MindYourLogic

15+ Paheli In Hindi To Test Your Wits | MindYourLogic Paheliyan


आज हम आपके लिए  paheli in hindi  ब्लॉग पोस्ट लेकर आए हैं, जिसको सॉल्व करके आपके दिमागी क्षमता की टेस्ट भी होगा,  इस ब्लॉग पोस्ट में 15+paheli in hindi दी हुई है जिनके उतर भी साथ में दिए हुए है। जिनको  को  हल करके आपको मजा भी आएगा, और आपके  दिमाग की भी एक्सरसाइज़ होगी । क्या आप paheli in hindi  को हल करने के लिए तैयार हैं? तो चलिए शुरू करते हैं।

 

1. अपनों के ही घर ये जाये,
तीन अक्षर का नाम बताये।
शुरू के दो अति हो जाये,
अंतिम दो से तिथि बताये।

उत्तर: अतिथि

 

2. बीमार नहीं रहती,
फिर भी खाती है गोली।
बच्चे, बूढ़े डर जाते,
सुन इसका बोली।

 उत्तर: बंदूक

 

3. एक झाड़ी में तीस डाली,
आधी सफेद, आधी काली।

उत्तर: महीने के दिन और रात

 

4. ऐसा कौन-सा अंधेरा है,
जो रोशनी से बनता है।

उत्तर: परछाई

 

5. ऐसा क्या है?
जिसे हम छू तो नहीं सकते है,
पर देख सकते है।

उत्तर: सपना

 

 

6. खाते नहीं चबाते लोग,
काटने में कड़वा रस निकले,
दाँत जीभ की करे सफाई,
बोलो बात समझ में आई।

उत्तर: दाँतुन

 

7. हमने देखा अजब एक बन्दा,
सूरज के सामने रहता ठंडा।
धुप से जरा नहीं घबराता,
सूरज के तरफ मुँह लटक जाता।

उत्तर: सूरजमुखी

 

8. काला हण्डा, सफ़ेद भात,
ले लो भाई हाथों-हाथ।

उत्तर: सिंघाड़ा

 

9. यह हमको देती आराम,
यह ऊंची तो ऊँचा नाम।
बड़े-बड़े लोगो को देखा,
इसके लिए होता संग्राम

उत्तर: कुर्सी

 

10. गिन नहीं सकता कोई,
है तुझसे ही रूप।
दिमाग को ढके रखता,
सर्दी, बरसात और धुप में।

उत्तर: सर का बाल

 

 

11. रंग बिरंगी मेरी काया है,
बच्चों का मुझ भाया है।
धरा चला मुझको भाया है
मुरली उधर न लाया है,
फिर भी नाद सुनाया है।

उत्तर: लट्टू

 

12. चार ड्राइवर एक सवारी,
उसके पीछे जनता भारी।

उत्तर: मुर्दा

 

13. मैं मरूं या मैं कटु,
तुम्हें क्यों आंसू आए।

उत्तर: प्याज

 

14. एक टोकरी में 5 सेब हैं।
 5 सेबों को 5 बच्चों में ऐसे बांटो के सबके पास 1-1 सेब हो और टोकरी में भी 1 सेब हो ?

उत्तर – 4 बच्चों को 1-1 सेब दो और पांचवे बच्चे को सेब टोकरी में रख कर दो।

 

15. एक लड़का और एक लड़की मोटर साइकिल पर जा रहे थे। एक पुलिस वाले ने उन्हें रोका और उनका रिश्ता पूछा। लड़का बोला, “इसका ससुर मेरे ससुर का बाप है।” बताओ लड़का और लड़की आपस में क्या लगते हैं ?

उत्तर – सास और दामाद

 

 


paheli blogs

bhujo-toh-jaane-90-percent-nahi-suljha-paate
Palak Chhabriya 2026-04-17

बूझो तो जाने: 90% लोग नहीं सुलझा पाते

बूझो तो जाने के साथ खेलें मजेदार और दिमाग घुमा देने वाली हिंदी पहेलियां। बूझो तो जाने चैलेंज में 90%...

paheliyan-bujhao-uttar-sahit
Anshul Khandelwal 2026-3-6

पहेलियां बुझाओ उत्तर सहित | 25+ मजेदार हिंदी पहेलियाँ

25+ मजेदार पहेलियां बुझाओ उत्तर सहित पढ़ें। बच्चों और बड़ों के लिए आसान, ट्रिकी और दिमाग घुमा देने व...

20-mazedar-main-kaun-hu-paheliyan-uttar-sahit
Anshul Khandelwal 2026-3-6

20+ मजेदार मैं कौन हूँ पहेलियाँ (उत्तर सहित) | Hindi Paheliyan

20+ मैं कौन हूँ पहेलियाँ (उत्तर सहित) पढ़ें। बच्चों और बड़ों के लिए मजेदार हिंदी पहेलियाँ, दिमाग तेज...

50-hindi-paheliyan-for-adults
Anshul Khandelwal

50 मजेदार हिंदी पहेलियाँ वयस्कों के लिए (2026)। इसमें शामिल हैं काव्यात्मक, वर्डप्ले और आधुनिक ब्रेन...

50-fun-hindi-riddles-2026-brain-boosting-riddles-for-kids
Lipika Lajwani 2025-12-23

50 सबसे मजेदार हिंदी पहेलियाँ बच्चों के लिए! फलों, जानवरों, घरेलू वस्तुओं की ट्रिकी रिडल्स उत्तर सहि...