. वो क्या है, जिससे पूरा कमरा भरा होने पर भी वह जगह नहीं घेरता।

उत्तर: रोशनी यानी प्रकाश।

 

10. एक महल के दो दरवाजे साथ में खुलते हैं।

समान नहीं, यहां खजाना रखा है,

बताओ यह क्या कहलाता है।

उत्तर: सीपी।

 

 

11. जेब में कुछ है,

फिर भी जेब खाली है,

बताओ क्या है?

उत्तर: जेब में छेद है।

 

12. एक पानी का मटका,

जो है ऊंचाई पर लटका।

स्वाद में है मीठा बताओं क्या नाम है उसका।

उत्तर: मधुमक्खी के छत्ते का शहद।

 

13. एक पक्षी और रंग तीन, 

आसमान में उड़ान भरते देते सबको सुकून।

उत्तर: भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा।

 

14. उसके हैं कई दांत,

बिन मुंह के वो करता है, सुरीली बात।

उत्तर: हारमोनियम।

 

15. वह भिखारी नहीं,

लेकिन पैसा मांगता है।

लड़की नहीं लेकिन पर्स रखता है।

पुजारी नहीं, लेकिन फिर भी घंटी बजाता है।

उत्तर: बस कंडक्टर।

 

 


paheli blogs

bhujo-toh-jaane-90-percent-nahi-suljha-paate
Palak Chhabriya 2026-04-17

बूझो तो जाने: 90% लोग नहीं सुलझा पाते

बूझो तो जाने के साथ खेलें मजेदार और दिमाग घुमा देने वाली हिंदी पहेलियां। बूझो तो जाने चैलेंज में 90%...

paheliyan-bujhao-uttar-sahit
Anshul Khandelwal 2026-3-6

पहेलियां बुझाओ उत्तर सहित | 25+ मजेदार हिंदी पहेलियाँ

25+ मजेदार पहेलियां बुझाओ उत्तर सहित पढ़ें। बच्चों और बड़ों के लिए आसान, ट्रिकी और दिमाग घुमा देने व...

20-mazedar-main-kaun-hu-paheliyan-uttar-sahit
Anshul Khandelwal 2026-3-6

20+ मजेदार मैं कौन हूँ पहेलियाँ (उत्तर सहित) | Hindi Paheliyan

20+ मैं कौन हूँ पहेलियाँ (उत्तर सहित) पढ़ें। बच्चों और बड़ों के लिए मजेदार हिंदी पहेलियाँ, दिमाग तेज...

50-hindi-paheliyan-for-adults
Anshul Khandelwal

50 मजेदार हिंदी पहेलियाँ वयस्कों के लिए (2026)। इसमें शामिल हैं काव्यात्मक, वर्डप्ले और आधुनिक ब्रेन...

50-fun-hindi-riddles-2026-brain-boosting-riddles-for-kids
Lipika Lajwani 2025-12-23

50 सबसे मजेदार हिंदी पहेलियाँ बच्चों के लिए! फलों, जानवरों, घरेलू वस्तुओं की ट्रिकी रिडल्स उत्तर सहि...