MindYourLogic

100+ Paheliyan to test your logic

About Paheliyan

By Anshul Khandelwal
64.
Paheliyan

अपनी देह पर सूत लपेटे- पहेली

अपनी देह पर सूत लपेटे,
उस बंदे को नाचत देखा,
पांव अजूबा है लोहे का,
बदन पर रहती पांच-छह रेखा।
उत्तर- लट्टू
Join MindYourLogic on WhatsApp
67.
Paheliyan

दो इंच का मनीराम - पहेली

दो इंच का मनीराम, दो गज की पूंछ, जहां चले मनीराम वहां चले पूंछ।

उत्तर- सुई धागा
68.
Paheliyan

धूप देख मैं आ जाऊँ- पहेली

धूप देख मैं आ जाऊँ, छाँव देख शर्मा जाऊँ, जब हवा करे मुझे स्पर्श, मैं उसमे समा जाऊँ, बताओ बताओ कौन हूँ मैं ?

उत्तर - पसीना
Join MindYourLogic on WhatsApp
69.
Paheliyan

कान नहीं उसके - पहेली

सर है, दुम है, मगर पाँव नहीं उसके, पेट है, आँख है, मगर कान नहीं उसके |

उत्तर – साँप
70.
Paheliyan

पकता हूँ तो हरा, खाने में लाल - पहेली

जब मैं पकता हूँ,तो हरा होता हूँ, 
जब आप मुझे खाते हैं,तो मैं लाल होता हूँ, 
और जब आप मुझे थूकते हैं,तो मैं काला होता हूँ। 
मैं क्या हूँ?
उत्तर: तरबूज
Join MindYourLogic on WhatsApp
74.
Paheliyan

तीन पंख का ऐसा पक्षी- पहेली

तीन पंख का ऐसा पक्षी, सबके घर में रहता, वर्षा और सर्दी में सोता, बस गर्मी में उड़ता।
उत्तर - पंखा
75.
Paheliyan

खरीदते हो तो रंग काला- पहेली

ऐसी कौन सी चीज है,
जिसे आप खरीदते हो तो रंग काला,
उपयोग करते हो तो लाल
और फेंकते हो तो सफेद होता है?
उत्तर - कोयला