MindYourLogic

100+ Hindi Paheliyan with Answer - बेहतरीन हिंदी पहेलियाॅं उत्तरसहित

About Paheliyan

इस पोस्ट में आपके लिए Hindi Paheliyan का बहुत ही बेहतरीन संग्रह लेकर आये है। यह चुनिंदा हिंदी पहेलियाॅं उत्तरसहित है, जो आपके दिमाग का विकास करने में सहायक सिद्ध होगी। यह Hindi Paheliyan with Answers आपका ज्ञान भी बढ़ाएगी तथा आपका मनोरंजन भी करेंगी। दोस्तो, इन हिंदी पहेली (hindi Paheli) को अपने दोस्तो रिश्तेदारो में सांझा कर आप उनके दिमाग की परिक्षा ले सकते है।
By Anshul Khandelwal
Join MindYourLogic on WhatsApp
22.
Paheliyan

सुबह ने किया जवान -पहेली

जन्म दिया रात ने, सुबह ने किया जवान । दिन ढलते ही, निकल गई इसकी जान।
 उत्तर – समाचार-पत्र।
23.
Paheliyan

पाप सभी के धोती-पहेली

दो अक्षर का उसका नाम, हिमालय से वह निकलती, पाप सभी के धोती।
 उत्तर – गंगा।
Join MindYourLogic on WhatsApp
24.
Paheliyan

अपनी धुन में मस्त कलंदर - पहेली

उछले दौड़े कूदे दिनभर, यह दिखने में बड़ा ही सुंदर, लेकिन नहीं ये भालू बंदर। अपनी धुन में मस्त कलंदर, इसके नाम में जुड़ा है रन, घर हैं इसके सुंदर वन, बताओ कौन ॥
 उत्तर – हिरन।
25.
Paheliyan

थके मान्दे को दे आराम-पहेली

सुंदर-सुंदर ख़्वाब दिखाती, पास सभी के रात में आती, थके मान्दे को दे आराम, जल्द बताओ उसका नाम?
 उत्तर – नींद।
26.
Paheliyan

मानव बना है उसका दुश्मन-पहेली

जो करता है वायु शुद्ध, फल देकर जो पेट भरे। मानव बना है उसका दुश्मन, फिर भी वह उपकार करे।
 उत्तर – पेड़।
27.
Paheliyan

चार कोनों का नगर-पहेली

चार कोनों का नगर बना, चार कुँए बिन पानी, चोर 18 उसमे बैठे लिए एक रानी । आया एक दरोगा, सब को पीट-पीट कर कुँए में डाला, बताओ क्या ॥
 उत्तर – कैरम बोर्ड।
Join MindYourLogic on WhatsApp