20 Saral Hindi Paheliyan With Answers | MindYourLogic Paheliyan


सरल हिंदी पहेलियाँ हमारे जीवन में मस्ती और मनोरंजन का एक अच्छा तरीका हो सकते हैं। आज के ब्लॉग पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं 20 सरल हिंदी पहेलियां जिनके उत्तर भी साथ में दिए गए हैं। जिन्हें हल करके आपको काफी मजा आने वाला है, और आपको काफी अच्छा भी महसूस होगा। तो क्या आप इन 20 सरल हिंदी पहेलियो के चुनौती के लिए तैयार है?

 

1. ऐसा कौन सा फल है, जिसमें लड़की का नाम आता है ?

उत्तर-सीताफल।

 

2. उस पक्षी का नाम बताइए, जिसका अंग्रेजी में मतलब ज्यादा हो ?

उत्तर-मोर। 

 

3. तीन पैर की तितली, नहा धोकर निकली।

उत्तर- समोसा।


4. सुंदर-सुंदर सपने दिखाती, 

पास सभी के रात में आती,

थके मांदे को दे आराम,

जल्द बताओ उसका नाम ?

उत्तर- नींद।

 

5. दूध का पोता दही का बच्चा, लोग उसे पीते कच्चा।

उत्तर-लस्सी।

 

 

 

 

6. खामोशी के अलावा वो कौन है, जिसे हम बिना हाथ लगाए तोड़ सकते हैं?

उत्तर-वादा।

 

7. दौड़ दौड़ कर दूर समंदर से आती है, और किनारे पर आकर के खो जाती है।

उत्तर-लहरें।

 


8. पानी का मटका पेड़ पर लटका। हवा हो या झटका, उसको नहीं पटका।

उत्तर-नारियल।


9. काला घोडा सफ़ेद सवारी, एक उतरा तो दूसरे की बारी।

उत्तर-तवा रोटी।

 

 

 

10. हरा चोर लाल मकान, उसमें बैठा काला शैतान?

उत्तर-तवा रोटी।

 

 

11. दो अक्षर की मैं बहना, उल्टा-सीधा एक रहना।

उत्तर-दीदी।


12. कोई ऐसा गाना बताइए, जिसे दुनिया गाती है।

उत्तर-हैप्पी बर्थ-डे टू यू।

 


13. डब्बे पर डब्बा, 

डब्बे का गाँव,

चलती फिरती बस्ती है।

लोहे के पाँव |

उत्तर-रेलगाड़ी।

 

14. वह कौन सी चीज है जो धूप में नहीं सूख सकती ?

उत्तर-पसीना।


15. काला हूँ, कलूटा हूँ।

हलवा पूरी खिलाता हूँ ?

उत्तर-कढ़ाई।

 

 


16. गोल-गोल चेहरा, पेट से रिश्ता गहरा ?

उत्तर-रोटी।

 

17. छोटा-सा काला घर, 

पर चलता है, इधर-उधर ?

उत्तर-छाता।

 

18. अगर नाक पे चढ़ जाऊ, 

कान पकड़ के तुम्हे पढ़ाउ,

बताओ क्या ?

उत्तर-चश्मा।

 

19. दूध की कटोरी में काला पत्थर,

 जल्दी से तुम बताओ सोचकर ?

उत्तर-आँख।

 

20. हम हर जगह जीत मांगते हैं।

लेकिन ऐसी कौन सी जगह है, जहां हम हार मांगते हैं?

उत्तर-फूल की दुकान।

 

 

 


paheli blogs

aapke-buddhimani-ko-chunauti-dene-wali-10-mazedar-paheliyan-image
Anshul Khandelwal 2023-06-08

10 मनोरंजक पहेलियाँ | आपकी बुद्धि को चुनौती दें और बनाएं खेलने का एक अद्वितीय अनुभव

बुद्धिमानी को मजबूत करें और मनोरंजन से भरपूर रहें। हल करें ये 10 मनोहारी पहेलियाँ और जानें रचनात्मकत...

15-manoranjanak-paheliyan-apni-buddhi-ko-chunauti-dekar-rachnatmakta-ka-aanand-lein
Anshul Khandelwal 2023-06-08

15 मनोरंजक पहेलियाँ | अपनी बुद्धि को चुनौती देकर रचनात्मकता का आनंद लें

बुद्धि को मजबूत बनाएं और रचनात्मकता का आनंद लें इन 15 मनोहारी पहेलियों के माध्यम से। हल करें और अपनी...

20-mazedaar-hindi-paheliyan-chunaute-bhare-sawalon-ka-maza-lijiye
Anshul Khandelwal 2023-06-10

20 मजेदार हिंदी पहेलियाँ: चुनौती भरे सवालों का मजा लीजिए!

इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं 20 मजेदार हिंदी पहेलियाँ। इन पहेलियों को हल करके आप अपने ...

20-aasaan-hindi-paheliyanaur-uttar-hindi-paheliyan
Anshul Khandelwal 2023-06-14

20 आसान हिंदी पहेलियाँ और उत्तर || उत्तर के साथ 20 Hindi paheliya || हिंदी पहेलियाँ

यदि आप हिंदी में मजेदार पहेलियों के शौकीन हैं, तो इस ब्लॉग पोस्ट में आपके लिए हैं 20 आसान हिंदी पहेल...

25-riddles-in-punjabi-to-test-your-mind-img-1
Lipika Lajwani 2024-2-7

25+ Riddles In Punjabi To Test Your Mind | MindYourLogic Punjabi Riddles

Is post vich 25 riddles in Punjabi ditti gayi han te inke answers vi dite gaye han. Ethay kuch riddl...