1.
Paheliyan
सर मेरा काट के नमक छिपाओ -पहेली
मुँह में तुम्हारे पानी लाऊँ, सिर मेरा काट के नमक छिड़काओ.
उत्तर : खीरा
मुँह में तुम्हारे पानी लाऊँ, सिर मेरा काट के नमक छिड़काओ.
उत्तर : खीरा
पानी जब ऊपर से बरसे तो मैं खुल जाता हूँ, बच्चे बूढ़े सभी के बहुत काम आता हूँ.
उत्तर : छाता
वह क्या है , जो हम बंद आंखों से भी देख सकते हैं ?
उत्तर :- अंधेरा ,सपना
ना कभी कोई भोजन खाता,न किसी से वेतन लेता,फिर भी पहरा जम कर के देता,तो बताओ क्या है वह ?
उत्तर :- ताला, लॉकर
तीन अक्षरों का मेरा नाम, आदि कटे तो चार। कैसे हो तुम मैं जानूँ , बोलो तुम सोच-विचार ?
उत्तर – अचार
हरी-हरी मैं, बच्चे हैं मेरे काले, मुझ से ज्यादा स्वादिष्ट तू मेरे बच्चे खाले.
उत्तर : इलायची
ऐसा कौन सा ड्राइवर है, जिसे लाइसेंस की जरूरत नहीं होती ?
उत्तर - स्क्रु-ड्राइवर
ऐसे शहर का नाम बताओ,जो खाया जाता हो ?
उत्तर - ” शिमला ” शिमला शहर भी है और शिमला मिर्च भी होती है , जो खाई जाती है |
ऐसी कौन सी चीज है,जिसको बहुत खराब माना जाता है,फिर भी लोग उसको पीने की सलाह देते हैं ?
उत्तर - गुस्सा
वह क्या है , जो किसी और को पता हो या ना हो लेकिन आपको जरूर पता होता है ?
उत्तर - आपका अपना पता
ऐसी कौन सी चीज है , जिसे हम दिन में कई बार उठाते हैं और कई बार रखते हैं ?
उत्तर- कदम