MindYourLogic

Paheliyan in hindi with Answers | 100+ हिंदी पहेलियाॅं जो आपके दिमाग को तेज करेंगी।

About Paheliyan

Paheliyan in hindi with Answers :- हिंदी पहेलियाॅं हमेशा ही हमारे दिमाग की सेहत के लिए काफी मदतगार साबित हुई है तभी हम आपके लिए इस पोस्ट में 130 से भी अधिक कुछ paheliyan in hindi का संग्रह लेकर आये। इन Paheliyan in hindi को हल करते हुए आपकी सोचने की क्षमता भी बढ़ेगी। साथ ही आप इन पहेलियाॅं को अपने मित्रो तथा परिजनो के साथ सांझा कर एक खेल भी खेल सकते है। तो चलिए देखते है आप कितनी हिंदी पहेलियाॅं के उत्तर जानते है।
By Anshul Khandelwal
3.
Paheliyan

आप एक अंधरे कमरे है-पहेली

कल्पना कीजिये आप एक अंधरे कमरे है और आपको इस अंधरे कमरे से निकलना है तो कैसे निकलेंगे।
 उत्तर –आप कल्पना करना बंद कर देंगे।
4.
Paheliyan

घर है मेरा जल थल - पहेली

मध्य हटाकर कल आऊं, प्रथम काट दो मल मल, अन्त हटाकर कम होऊं, घर है मेरा जल थल।
 उत्तर – कमल।
Join MindYourLogic on WhatsApp
5.
Paheliyan

एक शहर का नाम-पहेली

ऐसी कौन-सी सब्जी है, जिसमें एक शहर का नाम भी आता है ?
 उत्तर –शिमला-मिर्च।
6.
Paheliyan

न जानूं मैं होशियारी- पहेली

मध्य कटे, तो अड़ी पड़ी, प्रथम काट दो तो नाड़ी, अन्त कटे, तो ‘अना’ हुआ, न जानूं मैं होशियारी।
 उत्तर –अनाड़ी।
7.
Paheliyan

घेरदार है लहंगा उसका-पहेली

घेरदार है लहंगा उसका, एक टांग से रहे खड़ी, सबको उसी की इच्छा होती, हो बरखा या धूप कड़ी ।
 उत्तर –छतरी।
Join MindYourLogic on WhatsApp
9.
Paheliyan

ऐंठे तो याद आए नानी- पहेली

बत्तीस ईंटों के दुर्ग के भीतर, छिपी एक महारानी, हंसकर बोले, दिलों को जीते, ऐंठे तो याद आए नानी।
 उत्तर –जीभ।
10.
Paheliyan

हर चीज जलाना मेरा काम- पहेली

दो अक्षर का मेरा नाम, हर चीज जलाना मेरा काम, सबको मैं डराती भगाती, पानी से डर जाती।
 उत्तर –आग।
13.
Paheliyan

झुकी कमरे का बूढ़ा- पहेली

झुकी कमर का बूढ़ा जहां ठहर जाए, वहीं पर भाषा रुके, सवाल उभर जाए।
उत्तर –प्रशनवाचक चिह्न
Join MindYourLogic on WhatsApp
15.
Paheliyan

दुनिया में जो हमको लाती-पहेली

कभी माँ है, कभी है बहना, पत्नी रूप में क्या कहना, दुनिया में जो हमको लाती, बूझो भला क्या जानी जाती ?
 उत्तर –नारी / औरत / स्त्री / महिला।