46.
Paheliyan
बैग जो भीगने पर काम आता- दिमागी पहेली
ऐसा कौन सा बैग है जो सिर्फ भीगने पर ही काम आता है?
उत्तर – टी-बैग।
ऐसा कौन सा बैग है जो सिर्फ भीगने पर ही काम आता है?
उत्तर – टी-बैग।
औरत का ऐसा कौनसा रूप है जो सारे देख सकते है लेकिन उसका पती नहीं देख सकता ?
उत्तर- विधवा का रूप
वह कौनसी चीज है जो लगती तो है हरी लेकिन निकलती है लाल।
उत्तर:– मेहंदी।
ऐसी कौनसी चीज है, जिसे औरत साल में एक बार ही खरीदती है ?
उत्तर- राखी
ऐसा कौन सा पति है जो जंगल में भी रहता है और शहर में भी रहता है?
उत्तर:– वनस्पति।
ऐसी कौनसी चीज है जो कोई कितना भी खा लें उसका पेट नहीं भरेगा ?
उत्तर- कसम
वह क्या है, जो दिखता नहीं मगर सबसे काला है?
उत्तर – कलंक
ऐसा कौन-सा फल है, जिसमें न हीं कोई बीज और न हीं कोई छिलका होता है।
उत्तर – शहतूत
वह क्या है, जो ऊपर नीचे होता है मगर हिलता नहीं?
उत्तर- सिढ़ी
रबड़ मुझे हराता है, लोहा मुझे खींच पाता है बताओ क्या?
उत्तर – चुंबक
अगर एक लाल रंग के पत्थर को नीले रंग के समुद्र में फेंका जाए तो क्या होगा ?
उत्तर- पत्थर समुद में डूब जायेगा।
बीमार नहीं रहती है, फिर भी कहती हूँ गोली बच्चे बड़े सब डर जाते है, सुनकर इसकी बोली।
उत्तर:– बंदूक।
रोज सुबह को आता हूँ, रोज शाम को जाता हूँ मेरे आने से होता उजियारा, जाने से होता अँधियारा।
उत्तर:– सूरज।