1.
Paheliyan
ठण्ड लगे तो उसे जला भी सकते-पहेली
प्यास लगे तो पी सकते हैं, भूख लगे तो खा सकते हैं और अगर ठण्ड लगे तो उसे जला भी सकते हैं। बोलो क्या है वो?
उत्तर – नारियल।
प्यास लगे तो पी सकते हैं, भूख लगे तो खा सकते हैं और अगर ठण्ड लगे तो उसे जला भी सकते हैं। बोलो क्या है वो?
उत्तर – नारियल।
बरगद के वृक्ष के नीचे चार लोग बैठे हैं, लंगड़ा, बहरा, अंधा, लुल्ला। पेड़ से आम गिरने पर सबसे पहले कौन उठाएगा।
उत्तर – कोई नहीं। (क्योंकि वे चारो बरगद के पेड़ के निचे बैठे हैं और बरगद के पेड़ से आम नहीं गिर सकता।)
ऐसी क्या चीज है जिसे बनाने में काफी वक्त लगता है, लेकिन टूटने में एक क्षण भी नहीं लगता?
उत्तर – भरोसा।
बिन खाए, बिन पिए, सबके घर में रहता हूँ । ना हँसता हूँ, ना रोता हूँ, घर की रखवाली करता हूँ।
उत्तर – ताला।
कमर बांधे घर में रहता, सुबह-शाम जरूरत है पड़ती। बताओ क्या?
उत्तर - झाड़ू।
कान हैं पर बहरी हूँ, मुँह है पर मौन हूँ । आँखें हैं पर अंधी हूँ, बताओ मैं कौन हूँ ?
उत्तर – गुड़िया।
काला घोडा सफ़ेद की सवारी, एक उतरा तो दूसरे की बरी ॥
उत्तर – तवा और रोटी।
काला मुंह लाल शरीर, कागज़ को वो खा जाता । रोज़ शाम को पेट फाड़कर कोई उन्हें ले जाता।
उत्तर – लेटर बॉक्स।
काला रंग मेरी है शान, सबको मैं देता हूँ ज्ञान । शिक्षक करते मुझ पर काम, नाम बताकर बनो महान ॥
उत्तर – ब्लैक-बोर्ड।
उड़ता है पर पक्षी नहीं, ताकतवर हैं उसके अंग, सर्दी हो या गर्मी यह रहता है सदा मस्त मलंग।
उत्तर – हवाई जहाज।
महेश के पिता के 4 बच्चे हैं। सुरेश, रमेश, गणेश। चौथे बच्चे का नाम बताइए ?
उत्तर – चौथे का नाम महेश है।
वह कौन-सा फूल है, जिसके पास कोई रंग और महक नहीं है ?
उत्तर – अप्रैल फूल।