MindYourLogic

Best New Paheliyan in Hindi with Answer - 100+ नई हिंदी पहेलियाॅं

About Paheliyan

New Hindi Paheliyan - इस पोस्ट में आपके लिए लेकर आये है 100 से ज्यादा लेटेस्ट नई पहेलियाॅं उत्तरसहित, जो बच्चो की सूझबुझ बढ़ाने तथा उनके मतिष्क विकास में काफी मदतगार साबित होगी। नई पहेलियाॅं बहुत ही रोचक तथा मनोरंजक है जिसे बच्चे बुढे तथा जवान इन सभी को काफी पसंद आने वाली है। इन New Paheliyan with Answers को अपने दोस्तो और रिश्तेदारो को भी सांझा कर उनकी भी दिमागी परीक्षा ले सकते है।
By Anshul Khandelwal
79.
Paheliyan

मां का तो भाई नहीं - नई पहेली

गोरा चिट्टा खूब हूं, 
पर पहनूं नहीं पाजामा। 
मां का तो भाई नहीं, 
फिर भी बच्चों का मामा।
 उत्तर – चंदामामा
Join MindYourLogic on WhatsApp
80.
Paheliyan

फल इसका मेवा कहलाए - नई पहेली

तीन अक्षर का नाम बतलाए, 
फल इसका मेवा कहलाए, 
प्रथम कट जाए यह तो धन कहलाता, 
मध्य कटे तो भक्तों में बोला जाता।
 उत्तर – बदाम
81.
Paheliyan

एक नार भरे सी काली - नई पहेली

एक नार भरे सी काली, 
उसके घर एकदम खुशहाली, 
मेहनत करके काम बनाए, 
खुद से दूना बोझ उठाए। 
 उत्तर –चींटी
Join MindYourLogic on WhatsApp
84.
Paheliyan

पका तो आम सा बांटा- नई पहेली

गोल मटोल खाल है मोटी, 
देह पर फैला कांटा, 
कच्चा चढ़े कढ़ाई में, 
पका तो आम सा बांटा।
 उत्तर – कटहल
85.
Paheliyan

जिसकी बुद्धि कमजोर हो - नई पहेली

तारों के साथ आता है, 
और तारों के साथ ही जाता है, 
जिसकी बुद्धि कमजोर हो, 
उसे किस नाम से जाना जाता है।  
 उत्तर – उल्लू
Join MindYourLogic on WhatsApp
89.
Paheliyan

साढ़े तीन अक्षर में नाम - नई पहेली

साढ़े तीन अक्षर में नाम आता, 
रोज कहूं मैं मिटता जाता, 
शिव जी का प्रिय कहलाता, 
फल का मणिया बनाया जाता। 
 उत्तर –रुद्राक्ष