MindYourLogic

20 Paheliyan To Boost Your Brain IQ | पहेलियाँ जो आपके Brain IQ को तेज करेंगी


इस पोस्ट मे हम  20 पहेलियाँ लेकर आये है आपके  Brain IQ  को  बढ़ाने  के लिए। यह 20 पहेलियाँ आपके दिमाग को चैलेंज देने के लिए हैं। आइये, इन 20 पहेलियों से अपनी IQ  को बढ़ाने का आनंद उठाइये। क्या आप इस challenge  के लिए तैयार हैं?

 

1. सोने की वह चीज है, पर बेचे नही सुनार,
 मोल तो ज्यादा है नही, बहुत है उसका भार।  

उत्तर – चारपाई।

 

2. ऐसी कौन सी चीज है जो सोने की है,
लेकिन सुनार की दुकान पर नहीं मिलती।  

उत्तर – तकिया और चारपाई।

 

3. न काशी, 
न काबा धाम, 
बिन जिसके हो चक्का जाम। 
पानी जैसी चीज है वह झट से बताओ उसका नाम।

उत्तर – पेट्रोल।

 

4. एक पहेली सदा नवेली जो बूझे जिन्दा,

जिन्दा में से मुर्दा निकले, मुर्दा में से जिन्दा।

उत्तर – अंडा।

 

5. उत्तर क्या है।

उत्तर – उत्तर एक दिशा है

 

6. ज जोड़े तो जापान, 
अमीरों के लिए है यह एक शान,
बनारसी है इसकी पहचान, 
दावतो में बढ़ती इसकी मांग।

उत्तर – पान।

 

7. कोई इंसान नींद लिए बिना,

30 दिन तक कैसे रह सकता है?

उत्तर – रात को नींद लेकर।

 


8. तीन अक्षर का मेरा नाम, 
आदि कटे तो बने चार। 
अंत कटे तो न मैं जानू, 
बोलो करो सोच-विचार।

उत्तर – अचार।

 

9. आदि कटे तो गीत सुनाऊँ, 
मध्य कटे तो संत बन जाऊँ, 
अंत कटे साथी बन जाता, 
सबके मन को हरदम भाता।

उत्तर – संगीत।

 

10. बड़ों–बड़ों को राह दिखाऊं, 
कान पकड़कर उन्हें पढ़ाऊं, 
साथ में उनकी नाक दबाऊं, 
फिर भी मैं अच्छा कहलाऊं।

उत्तर – चश्मा।

 

 

11.हरी थी मन भरी थी , 
लाख मोती जड़ी थी
राजाजी के बाग में दुशाला ओढ़े खड़ी थी।

उत्तर – भुट्टा (मक्का)।

 

12. हरे रंग की उसकी काया, 
लाल मकान में काला शैतान समाया, 
गर्मी में आता, 
सर्दी में गायब हो जाता।

उत्तर – तरबूज।

 

13. वह क्या है, जो सबके पास है, 
हमेशा साथ रहती है और उसे कोई चुरा नहीं सकता ।

उत्तर – परछाई।

 

14. ऐसा कौन सा फल है , 
जिसमें ना ही कोई बीज होता है और ना ही कोई छिलका।

उत्तर – शहतूत।

 

 

15. मैं गर्मी में आता हूं,
 सबके मन को भाता हूं,  
खट्टा मीठा सा स्वाद है मेरा, 
इसलिए फलों का राजा कहलाता हूं।

उत्तर – आम।

 

16. ऐसी कौन सी चीज है,

जो फटने पर आवाज नहीं करती।

उत्तर – दूध।

 

17. ऐसा कौन सा फल है, 
जिसके पेट में दांत होते हैं।

उत्तर – अनार।

 

18. छोटा सा फकीर, 
जिसके पेट में लकीर।

उत्तर – गेहूं।

 

19. ऐसा कौन सा फल है,

जो कच्चा होने पर मीठा लगता है,

और पकने पर खट्टा।

उत्तर – अनानास।

 

20. प्रथम कटे तो दर हो जाऊँ, 
अंत कटे तो बंद हो जाऊँ, 
केला मिले तो खाता जाऊँ, 
बताओ मैं हूँ कौन।

उत्तर – बंदर।

 


paheli blogs

bhujo-toh-jaane-90-percent-nahi-suljha-paate
Palak Chhabriya 2026-04-17

बूझो तो जाने: 90% लोग नहीं सुलझा पाते

बूझो तो जाने के साथ खेलें मजेदार और दिमाग घुमा देने वाली हिंदी पहेलियां। बूझो तो जाने चैलेंज में 90%...

paheliyan-bujhao-uttar-sahit
Anshul Khandelwal 2026-3-6

पहेलियां बुझाओ उत्तर सहित | 25+ मजेदार हिंदी पहेलियाँ

25+ मजेदार पहेलियां बुझाओ उत्तर सहित पढ़ें। बच्चों और बड़ों के लिए आसान, ट्रिकी और दिमाग घुमा देने व...

20-mazedar-main-kaun-hu-paheliyan-uttar-sahit
Anshul Khandelwal 2026-3-6

20+ मजेदार मैं कौन हूँ पहेलियाँ (उत्तर सहित) | Hindi Paheliyan

20+ मैं कौन हूँ पहेलियाँ (उत्तर सहित) पढ़ें। बच्चों और बड़ों के लिए मजेदार हिंदी पहेलियाँ, दिमाग तेज...

50-hindi-paheliyan-for-adults
Anshul Khandelwal

50 मजेदार हिंदी पहेलियाँ वयस्कों के लिए (2026)। इसमें शामिल हैं काव्यात्मक, वर्डप्ले और आधुनिक ब्रेन...

50-fun-hindi-riddles-2026-brain-boosting-riddles-for-kids
Lipika Lajwani 2025-12-23

50 सबसे मजेदार हिंदी पहेलियाँ बच्चों के लिए! फलों, जानवरों, घरेलू वस्तुओं की ट्रिकी रिडल्स उत्तर सहि...