1.
Paheliyan
एक टकली लड़की ऑटो में बैठ कर जा रही थी. अब बताओ उसको अंग्रेजी में क्या कहेंगे ?
उत्तर - ऑटोमेंटकली (ऑटो में टकली)
वह कौन है जिसके आने पर लोग हमें थूकने के लिए कहते हैं?
उत्तर: ग़ुस्सा
अगर स्कूटी स्पीड से चला रही महिला के सामने पति और भाई खड़े है, तो सबसे पहले वो किसे मारेगी?
उत्तर - ब्रेक
पैसे को दोगुने करने का सबसे असान तरीका क्या होता है ?
उत्तर - पैसे को आईने के सामने रख दो, पैसे दोगुने हो जायेंगे |
वह क्या चीज है जो हाथी से भी बड़ी होती हैं. लेकिन उसका वजन कुछ भी नही होता है?
उत्तर - हाथी की परछाईं
ऐसा कौन-सा व्यक्ति है , जो 100 लोगों को मार दे फिर भी उसको सजा नहीं हो सकती?
उत्तर - जल्लाद
कौन सी चीज है जो अगर चलते चलते थक जाए तो उसकी गर्दन काटने पर वह दोबारा चलने लग जाती है ?
उत्तर - पेंसिल
ऐसा क्या है जो हमेशा आता तो है, लेकिन पहुंचता कभी नहीं है ?
उत्तर - आने वाला कल
क्रिकेट की पूरे मैच में किस स्थान को दो लड़कियों के नाम से पुकारा जाता है ?
उत्तर - सीमा और रेखा
वह क्या चीज है जिसे आदमी छुपा कर और औरत दिखा कर चलती है ?
उत्तर - पर्स
अमिताभ और प्राण बस स्टॉप पर खड़े हुए है, बस रुकी और उस पर प्राण चढ़ गया, पर अमिताभ नहीं चढ़ा, क्यू ?
उत्तर - क्योंकि बस पर लिखा हुआ था, रघुकुल रीत सदा चलि आई, 'प्राण' जाई पर 'बचन' न जाई
लड़कियों की ऐसी कौन सी चीज है , जो हमेशा बढ़ती रहती है ?
उत्तर - बाल