20 जासूसी पहेलियाँ उत्तर सहित | Jasoosi Paheliyan with Answers


इस पोस्ट में हम आपके लिए 20 जासूसी पहेलियाँ उत्तर सहित लेकर आये है, कुछ आसान और कुछ कठिन पहेलियाँ हैं, अगर आप detective Mehul और detective sherlock holmes के प्रशंसक हैं तो अपनी detective skills ko improve करने के लिए इन 20 जासूसी पहेलियाँ  को हल करने की कोशिश करें। क्या आप इन डिटेक्टिव पहेलियों के challenge के लिए तैयार है!

 

1. अमन एक होटल में ठहरा था और सो रहा था। तभी दरवाजे पर दस्तक हुई। उसने अपना कम्बल हटाया और चप्पल पहन कर दरवाजा खोला, तो एक अजनबी बाहर खड़ा था।
उस अजनबी ने बोला – क्षमा कीजिये, मुझे लगा यह मेरा कमरा है। वह थोड़ा आगे बढ़ा और फिर सीढ़ियों से नीचे जाने लगा। अमन ने तुरंत रिसेप्शन में कॉल कर के उस व्यक्ति को पकड़ने के लिए बोला। क्या आप बता सकते हैं अमन ने ऐसा क्यों किया?

उत्तर - यदि आप अपने कमरे में जाते हैं तो आपके पास आपके कमरे की चाबी रहती है आप दस्तक नहीं देते ।

 

2. दो लड़कियाँ साथ में होटल गयी। दोनों ने आइस टी मंगाई। एक लड़की जल्दी जल्दी 5 चाय (आइस टी)पी गयी जबकि दूसरी ने उतने ही टाइम में सिर्फ 1 चाय (आइस टी) पी। जिस लड़की ने 1 आइस टी पी थी, वह मर गयी लेकिन दूसरी बच गयी। अगर सभी आइस टी में जहर था तो जिस लड़की ने ज्यादा टी पी थी वो कैसे बच गयी। क्या आप बता सकते हैं ?

उत्तर - क्योंकि जहर आइस में था इसलिए जिस लड़की ने पांच आइस टी पी वह जल्दी-जल्दी पी गई. जिससे कि आइस पिघल नहीं पाई और जिसने सिर्फ एक चाय पी उसने देर तक पिया जिससे कि आइस पिघल गई और जहर चाय मे घुल गया।

 

3. मोनिका नाम की औरत का खून हो जाता है। जाॅंच के लिए डिटेक्टिव्ह मेहूल को बुलाया जाता है। मेहूल को पांच लोगो पर शक था। 
1. John, 
2. Bob, 
3. Dabid, 
4. Jack, 
5. Tom. 
खूनी ने डिटेक्टिव मेहुल को challange करने के लिए पांच जगहों पर 10-10 के नोट्स डाल रखे थे।
# पहला नोट drawing room में मिला
# दूसरा नोट art room में मिला
# तीसरा नोट bed room में मिला
# चौथा नोट ice-cream room में मिला
# पांचवा नोट desk room में मिला
इन नोटों के अलावा कोई और सुराख़ नहीं मिला।
डिटेक्टिव मेहुल ने थोड़ी देर तक सोचा और फिर असली खूनी को गिरफ्तार कर लिया। क्या आप बता सकते है इन पांचो में खूनी कौन है?

उत्तर - DABID असली खूनी है.
Drawing room    -D.
Art room            -A.
Bedroom            -B.
Icecream room  -I.
Desk room         -D.

