MindYourLogic

20 आसान हिंदी पहेलियाँ और उत्तर || उत्तर के साथ 20 Hindi paheliya || हिंदी पहेलियाँ


Riddles in Hindi दोस्तों क्या आप भी हिंदी पहेलिओं को हल करना चाहते हैं? तो इस पोस्ट में हमने 20 हिंदी पहेलियाँ, आसान हिंदी पहेलियाँ और उत्तर दिए हैं। यह न केवल आपको आपके दैनिक कार्य से कुछ समय देता है बल्कि आपके मस्तिष्क को कसरत भी देता है।

हिंदी पहेलियाँ उत्तर के साथ , यह पता लगाने के लिए कि आपके मित्र साथ इस गेम की सहायता से कितनी हिंदी पहेलियाँ हल कर सकते हैं, उन्हें हिंदी पहेलियाँ भेजें और उनके साथ आनंद लें।

 

1. कान मरोड़ो, पानी दूँगा,

मैं कोई पैसे नहीं लूँगा |

उत्तर –  नल

 

2. दिन में सोए, रात में रोए |

जितना रोए, उतना खोए |

उत्तर – मोमबत्ती

 

3. एक घर में पचास चोर,

रहते हैं सब साथ-साथ |

उत्तर – माचिस

 

 

4. हरा मकान, लाल दुकान,

और उसमें बैठता लल्लूराम |

उत्तर – तरबूज

 

5. न भोजन खाता, न वेतन लेता,

फिर भी पहरा डटकर देता |

उत्तर – ताला

 

6. एक पेड़ की तीस है डाली,

आधी सफेद और आधी काली |

उत्तर – महीना

 

 

7. सफेद मुर्गी हरी पूँछ,

तुझे ना आए काले से पूछ |

उत्तर – मूली

 

8. छोटा हूँ पर बड़ा कहलाता,

रोज दही की नदी में नहाता |

उत्तर – दहीबड़ा

 

9. चार ड्राइवर एक सवारी,

उसके पीछे जनता भारी |

उत्तर – मुर्दा

 

 

10. बीसों का सिर काट लिया,

ना मारा ना ख़ून किया |

उत्तर – नाख़ून

 

11. एक पैर है, काली धोती,

जाड़े में वह हरदम सोती |

गरमी में है, छाया देती

सावन में वह हरदम रोती |

उत्तर – छतरी

 

12. पगरी में भी, गगरी में भी,

और तुम्हारी नगरी में भी |

कच्चा खाओ, पक्का खाओ

शीश में मेरा तेल लगाओ |

उत्तर – नारियल

 

 

13. लाल घोड़ा रुका रहे,

काला घोड़ा भाग जाए, बताओ कौन ?

उत्तर – आग और धुँआ

 

14. वह पाले नहीं भैंस, ना गाय,

फिर भी दूध मलाई हीं खाए |

घर बैठे हीं वह करे शिकार,

रिश्ते में भी है, वह मौसी यार |

उत्तर – बिल्ली

 

15. भवनों से मैं नजर आता,

सब बच्चों को खूब भाता |

दूर का हूँ लगता मामा,

रूप बदलता पर दिल को भाता |

उत्तर – चंद्रमा

 

 

16. एक पाँव का काला मेंढक,

वर्षा काल में आता |

बहुत बरसता है जब पानी,

उपयोगी मैं बन जाता |

उत्तर – छाता

 

17. बिना पाँव पानी पर चलती,

बत्तख नहीं, ना पानी की रानी |

उसे न चाहिए सड़क या पटरी,

सिर्फ चाहिए गहरा पानी |

उत्तर – नाव

 

18. सात रोज में हूँ आता,

बालकों का हूँ चहेता |

वे करते हैं बस मुझसे प्यार,

नित्य करते हैं मेरा इंतजार |

उत्तर – रविवार

 

 

19. रंग है उसका पीला,

तपाया है तो ढीला |

पीटा है तो फैला,

कीमती है तो छैला |

उत्तर – सोना

 

20. खबर लाता हूँ सुबह

नहीं लगाता हूँ देर मैं |

फेंक दिया जाता हूँ,

दूसरे दिन रद्दी के ढेर में |

उत्तर – अख़बार 

 

 


paheli blogs

bhujo-toh-jaane-90-percent-nahi-suljha-paate
Palak Chhabriya 2026-04-17

बूझो तो जाने: 90% लोग नहीं सुलझा पाते

बूझो तो जाने के साथ खेलें मजेदार और दिमाग घुमा देने वाली हिंदी पहेलियां। बूझो तो जाने चैलेंज में 90%...

paheliyan-bujhao-uttar-sahit
Anshul Khandelwal 2026-3-6

पहेलियां बुझाओ उत्तर सहित | 25+ मजेदार हिंदी पहेलियाँ

25+ मजेदार पहेलियां बुझाओ उत्तर सहित पढ़ें। बच्चों और बड़ों के लिए आसान, ट्रिकी और दिमाग घुमा देने व...

20-mazedar-main-kaun-hu-paheliyan-uttar-sahit
Anshul Khandelwal 2026-3-6

20+ मजेदार मैं कौन हूँ पहेलियाँ (उत्तर सहित) | Hindi Paheliyan

20+ मैं कौन हूँ पहेलियाँ (उत्तर सहित) पढ़ें। बच्चों और बड़ों के लिए मजेदार हिंदी पहेलियाँ, दिमाग तेज...

50-hindi-paheliyan-for-adults
Anshul Khandelwal

50 मजेदार हिंदी पहेलियाँ वयस्कों के लिए (2026)। इसमें शामिल हैं काव्यात्मक, वर्डप्ले और आधुनिक ब्रेन...

50-fun-hindi-riddles-2026-brain-boosting-riddles-for-kids
Lipika Lajwani 2025-12-23

50 सबसे मजेदार हिंदी पहेलियाँ बच्चों के लिए! फलों, जानवरों, घरेलू वस्तुओं की ट्रिकी रिडल्स उत्तर सहि...