MindYourLogic

100+ Paheliyan to test your logic

About Paheliyan

By Anshul Khandelwal
4.
Paheliyan

घर की रखवाली करता - पहेली

बिन खाए, बिन पिए, सबके घर में रहता हूँ । ना हँसता हूँ, ना रोता हूँ, घर की रखवाली करता हूँ ॥

उत्तर - ताला।
Join MindYourLogic on WhatsApp
6.
Paheliyan

घर में उछल कूद करता- पहेली

घर में उछल कूद करता,
नीली आंखों से मैं डरता,
घर में जो कुछ मिल जाता,
कुतर कुतर उसको खा जाता।
उत्तर - चूहा
8.
Paheliyan

रंग तीन और चौड़ा सीना- पहेली

रंग तीन और चौड़ा सीना, देखो फर -फर करे उड़ान। जय-जयकार बोलते सारे, निश दिन उसको दें सम्मान।

उत्तर - तिरंगा झंडा
Join MindYourLogic on WhatsApp
11.
Paheliyan

दो भाई हैं एक रंग के - पहेली

दो भाई हैं एक रंग के, गहरा उनका नाता, एक खो गया मेले में, तो दूजा भी काम न आता।
उत्तर -जूता
12.
Paheliyan

वन में करता शोर-पहेली

रंग बिरंगा बदन है इसका, कुदरत का वरदान मिला,
इतनी सुंदरता पाकर भी, दो अक्षर का नाम मिला,
ये वन में करता शोर, इसके चर्चे हैं हर ओर।
उत्तर – मोर
Join MindYourLogic on WhatsApp
14.
Paheliyan

लाल गाय - पहेली

लाल गाय लकड़ी खाय, पानी पिये मर जाये।

उत्तर – आग
15.
Paheliyan

छोटा फकीर- पहेली

मैं छोटा फकीर, मेरे पेट में लकीर, आता हूं खाने के काम, मेरे बिना जीना नहीं आसान

उत्तर -  गेहूं