MindYourLogic

Paheliyan In Hindi For Adults with Answers


दोस्तो आज हम आपके लिए 20 हंसाने वाली पहेलियाॅं लेकर आये है। इनमें कुछ पहेलियाॅं सरल है तो कुछ कठिन पहेलियाॅं है। लेकिन इन 20 हंसाने वाली पहेलियाॅं के जवाब आपको हंसायेंगे जरूर। इनके जवाब को सोचते हुये आपकी दिमागी कसरत तो होगी ही साथ ही आपके डेली रूटीन से आपको थोडा आराम भी मिलेगा।
इन हंसाने वाली पहेलियाॅं को आप अपने दोस्तो के साथ शेअर कर उन्हें भी  चैलेंज दे सकते है। तो क्या आप इस हंसाने वाली पहेलियाॅं चैलेंज के लिए तैयार है?

 

01. एक तालाब रस से भरा,
बेल पड़ी लहराए,
फूल खिला बेल पर,
फूल बेल को खाए।

उत्तर – दीया

 

 

02. सोने को पलंग नहीं,
ना ही महल बनाए,
एक रुपया पास नहीं,
फिर भी राजा कहलाए।

उत्तर – शेर

 

03. हिमालय से चलकर आता,
तीन अक्षर का नाम बताता,
दूध में मैं जब जुड़ जाता,
तब मैं बुद्धि को भी बढ़ाता।

उत्तर –बादाम

 

 

04. एक बाग में फूल अनेक,
उन फूलों का राजा एक,
बगिया में जब राजा आए,
बगिया में चांदनी छा जाए।

उत्तर – चांद

 

05. पैदा होऊं तो हरी हरी में,
बड़ी होऊं तो लाल,
पेट में रखती मोती माला
देखो मेरा कमाल।

उत्तर – मिर्च

 

 

06. रंग बिरंगा गोल शरीर,
करता सदा हवा से बात,
भोजन इसका बड़ा निराला,
खाता हवा और सौ सौ लात।

उत्तर – फुटबॉल

 

 

07. कागज की सी गोल काया,
पेट में भरे पानी,
खाने में लागे चटपटा,
अर्थ करें तो ज्ञानी

उत्तर –पानीपुरी

 

08. मुंह काला पर काम बड़ा,
कद छोटा पर नाम बड़ा,
मेरे वश में दुनिया सारी,
रहूं जेब में सस्ती प्यारी

उत्तर – कलम

 

 

09. देह सख्त है पत्थर सा,
ऐसी है एक रानी,
लेकिन इतनी शर्मीली वो,
हाथ में लो तो पानी पानी।

उत्तर – बर्फ

 

10. हरी टोपी वाला,
लाल वर्दी वाला।
खाने के काम आऊं।
नाम कहो लाला।

उत्तर –टमाटर

 

 

11. देखने में सीकिया पहलवान,
लेकिन गुणों में बलवान,
शीतल मधुर और तरल,
गांठ दार परिधान।

उत्तर – गन्ना

 

 

12. भूत में रहता हूं ,
वर्तमान में बनता हूं,
भविष्य मुझे बदलता नहीं
बताओ मैं कौन हूं ।

उत्तर – इतिहास

 

13. बाहर का हटाया अंदर का पकाया,
बाहर का खाया अंदर का फेंका ।

उत्तर – भुटटा

 

14. कूदते कूदते चलता हूं,
खड़े खड़े बैठता हूं मैं कौन हूं
 |

उत्तर – कंगारू

 

 

15. ढाई अक्षर का मेरा नाम,
उल्टा सीधा एक समान,
ज्योति जगाना मेरा काम,
जल्द बताओ मेरा नाम।

उत्तर –बल्ब

 

16. ऐसा एक अनोखा पक्षी,
उस में हड्डी न मांस ,
हजार मिल वह उड़ता जाए,
कभी ना लेता सांस।

उत्तर – हवाईजहाज

 

 

17. लोग उसे कहते हैं मौसी,
घर बैठे ही करे शिकार,
पाले न भैंस न गाय,
फिर भी दूध मलाई खाए।

उत्तर – बिल्ली

 

18. बिन पानी रूप न ले,
पानी में गल जाए,
आग लगा कर फूंक दे,
अजर अमर हो जाए।

उत्तर – ईट

 

 

19. लोहा खींचू ऐसी ताकत,
पर रबर मुझे हराता है,
खोई सुई में पा लेता,
मेरा खेल निराला है।

उत्तर – चुम्बक

 

 

20. पतला दुबला शरीर मेरा,
संग तेरे बाजार जाऊं ,
खाना खाकर मोटा होकर,
संग तेरे ही आ जाऊं।

उत्तर – थैला

 

 

हिंदी पहेली और पहेलियाँ की व्हिडिओस देखने के लिए अभी हमारा यूट्यूब चैनल देखिये - MindYourLogic Youtube Channel

 


paheli blogs

bhujo-toh-jaane-90-percent-nahi-suljha-paate
Palak Chhabriya 2026-04-17

बूझो तो जाने: 90% लोग नहीं सुलझा पाते

बूझो तो जाने के साथ खेलें मजेदार और दिमाग घुमा देने वाली हिंदी पहेलियां। बूझो तो जाने चैलेंज में 90%...

paheliyan-bujhao-uttar-sahit
Anshul Khandelwal 2026-3-6

पहेलियां बुझाओ उत्तर सहित | 25+ मजेदार हिंदी पहेलियाँ

25+ मजेदार पहेलियां बुझाओ उत्तर सहित पढ़ें। बच्चों और बड़ों के लिए आसान, ट्रिकी और दिमाग घुमा देने व...

20-mazedar-main-kaun-hu-paheliyan-uttar-sahit
Anshul Khandelwal 2026-3-6

20+ मजेदार मैं कौन हूँ पहेलियाँ (उत्तर सहित) | Hindi Paheliyan

20+ मैं कौन हूँ पहेलियाँ (उत्तर सहित) पढ़ें। बच्चों और बड़ों के लिए मजेदार हिंदी पहेलियाँ, दिमाग तेज...

50-hindi-paheliyan-for-adults
Anshul Khandelwal

50 मजेदार हिंदी पहेलियाँ वयस्कों के लिए (2026)। इसमें शामिल हैं काव्यात्मक, वर्डप्ले और आधुनिक ब्रेन...

50-fun-hindi-riddles-2026-brain-boosting-riddles-for-kids
Lipika Lajwani 2025-12-23

50 सबसे मजेदार हिंदी पहेलियाँ बच्चों के लिए! फलों, जानवरों, घरेलू वस्तुओं की ट्रिकी रिडल्स उत्तर सहि...