अंत कटे तो बंद हो जाऊँ
प्रथम कटे तो दर हो जाऊँ, अंत कटे तो बंद हो जाऊँ, केला मिले तो खाता जाऊँ, बताओ मैं हूँ कौन?
बंदर (monkey)
प्रथम कटे तो दर हो जाऊँ, अंत कटे तो बंद हो जाऊँ, केला मिले तो खाता जाऊँ, बताओ मैं हूँ कौन?
बंदर (monkey)
न काशी, न काबा धाम, बिन जिसके हो चक्का जाम। पानी जैसी चीज है वह झट से बताओ उसका नाम।
पेट्रोल (petrol)
ऐसी कौन सी चीज है, जिसे हम दिन में कई बार उठाते हैं, और कई बार रखते हैं ?
कदम (steps)
जो तुम्हारी बात सुनता है, पर बोलता नहीं है, वह क्या है?
कान (Ear)
ऐसी कौन सी चीज है, जिसे आदमी छुपा के रखता है, और औरत दिखा के चलती है?
पर्स (purse)
वह कौन सा फूल है, जिसके पास कोई रंग और महक नहीं है?
अप्रैल फूल (April fool)
वह कौन सा देश है, जहाँ एक भी ट्रैफिक सिंग्नल नहीं है ?
भूटान (bhutan)
वह क्या है, जिसके पास सिर और पूंछ है, लेकिन शरीर नहीं है?
उत्तर: एक सिक्का
एक मां के दो बेटे, दोनों है महान। एक ठंडा दूसरा गर्म, बताओं क्या है नाम।
चंद्रमा और सूरज (moon and sun)
ऐसी कौन सी जगह है, जहा अगर 100 लोग जाते है, तो 99 ही वापिस आते है ?
शमशान घाट (shamshan ghat)
रात्रि बेला के आते ही, भरते खूब उड़ान, जलते-बुझते दीप सरीखे, बारिश के हम मेहमान।
जुगनू (jugnu)
जलती रहती हैं, जब तक रोशनी ना हो, मैं हूँ बिना आग के और बिना धुएँ के। क्या हूँ मैं?
बिजली (light)
अगर आप एक रेस में दौड़ रहे हैं, और आप दूसरे स्थान पर वाले व्यक्ति को पार कर लेते हैं, तो आप किस स्थान पर होंगे?
उत्तर: दूसरे स्थान पर