MindYourLogic

बूझो तो जाने पहेलियाँ उत्तरसहित | Bujho To Jane Hindi Paheliyan With Answers


"Bujho to jane paheliyan"उत्तर सहित एक ऐसा मनोरंजन है। जो हमारे दिमाग को चलाता है। इसमें हर पहेली का जवाब ढूंढना एक चैलेंज होता है। Bujho to jane paheliyan उत्तर सहित हमरे दिमाग की क्षमता को बढ़ती है। इस ब्लॉग पोस्ट में २० Bujho to jane paheliyan उत्तर सहित दी गई  है। जिन्हे हल करना थोड़ा कठिन है, लेकिन इन्हे हल करने में आपको काफी आनंद आएगा। तो क्या आप तैयार है, Bujho to jane paheliyan उत्तर सहित चैलेंज के लिए?

 

1.ऐसा कौन सा पति है,

जो जंगल में भी रहता है, 

और शहर में भी रहता है?

उत्तर – वनस्पति।

 

2. उसके चार पांव है।

लेकिन वह चल नहीं सकता।

बताओ क्या है वो?

उत्तर- टेबल।

 

3. ऐसा कौन-सा पेड़ है, 

जिस पर हम चढ़ नहीं सकते?

उत्तर – केले का पेड़।

 

4. ऐसी कौन सी चीज है, 

जिनके पंख नहीं हैं,

फिर भी वह हवा में उड़ती है, 

और हाथ नहीं फिर भी लड़ती है?

उत्तर – पतंग।

 

5. हरी डंडी लाल मकान,

 तौबा-तौबा करे इंसान बताओ क्या?

उत्तर – लाल मिर्ची।

 

 

 

6. वह कौन है, 

जो गूंगा ,बहरा और अंधा है, 

लेकिन हमेशा सच बोलता है।

उत्तर – आईना।

 

7. ऐसी कौन सी चीज है ,

जिसे पीटने पर लोगों को मजा आता है।

उत्तर – ढोलक।

 

8. ऐसी कौन सी चीज है, 

जिसे लडकियाँ पहनती भी हैं और खाती भी हैं?

उत्तर – लौंग।

 

9. ऐसी कौन सी चीज है, 

जिसके हाथ पैर नहीं है पर फिर भी चढ़ जाती है?

उत्तर – शराब।

 

10. छोटा हूँ पर बड़ा कहलाता,

रोज दही की नदी में नहाता।

उत्तर-दहीबड़ा।

 

11. बिना चूल्हे के खीर बनी,

ना मीठी ना नमकीन,

थोड़ा-थोड़ा खा गए बड़े बड़े शौकीन।

उत्तर-चुना।

 

12. खड़ा पर भी खड़ा,

बैठने पर भी खड़ा |

उत्तर-सींग।

 

13. हरा आटा, लाल परांठा,

 मिल–जुल कर सब सखियों ने बांटा।

उत्तर-मेहँदी।

 

14. बिन खाए, बिन पिए, सबके घर में रहता हूँ।

ना हँसता हूँ, ना रोता हूँ, घर की रखवाली करता हूँ।

उत्तर-ताला।

 

15. कान हैं पर बहरी हूँ।

मुँह है पर मौन हूँ। 

आँखें हैं पर अंधी हूँ, बताओ मैं कौन हूँ।

उत्तर-गुड़िया।

 

16. सात रंग की एक चटाई,

बारिश में देती दिखलाई। 

उत्तर-इंद्रधनुष।

 

17. ऐसा रूम, जिसकी खिड़की ना दरवाजा तो बताओ क्या?

उत्तर-मशरूम।

 

18. ऐसी क्या चीज है, 

जिसके पास चेहरा है, 

दो हाथ है, 

मगर टांगे नहीं है।

उत्तर-घडी।

 

19. ऐसा शब्द बताये जिससे, फूल, मिठाई, फल बन जाए?

उत्तर-गुलाब जामुन।

 

20. वह पक्षी नहीं है,

 पर उड़ सकता है,

और उल्टा होकर सोता है?

उत्तर-चमगादड़।

 

21. लाल-लाल आँखे,

लम्बे-लम्बे कान,

रुई का फुहासा,

बोलो क्या है उसका नाम?

उत्तर-खरगोश।

 

 

 


paheli blogs

bhujo-toh-jaane-90-percent-nahi-suljha-paate
Palak Chhabriya 2026-04-17

बूझो तो जाने: 90% लोग नहीं सुलझा पाते

बूझो तो जाने के साथ खेलें मजेदार और दिमाग घुमा देने वाली हिंदी पहेलियां। बूझो तो जाने चैलेंज में 90%...

paheliyan-bujhao-uttar-sahit
Anshul Khandelwal 2026-3-6

पहेलियां बुझाओ उत्तर सहित | 25+ मजेदार हिंदी पहेलियाँ

25+ मजेदार पहेलियां बुझाओ उत्तर सहित पढ़ें। बच्चों और बड़ों के लिए आसान, ट्रिकी और दिमाग घुमा देने व...

20-mazedar-main-kaun-hu-paheliyan-uttar-sahit
Anshul Khandelwal 2026-3-6

20+ मजेदार मैं कौन हूँ पहेलियाँ (उत्तर सहित) | Hindi Paheliyan

20+ मैं कौन हूँ पहेलियाँ (उत्तर सहित) पढ़ें। बच्चों और बड़ों के लिए मजेदार हिंदी पहेलियाँ, दिमाग तेज...

50-hindi-paheliyan-for-adults
Anshul Khandelwal

50 मजेदार हिंदी पहेलियाँ वयस्कों के लिए (2026)। इसमें शामिल हैं काव्यात्मक, वर्डप्ले और आधुनिक ब्रेन...

50-fun-hindi-riddles-2026-brain-boosting-riddles-for-kids
Lipika Lajwani 2025-12-23

50 सबसे मजेदार हिंदी पहेलियाँ बच्चों के लिए! फलों, जानवरों, घरेलू वस्तुओं की ट्रिकी रिडल्स उत्तर सहि...