1.
Paheliyan
पानी मेरा आधा नाम - कठिन पहेली
चार अक्षर का मेरा नाम, पानी पीकर करता काम, पानी मेरा आधा नाम, खाने की चीज हूँ, बताओ मेरा पूरा नाम?
उत्तर- पानीपूरी
चार अक्षर का मेरा नाम, पानी पीकर करता काम, पानी मेरा आधा नाम, खाने की चीज हूँ, बताओ मेरा पूरा नाम?
उत्तर- पानीपूरी
एक पुलिस का बेटा वकील है लेकिन वकील के पिता जज हैं, तो बताओ पुलिस कौन है?
उत्तर- माँ
हमेशा आपके सामने रहता हूँ लेकिन दिखाई नहीं देता, बताओ कौन हूँ मैं?
उत्तर - भविष्य
एक पीपल के पेड़ के नीचे चार लोग बैठे हैं ; एक को दिखाई नहीं देता, दूसरे को सुनाई नहीं देता, तीसरा चल नहीं सकता। तो बताओ पेड़ पर से आम गिरने पर सबसे पहले कौन उठाएगा ?
उत्तर- पीपल के पेड़ पर आम नहीं लगते !
‘गरीब के पास.............................. होता है। अमीर को...............................चाहिए होता है। अगर आप....................खाए तो मर जायेंगे।’ इन सारे रिक्त स्थानो में एकही शब्द आयेगा बताईये कौनसा शब्द आयेगा ?
उत्तर- कुछ नहीं।
अगर एक हाथी स्विमिंग पूल में गिर जाए, तो बाहर कैसे आएगा?
उत्तर- गीला होकर
ऊंट की बैठक हिरण की चाल, अजीब है वह जानवर दूम है न बाल|
उत्तर - मेढ़क
ऐसी कौन से चीज है जो जलती है पर जलन नहीं, आती है खुशबू पर फूल नहीं ?
उत्तर-अगरबत्ती
वह कौन है जो गूंगा, बहरा और अंधा है लेकिन हमेशा सच बोलता है?
उत्तर-आईना
संजना की चार बेटियां हैं, चारों बेटियों के एक-एक भाई, बताओ संजना को कितने बच्चे हैं?
उत्तर- पाँच
मैं एक बार मुडूंगा तो सबको रोक दूंगा, एक बार मुडूंगा तो सब कुछ खोल दूंगा, मैं क्या हूँ?
उत्तर- एक चाबी
न कोई रुपया ना कोई पैसा, ना ही सोने का सिंहासन और न ही महल फिर भी राजा कहलाता हूँ। “
उत्तर- शेर