 

4. सोमवार का दिन था। दो चोर बैंक लूट कर एक कार में बैठे। पुलिस ने चोरों का पीछा किया। पीछा करने पर पता चला कि चोरों की कार के पीछे की नंबर प्लेट की लाइट खराब थी, और पुलिस की हेडलाइट खराब थी। तो बताओ उन चोरों को पुलिस ने कैसे पकड़ा।

उत्तर - सोमवार का दिन था मतलब यह दिन का समय था । दिन में कार की लाइट की जरूरत नहीं होती है।

 

5. एक लोहे की फैक्ट्री में वहां के मालिक के तिजोरी से 10 लाख रुपये चोरी हो गये। तिजोरी वाले कमरे के बगल में एक ही कर्मचारी विजय कार्य कर रहा था,
इसलिए उसे पकड़ लिया गया। जब इंस्पेक्टर गणपत ने पूछ-ताछ के लिए उसे बुलाया और उससे पूछा – क्या करते हो तुम?
विजय : सर, मैं गाड़ियों के लिए लोहे की शीट को काटता हूँ। एक शीट में 179 टुकड़े होते हैं।

इंस्पेक्टर गणपत : उस दिन पूरा समय तुम क्या कर रहे थे बताओ?  
विजय : सर, मैं 5:00 AM काम पर आया। दोपहर तक काम किया और लंच के लिए चला गया। लंच से मैं 1:00 बजे आया और फिर तीन घंटे तक काम किया  था।
एक मिनट में एक टुकड़ा कटता  हैं, और मैंने पूरे 179 टुकड़े काटे। ठीक 3:59 PM पर मैं उठा और एक मिनट में घर जाने के लिए तैयार हो गया। सबने मुझे देखा था सर, अब एक मिनट में तो मैं कुछ नहीं कर सकता।
इंस्पेक्टर गणपत : एक मिनट में एक टुकड़ा यानी एक घंटे में 60 टुकड़े और दो घंटे 59 मिनट में 179 टुकड़े। यानी तुमने ही चोरी की है?
विजय : कैसे साहब?

इंस्पेक्टर गणपत : अबे, पुलिस से जबान लड़ाता है, हम डंडे भी चलते हैं और दिमाग भी। इंस्पेक्टर गणपत इतना निश्चित कैसे हुए कि वही चोर था, क्या आप बता सकते हैं?

उत्तर - 1 सीट में 179 टुकड़े निकल सकते हैं। यानी जब वहां 178 वा सीट कटेगा तो आखरी सीट अपने आप बिना कटे बचेगी। उसके पास पूरे 2 मिनट थे चोरी करने के लिए।

 

 

6. एक आदमी रेगिस्तान के बीच में मरा पाया गया। किसी ने उसे मारा नहीं था, नाही वो कुदरती मौत मरा था। आस -पास कहीं उसके पैरों के निशान भी नहीं थे।
तो बताओ वो वहाँ कैसे पहुँचा था और कैसे मरा था।

उत्तर - क्योंकि उसका पैराशूट नहीं खुला था।

 

7. रविवार का दिन था। बैंक में एक हत्या हो गई। पुलिस ने आते ही हत्यारे को पकङ लिया।
तो ऐसे में बताओ पुलिस ने उनको कैसे पकड़ा होगा ?

उत्तर - रविवार के दिन बैंक बंद होता है।

 

8. शनिवार के दिन सुरेश नाम का युवक अपने घर मे मरा हुआ मिला। जब उसकी हत्या हुई उसकी पत्नी अंजली अपने कमरे में सो रही थी। जब पुलिस घर मे आती है,तो अंजली वो सब बताती है जितना वो जानती है। अंजलि बताती है,जब सुरेश की हत्या हुई तब रसोइया नाश्ता बना रहा था। नौकरानी कमरा साफ कर रही थी। नौकर चिट्ठीयाँ निकालने गया था। पुलिस तुरंत ही आरोपी को पकड़ लेती है। क्या आप बता सकते है सुरेश की हत्या किसने की और कैसे ?

उत्तर - अंजलि, क्योंकि जब वह सो रही थी तो उसे कैसे मालूम कि कौन क्या कर रहा था।

 

9. एक आदमी का कत्ल 27 जनवरी 2018 को सुबह 11 बजे हुआ। उसकी बीवी ने इंस्पेक्टर गणपत को बुलाया। इंस्पेक्टर गणपत सब से सवाल पूछने लगे कि घटना के समय तुम सब कहाँ थे। एक एक कर सबने उत्तर दिया। 

रसोइया -: मैं खाना बना रहा था, जिस वक्त कत्ल हुआ।

माली -: मैं फूलों में पानी दे रहा था।

बीवी -: सर मैं उस वक्त अखबार पढ रही थी।

नौकर -: मैं बैंक गया हुआ था।

बच्चे -: हम स्कूल गऐ थे।

पड़ोसी -: हम दूसरे शहर गऐ हुऐ थे।

इंस्पेक्टर गणपत ने तुरंत कातिल को गिरफ्तार कर लिया कैसे?

