MindYourLogic

30+ खतरनाक पहेली इन हिंदी आपके IQ टेस्ट के लिए | MindYourLogic पहेली


MindYourLogic लेकर आया है ३०+ खतरनाक पहेली इन हिंदी, जिन्हे हल करने आपका IQ टेस्ट होगा, और साथ ही आपके दिमाग की कसरत भी होगी।  इन पहेलियों के उत्तर भी साथ में दिए गए है। तो क्या आप तैयार है, ये खतरनाक पहेली चैलेंज के लिए ?

khatarnak-paheli-apke-iq-test-ke-liye-img
1. एक फूल है ब्लैक रंग का,
सिर पर सदा सुहाए,
तेज धूप में खिल-खिल जाता,
पर छावं में मुरझाये।

उत्तर – छाता

 

2. लाल घोड़ा रुका रहे ,काला घोड़ा भागता जाये,
बताओ कौन, जल्दी बताओ इसका नाम?

उत्तर – आग और धुँआ

 

3. चार खम्भों पर चलता हे, हरे भरे पर पलता हे,
बडे पात से उसके कान, दूर से कोई ले पहचान।

उत्तर – हाथी

 

4. ऐसा क्या है, काला घोड़ासफेद सवारी
एक उतरे तो दूसरे की बारी।

उत्तर – रोटी

 

5. ऐसा क्या है, एक साथ आये दो भाई, बिन उनके दूर शहनाई,
पीटो तब वह देते संगत, फिर आये महफ़िल में रंगत।

उत्तर – तबला

 

hindi paheliyan ad - 1

 

6. ऐसा क्या है, एक औरत के है दो बालक ,दोनों एक ही रंग ,
पहला चले दूसरा सोवे, फिर भी दोनों संग।

उत्तर – चक्की

 

7. थल में पकड़े पैर तुम्हारे, जल में पकड़े हाथ,
निर्जीव होकर भी रहता है, जिंदो का देता साथ।

उत्तर – जूता

 

8. रंग बिरंगा कलर गोल शरीर, करता सदा हवा से बात,
भोजन इसका बडा निराला, खाता हवा ओर सो-सो लात।

उतर – फुटबॉल

 

9. चार खूट का गावं बसाया, चार कुए बिन पानी,
चोर अठारह नगर में बेठे, लेके साथ मै रानी, जल्दी बताओ।

उत्तर – कैरम

 

10. एक थाल मोतियो से भरा, सब के सिर पर चमकदार धरा,
चारो ओर वह थाली फिरे, मोती फिर भी एक ना गिरे, क्या है ये?

उत्तर – स्टार

 

hindi paheliyan ad - 2

 

11. आगे-आगे बहिना आई, पीछे-पीछे भइया, दाँत निकाले बाबा आए, बुरका ओढ़े मइया।

उत्तर – मकई

 

12. ऐसा क्या है, ऐसा एक अजब खजाना, जिसका मालिक बड़ा स्याना,
दोनों हाथों से लुटाता, फिर भी दौलत बढ़ती जाये।

उत्तर – गोलगप्पे का ठेला

 

13. हरे रंग की मुकुट मेरी, हरे रंग की पूरा शरीर,
जब पक जाती हूँ मैं तो, हरे रंग की टोपी पर लाल रंग
की दुशाला,, मेरे पेट में रहती मोतियों की माला,

उत्तर – हरी मिर्च

 

14. बीमार नही रहती मैं , फिर भी खाती हुँ गोली ,
बच्चे बूढ़े सब डर जाते , सुनकर इसकी बोली, जल्दी बताओ कौन है ये?

उत्तर – बन्दूक

 

15. प्रथम कटे टाई बन जाए, कोई न उसको गले लगाए,
बिछने के आती वो काम, जल्द बताओ इसका नाम।

उत्तर – चटाई

 

hindi paheliyan ad - 3

 

16. ऐसा क्या है एक पहेली मैं बुझाऊ,
सिर को काट नमक छिड़कउ।

उत्तर – खीरा

 

17. ऐसा क्या है, कभी बड़ा हो कभी हो छोटा,
माह में एक दिन मारे गोता।

उत्तर – चाँद

 

18. ऐसा क्या है वन मे दिखती हे वो छेली, उसके पेट मे लटके थेली,
बच्चे को थेली मे छिपाए, वन मे लम्बी कूद लगाए।

उत्तर – कंगारू

 

19.  ऐसा क्या है, एक गुफा और बत्तीस चोर, बत्तीस रहते हैं तीन और,
बारह घण्टे करते है काम, बाकी वक्त करे काम।

उत्तर – दांत

 

20. मैं हू एक पवित्र धाम, साढ़े तीन अक्षर का मेरा नाम,
प्रथम कटे तो दुख हो जाऊ, अन्त कटे तो साथ मैं जाऊँ।

उत्तर – संगम

 


paheli blogs

bhujo-toh-jaane-90-percent-nahi-suljha-paate
Palak Chhabriya 2026-04-17

बूझो तो जाने: 90% लोग नहीं सुलझा पाते

बूझो तो जाने के साथ खेलें मजेदार और दिमाग घुमा देने वाली हिंदी पहेलियां। बूझो तो जाने चैलेंज में 90%...

paheliyan-bujhao-uttar-sahit
Anshul Khandelwal 2026-3-6

पहेलियां बुझाओ उत्तर सहित | 25+ मजेदार हिंदी पहेलियाँ

25+ मजेदार पहेलियां बुझाओ उत्तर सहित पढ़ें। बच्चों और बड़ों के लिए आसान, ट्रिकी और दिमाग घुमा देने व...

20-mazedar-main-kaun-hu-paheliyan-uttar-sahit
Anshul Khandelwal 2026-3-6

20+ मजेदार मैं कौन हूँ पहेलियाँ (उत्तर सहित) | Hindi Paheliyan

20+ मैं कौन हूँ पहेलियाँ (उत्तर सहित) पढ़ें। बच्चों और बड़ों के लिए मजेदार हिंदी पहेलियाँ, दिमाग तेज...

50-hindi-paheliyan-for-adults
Anshul Khandelwal

50 मजेदार हिंदी पहेलियाँ वयस्कों के लिए (2026)। इसमें शामिल हैं काव्यात्मक, वर्डप्ले और आधुनिक ब्रेन...

50-fun-hindi-riddles-2026-brain-boosting-riddles-for-kids
Lipika Lajwani 2025-12-23

50 सबसे मजेदार हिंदी पहेलियाँ बच्चों के लिए! फलों, जानवरों, घरेलू वस्तुओं की ट्रिकी रिडल्स उत्तर सहि...