उत्सव, शादी त्योहार-पहेली
चार अक्षर का मेरा नाम, मैं आती हूं सबके काम। उत्सव, शादी या हो त्योहार, सब में है मेरा काम।
कलेंडर (calendar)
चार अक्षर का मेरा नाम, मैं आती हूं सबके काम। उत्सव, शादी या हो त्योहार, सब में है मेरा काम।
कलेंडर (calendar)
तीन अक्षर का नाम, आता हूं मैं खाने के काम। बीच से कटे तो हवा हो जाऊं, आखिर से कटे तो हल कहलाऊं।
हलवा (Halwa)
मैं हरा हूँ, लेकिन मैं पत्ता नहीं हूँ। नकलची हूँ, लेकिन मैं बन्दर नहीं हूँ। बताओ मैं कौन हूँ?
तोता (parrot)
ऐसी क्या चीज है, अगर वह हमारे आंखों के सामने आए , तो हमारी आंखें बंद हो जाती है?
तेज रोशनी (bright light)
राजेश अपने आगे बैठी हुई महिला को बताता है, कि वह मेरी पत्नी के पति की मां की बेटी है। तो उस महिला का राजेश से क्या सम्बन्ध है ?
बहन (sister)
एक पानी का मटका, जो है ऊंचाई पर लटका। स्वाद में है, मीठा बताओं क्या नाम है उसका।
मधुमक्खी के छत्ते का शहद (Madhumakhi ke chatte ka shahad)
राम ने 500 मीटर की दौड़ में हिस्सा लिया और दौड़ में शामिल तीसरे नंबर पर श्याम को पीछे छोड़ दिया। अब बताओ राम दौड़ में किस नंबर पर था?
तीसरे नंबर पर (3rd number par)
अमिताभ बच्चन और प्राण दोनों बस स्टॉप पर खड़े थे. बस आयी प्राण बस में चला जाता है लेकिन अमिताभ नहीं जाते हैं. बताओ क्यों ?
क्योंकि प्राण जाए पर बचन (बच्चन ) ना जाए(kyunki pran jaye par vachan na jaye)
यदि B, A का भाई है,C, A की माँ है। D, C का पिता है। E, D का पिता है। तो B का D से क्या सम्बन्ध है।
पोती (Granddaughter)
एक फूल यहां खिला , एक खिला कोलकाता , अजब अजूबा हमने देखा, पत्ते के ऊपर पत्ता।
पत्ता गोभी (Cabbage)
ऐसी कौन सी चीज है, जो सारे बच्चे खाते हैं, लेकिन अच्छी किसी को नहीं लगती है?
डांट (Dant)