उत्तर - कातिल बीवी है। क्योंकि 26 जनवरी को अखबार नहीं छपता और इसलिए 27 जनवरी को अखबार नहीं मिलता। मतलब साफ है कि बीवी झूठ बोल रही थी।

 

10. सर्दियों के समय में अनुज एक बेहद ही ठन्डे कमरें में कैद हो गया, जहां से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था, लेकिन कमरें में अनुज को एक तेल की चिमनी, मोमबत्ती और लकड़ी का चूल्हा दिखा, इसी के साथ अनुज को एक माचिस की तिल्ली भी मिली, अब बताइए अनुज कौनसी चीज को पहले जलाएगा ?

उत्तर - माचिस की तिल्ली, क्योंकि वो सबसे पहले तिल्ली जलाएगा उसके बाद कुछ और।

 

 

11. एक फ्लैट मे एक बूढ़ा आदमी रहता था। उसकी उम्र बहुत ज्यादा हो गयी थी। जिसकी वजह से वह आराम से चल फिर भी नहीं पाता था। उसकी जरुरत की सभी चीजे लोग उसके घर पर पहुँचाते थे। शुक्रवार को एक पोस्टमैन उसको चिट्टी देने आया। उसे घर को देखकर कुछ गड़बड़ लगी। उसने चाबी के होल से घर के अन्दर देखा। तो अन्दर फर्श पर एक बुड्ढे आदमी की लाश पड़ी हुई थी। और चारो तरफ खून बिखरा हुआ था। उसने तुरंत पुलिस को बुलाया। पुलिस वाले तुरंत वहाँ पहुँच गए। फ्लैट के बाहर पुलिस को 2 गर्म दूध की बोतल, मंगलवार का अखबार, कुछ डाक और कुछ गिफ्ट पड़े हुए मिले। पुलिस ने बिना टाइम लगाये जाकर खुनी को गिरफ्तार कर लिया। क्या आप बता सकते है, खूनी कौन है?

उत्तर - कातिल अखबार देने वाला है। क्योंकि वहां पर बुधवार और गुरुवार का अखबार नहीं था। वह जानता था कि वहां अखबार पढ़ने वाला जिंदा नहीं है।

 

12. दिल्ली में एक पार्क के पास सुबह-सुबह मर्डर हो गया। मर्डर का शक भोलु हलवाई पर था। जिसका दुकान पार्क के पास ही था। गोली आदमी के पेट में मारी गयी थी। जब इंस्पेक्टर गणपत ने भोलु से पूछताछ की तो उसने बताया की मैं दुकान खोलने ही वाला था, की अचानक से एक लम्बी मूछों वाला आदमी पीछे से आया और गोली मार कर चला गया। तभी एक पुलिस वाले ने कहा की ये झुठ बोल रहा है। बताओ पुलिस वाले को कैसे पता चला ये झुठ बोल रहा है?

उत्तर - क्योंकि गोली पेट में लगी थी। अगर गोली मारने वाला पीछे से आता तो गोली पीठ में लगती।

 

13. एक महिला का कत्ल रविवार को दोपहर 12 बजे हुआ। उसके पति ने इंस्पेक्टर गणपत को बुलाया। इंस्पेक्टर गणपत सब से सवाल पूछने लगे कि घटना के समय तुम सब कहाँ थे। एक एक कर सबने उत्तर दिया।
नौकर -: मैं घर साफ कर रहा था, जिस वक्त कत्ल हुआ।
माली -: मैं फूलों में पानी दे रहा था।
पति -: सर मैं उस वक्त अखबार पढ रहा था।
रसोइया -: मैं बाजार गया हुआ था।
बेटी -: मैं स्कूल में थी।
पड़ोसी -: हम दूसरे शहर गऐ हुऐ थे।
इंस्पेक्टर गणपत ने कातिल को तुरंत कैसे गिरफ्तार कर लिया ।

