16.
Paheliyan
इन्हे जलाये, ये फुट-फूट कर रोये - दिमागी पहेली
जब हम इन्हे जलाये, ये फुट-फूट कर रोने लग जाए खुश होते है हम सब देखकर, लेकिन खत्म होने पर हम मुरझाये?
उत्तर:– पटाखे।
जब हम इन्हे जलाये, ये फुट-फूट कर रोने लग जाए खुश होते है हम सब देखकर, लेकिन खत्म होने पर हम मुरझाये?
उत्तर:– पटाखे।
सोने की उस चीज का नाम बताइए जो सुनार की दुकान पर नहीं मिलती है?
उत्तर- तकिया और चारपाई।
ऐसा कौन–सा वाहन है, जो आपके ऊपर से चला जाता है, फिर भी आपको कुछ नहीं होता है?
उत्तर – हवाई जहाज
ऐसी कौन-सी चीज है, जिसे बनाने में काफी वक्त लगता है लेकिन टूटने में एक पल भी नहीं लगता?
उत्तर – भरोसा
बिन बताये रात को आते हैं। बिन चोरी किये गायब हो जाते हैं बताओ तो क्या हैं ?
उत्तर:– तारे
ऐसी कौन – सी ड्रेस है जिसे हम कभी पहन नहीं सकते हैं?
उत्तर – एड्रेस (Address)
ऐसी कौन-सी चीज है, जो पुरुषों में तो बढ़ती है लेकिन महिलाओं में नहीं ?
उत्तर - दाढ़ी -मूँछ
वह कौन सी चीज है, जो बनाने वाला बेच देता है खरीदने वाला इस्तेमाल नहीं करता । और जो इस्तेमाल करता है उसको मालूम नहीं होता?
उत्तर – कफन
गर्मी में तुम मुझको खाते, मुझको पीना हरदम चाहते, मुझसे प्यार बहुत करते हो, पर भाप बनूँ तो डरते भी हो।
उत्तर:– पानी।
वह क्या है, जो बाहर मुफ्त में और अस्पताल में पैसों से मिलती है?
उत्तर – ऑक्सीजन
ऐसी कौन – सी सब्जी है, जिसमें ताला और चाबी दोनों आते हैं?
उत्तर – लौकी
ऐसी कौन – सी चीज है, जिसकी आँखों में ऊँगली डालो तो वह अपना मुँह खोल देती है!
उत्तर – कैंची
गोरी से गोरी औरत की भी एक चीज काली होती है, बताइए कौन सी?
उत्तर- परछाई
ऐसा कौन सा शहर है जिसके नाम में हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत तीनों भाषाओँ के शब्द आते हैं ?
उत्तर - अहमदाबाद (अहम् +दा+बाद )