MindYourLogic

GK Paheliyan आपका जनरल नॉलेज बढ़ाने के लिए | MindYourLogic GK Paheliyan


MindYourLogic लेकर आया है आपके लिए gk paheliyan जो आपके नॉलेज को बढ़ाएगी  और आपके दिमाग को भी तेज़ करेगी। इस ब्लॉग पोस्ट में २० gk paheliyan दी गई है।  इनके उत्तर भी साथ में दिए गए है।  तो क्या आप ये २० gk paheliyan हल करने के लिए तैयार है?

 

1. यदि 5 खरगोश 5 मिनट में 5 सेब खाते हैं तो 10 मिनट में कितने सेब खाएंगे?

उत्तर- 20 सेब क्योंकि एक खरगोश एक सेब 5 मिनट में खाता है तो 10 खरगोश 10 मिनट में 20 सेब खाएंगे.

 

2. एक मिनट में एक बार आता है (Minute), एक पल में दो बार (Moment), लेकिन 1 हजार साल में कभी नहीं आता?

उत्तर- अक्षर M.

 

3. एक टेबल पर, 2 प्लेट में सेब रखे हैं. उसे खाने वाले 3 आदमी हैं. बिना काटे कैसे खाएंगे?

उत्तर- तीनों एक-एक सेब खाएंगे क्योंकि एक सेब टेबल पर और 2 प्लेट में हैं.nswer

 

4. ऐसी कौन सी चीज है जो गोल है लेकिन गेंद नहीं, कांच है लेकिन दर्पण नहीं, रोशनी देता है लेकिन सूरज नहीं?

उत्तर- बल्ब

 

5. मान लीजिए, आप बस में 10 सवारियों के साथ सफर कर रहे हैं. पहले स्टैंड पर 2 उतरीं और 4 चढ़ीं, दूसरे स्टैंड पर 5 उतरीं और 2 चढ़ीं, अगले स्टैंड पर 2 उतरीं और 3 चढ़ीं. अब बताओ कि बस में कितनी सवारियां सफर कर रही हैं?

उत्तर- 11 (10 सवारी और 1 आप)

 

 

6. विश्व मे कौन-सा ऐसा देश है जहाँ सिर्फ 40 मिनट की रात होती है?

उत्तर- नार्वे के हेम्पस्टर में सिर्फ 40 मिनट की रात होती है,इसलिये इसे मध्य रात्रि के सूर्य का देश भी कहा जाता है।

 

7. भारत के एकमात्र राष्ट्रपति जो लगातार दो बार चुने गये हो? क्या आप बता सकते हैं कौन हैं वो।

उत्तर- डा राजेन्द्र प्रसाद एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति थे जो लगातार दो बार चुने गए।

 

8. सौरमंडल मे मौजूद ग्रहों मे सबसे छोटा ग्रह कौन-सा है?

उत्तर- बुध ग्रह सौरमंडल मे मौजूद ग्रहों मे सबसे छोटा ग्रह है।

 

9. दुनिया का तथा भारत का सबसे लंबा रेलवे स्टेशन है कौन-सा हैं? 

उत्तर- गोरखपुर जंक्शन भारत का तथा दुनिया का सबसे लंबा रेलवे स्टेशन हैं। ये उत्तर प्रदेश मे हैं।

 

10. किस तारीख को  “दिन और रात” एक बराबर होते है? 

उत्तर-  21 मार्च और 23 सितम्बर को दिन और रात एक बराबर होते है।

 

 

11. पृथ्वी के सबसे निकट ग्रह कौन-सा हैं ? 

उत्तर- शुक्र ग्रह पृथ्वी के सबसे निकट हैं।

 

12. कैंडी क्रश सागा, टेंपल रन और फ्रूट निंजा किसके प्रकार हैं?  

उत्तर- गेम्स

 

13. हमारे सौर मंडल में सबसे बड़ी वस्तु क्या है?

उत्तर-जुपिटर

 

14. क्या आप जानते हैं विश्व की सबसे ऊंची इमारत कौन-सी है?

उत्तर- बुर्ज खलीफा विश्व की सबसे ऊंची इमारत है, यह इमारत दुबई में है और ये 828m ऊंची हैं।

 

15. हर देश का अपना एक राष्ट्रीय चिह्न होता हैं,भारत का राष्ट्रीय चिह्न क्या है? 

उत्तर- अशोक चक्र भारत का राष्ट्रीय चिह्न है।

 

16. मनुष्य का ऐसा कौन सा अंग है जो जन्म के बाद आता है लेकिन मरने से पहले चला जाता है?

उत्तर- दांत, ये जन्म के बाद आते हैं लेकिन मरने से पहले चले जाते हैं।

 

17. कौन-सा ऐसा देश है जहाँ आप ब्लू जींस नहीं पहन सकते?

उत्तर- उत्तर कोरिया एकमात्र ऐसा देश है जहाँ आप ब्लू जींस नही पहन सकते।

 

18. शतरंज किस देश का राष्ट्रीय खेल है? 

उत्तर- रूस का राष्ट्रीय खेल शतरंज है, जो बहुत ही  दिमागी खेल है। 

 

19. क्या आप बता सकते हैं सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुँचने मे कितना समय लगता हैं? 

उत्तर- 8 मिनट 16,6 सेकेण्ड 

 

20. वो कौन-सा जानवर है जो कभी पानी नही पीता है?

उत्तर- कंगारू कभी भी पानी नही पीता है कितने आश्चर्य की बात है ना।

 

 


paheli blogs

bhujo-toh-jaane-90-percent-nahi-suljha-paate
Palak Chhabriya 2026-04-17

बूझो तो जाने: 90% लोग नहीं सुलझा पाते

बूझो तो जाने के साथ खेलें मजेदार और दिमाग घुमा देने वाली हिंदी पहेलियां। बूझो तो जाने चैलेंज में 90%...

paheliyan-bujhao-uttar-sahit
Anshul Khandelwal 2026-3-6

पहेलियां बुझाओ उत्तर सहित | 25+ मजेदार हिंदी पहेलियाँ

25+ मजेदार पहेलियां बुझाओ उत्तर सहित पढ़ें। बच्चों और बड़ों के लिए आसान, ट्रिकी और दिमाग घुमा देने व...

20-mazedar-main-kaun-hu-paheliyan-uttar-sahit
Anshul Khandelwal 2026-3-6

20+ मजेदार मैं कौन हूँ पहेलियाँ (उत्तर सहित) | Hindi Paheliyan

20+ मैं कौन हूँ पहेलियाँ (उत्तर सहित) पढ़ें। बच्चों और बड़ों के लिए मजेदार हिंदी पहेलियाँ, दिमाग तेज...

50-hindi-paheliyan-for-adults
Anshul Khandelwal

50 मजेदार हिंदी पहेलियाँ वयस्कों के लिए (2026)। इसमें शामिल हैं काव्यात्मक, वर्डप्ले और आधुनिक ब्रेन...

50-fun-hindi-riddles-2026-brain-boosting-riddles-for-kids
Lipika Lajwani 2025-12-23

50 सबसे मजेदार हिंदी पहेलियाँ बच्चों के लिए! फलों, जानवरों, घरेलू वस्तुओं की ट्रिकी रिडल्स उत्तर सहि...