उत्तर - कातिल उसकी बेटी है। क्योंकि रविवार को स्कूल बंद रहता है।

 

14. स्कूल के पहले दिन एक लड़की का कत्ल हो गया था। इंस्पेक्टर गणपत को बुलाया गया। इंस्पेक्टर गणपत सब से सवाल पूछने लगे कि वे 8:00 बजे क्या कर रहे थे।
स्कूल का संचालक -: मैं अंग्रेजी परीक्षा पत्रों की जांच कर रहा था।
कक्षा अध्यापक -: मैं गाड़ी चला रहा था क्योंकि मुझे देर हो चुका था।
कक्षा शिक्षिका-: मैं समाचार पत्र पढ़ रही थी।
पहरेदार-: मैं गेट पर था।
माली -: मैं फूलों में पानी दे रहा था।
इंस्पेक्टर गणपत ने तुरंत कातिल को गिरफ्तार कर लिया कैसे?

उत्तर - कातिल स्कूल का संचालक है। क्योंकि स्कूल के पहले दिन परीक्षा पत्रों का जांच नहीं किया जाता है।

 

15. एक महिला का कत्ल उसके बेडरुम में हुआ। नौकर ने पुलिस को बुलाया। पुलिस सब से सवाल पूछने लगी कि घटना के समय तुम सब कहाँ थे। एक एक कर सबने उत्तर दिया।
रसोइया -: मैं बाजार गया हुआ था।
माली -: मैं फूलों में पानी दे रहा था।
नौकर -: मैं बाहर से खिड़की मैं झाँका, मैडम अंदर हैं की नहीं देखने के लिए ,लेकिन खिड़की पे कुहासा जमा हुआ था। इसलिए मैंने उसे साफ किया, फिर मैडम की लाश देखी, और मैंने तुरंत दरवाजा खोला और पुलिस को फ़ोन किया। पुलिस आयी और  तुरंत कातिल को गिरफ्तार कर लिया, कैसे?

उत्तर - कातिल नौकर है, क्योंकि उसने कहा उसने खिड़की पर कुहासा साफ किया, इसके बाद उसे लाश दिखाई दिया, लेकिन कुहासा खिड़की पर अंदर से जमता है बाहर से नहीं।

 


16. एक आदमी की हत्या एक सुबह हुई थी। पुलिस को बुलाया गया। पुलिस सब से सवाल पूछने लगी। अपराध के लिए तीन संदिग्ध थे। एक रसोइया, पत्नी, और आदमी की बहन।
रसोइया -: मैं रात का खाना पकाने वाला था।
पत्नी -: सर मैं उस वक्त अखबार पढ रही थी।
बहन -: मैं नाश्ता खा रही थी।
पुलिस ने तुरंत कातिल को गिरफ्तार कर लिया, कैसे?

उत्तर - कातिल रसोईया है। क्योंकि हत्या सुबह में हुई है और वह उस समय रात का खाना पकाने का दावा कर रहा था।

 

17. रविवार को ठंड के मौसम में एक आदमी की हत्या हो गई थी। तापमान शून्य डिग्री सेल्सीयस था। पुलिस को बुलाया गया। पुलिस सब से सवाल पूछने लगी। अपराध के लिए तीन संदिग्ध थे। एक रसोइया, पत्नी, और नौकर।
रसोइया -: खाना पकाने वाला था।
पत्नी -: सर मैं उस वक्त टीवी देख रही थी।
नौकर -: पूल की सफाई कर रहा था।
पुलिस ने तुरंत कातिल को गिरफ्तार कर लिया, कैसे।

उत्तर - कातिल नौकर है। क्योंकि उसने कहा कि वह पुल की सफाई कर रहा था। लेकिन तापमान 0 डिग्री सेल्सियस था। इस तापमान पर पानी जम जाता है।

 

