16.
Paheliyan
सर मेरा काट के नमक छिपाओ -पहेली
मुँह में तुम्हारे पानी लाऊँ, सिर मेरा काट के नमक छिड़काओ.
उत्तर : खीरा
मुँह में तुम्हारे पानी लाऊँ, सिर मेरा काट के नमक छिड़काओ.
उत्तर : खीरा
हरी थी मन भरी थी, लाख मोती जड़े थी, राजाजी के बाग में दुशाला ओढ़े खड़ी थी?
उत्तर - भुट्टा
उस चीज का नाम बताइए , जो आपको देने से पहले आप से ली जाती है ?
उत्तर- फोटोग्राफर द्वारा फोटो
ऐसी कौन सी चीज है , जिसे हम दिन में कई बार उठाते हैं और कई बार रखते हैं ?
उत्तर- कदम
उस पक्षी का नाम बताइए , जिसका अंग्रेजी में मतलब ज्यादा हो ?
उत्तर - मोर
प्रथम कटे हाथी बन जाऊं,मध्य कटे तो काज कहाऊ,अंत कटे तो काग कहाऊँ,पढ़े-लिखे के काम आऊं ।
उत्तर - कागज
जीभ नहीं, पर फिर भी बोले, बिना पाँव सारा जग डोले, राजा, रंक सभी को भाता, जब आता तब खुशियाँ लाता ?
उत्तर – रुपया
पेट में उंगली, सिर पर पत्थर, जल्दी से बताओ उसका उत्तर ?
उत्तर -अंगूठी
3 अक्षर का मेरा नाम उल्टा सीधा एक समान, तो बताओ क्या है मेरा नाम ?
उत्तर - कनक ( नयन, डालडा, जहाज )
एक डॉक्टर ने आपको 3 गोलियां दी,और हर आधे घंटें में एक गोली खाने को कहा,तो बताओ 3 गोलियां खाने में आपको कितना समय लगेगा?
उत्तर - 1 घंटा