18. एक आदमी अकेले अपने डेस्क पर बैठे – बैठे मर जाता है। उसने आत्महत्या नहीं की और कमरे में कोई हथियार नहीं था। एक मात्र सुराग उसके सामने डेस्क पर एक मुहरबंद लिफाफा है। बताइए वह कैसे मरा होगा।

उत्तर - लिफाफा के गोंद में जहर था और जब आदमी ने चिपकने के लिए लिफाफे को चांटा तो वह मर गया।

 

19. एक गोल घर में एक आदमी की हत्या कर दी गई थी। मामले में तीन संदिग्ध थे। इंस्पेक्टर गणपत को बुलाया गया। इंस्पेक्टर गणपत सब से सवाल पूछने लगे कि घटना के समय तुम सब कहाँ थे। एक एक कर सबने उत्तर दिया।
नौकरानी -: मैं घर के कोनों में धूल साफ कर रही थी,जिस वक्त कत्ल हुआ।
माली -: मैं फूलों में पानी दे रहा था।
रसोइया -: मैं बाजार गया हुआ था।
इंस्पेक्टर गणपत ने तुरंत कातिल को गिरफ्तार कर लिया कैसे?

उत्तर - कातिल नौकरानी है। क्योंकि यह एक गोलघर है, वहां कोई कोने नहीं होंगे।

 

20. एक अपराधी को मौत की सजा सुनाई गयी उसे तीन तरीको में से मौत के लिए एक तरीका चुनना था।
1 – एक आग से धधक रहा कमरा,
2 – गन लिए हुए गुंडों से भरा कमरा,
3 – सालों से भूखे शेरों से भरा कमरा,
उसने कौन सा कमरा चुना जिससे वो बच गया।

उत्तर - सालों से भूखे शेरों से भरा कमरा चुनेगा, क्योंकि शेर सालो से भूखे थे, तो वो कब के मर चुके होंगे।

 

हिंदी पहेली और पहेलियाँ की व्हिडिओस देखने के लिए अभी हमारा यूट्यूब चैनल देखिये -  MindYourLogic Youtube Channel


paheli blogs

aapke-buddhimani-ko-chunauti-dene-wali-10-mazedar-paheliyan-image
Anshul Khandelwal 2023-06-08

10 मनोरंजक पहेलियाँ | आपकी बुद्धि को चुनौती दें और बनाएं खेलने का एक अद्वितीय अनुभव

बुद्धिमानी को मजबूत करें और मनोरंजन से भरपूर रहें। हल करें ये 10 मनोहारी पहेलियाँ और जानें रचनात्मकत...

15-manoranjanak-paheliyan-apni-buddhi-ko-chunauti-dekar-rachnatmakta-ka-aanand-lein
Anshul Khandelwal 2023-06-08

15 मनोरंजक पहेलियाँ | अपनी बुद्धि को चुनौती देकर रचनात्मकता का आनंद लें

बुद्धि को मजबूत बनाएं और रचनात्मकता का आनंद लें इन 15 मनोहारी पहेलियों के माध्यम से। हल करें और अपनी...

20-mazedaar-hindi-paheliyan-chunaute-bhare-sawalon-ka-maza-lijiye
Anshul Khandelwal 2023-06-10

20 मजेदार हिंदी पहेलियाँ: चुनौती भरे सवालों का मजा लीजिए!

इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं 20 मजेदार हिंदी पहेलियाँ। इन पहेलियों को हल करके आप अपने ...

20-aasaan-hindi-paheliyanaur-uttar-hindi-paheliyan
Anshul Khandelwal 2023-06-14

20 आसान हिंदी पहेलियाँ और उत्तर || उत्तर के साथ 20 Hindi paheliya || हिंदी पहेलियाँ

यदि आप हिंदी में मजेदार पहेलियों के शौकीन हैं, तो इस ब्लॉग पोस्ट में आपके लिए हैं 20 आसान हिंदी पहेल...

25-riddles-in-punjabi-to-test-your-mind-img-1
Lipika Lajwani 2024-2-7

25+ Riddles In Punjabi To Test Your Mind | MindYourLogic Punjabi Riddles

Is post vich 25 riddles in Punjabi ditti gayi han te inke answers vi dite gaye han. Ethay kuch riddl...