16.
Paheliyan
कौन सा भारी है: एक टन का पत्थर या एक टन की रुई?
उत्तर - दोनों बराबर हैं-इन दोनों का वजन एक टन है।
वह कौन सा पक्षी है जो पानी में तैरता है, आकाश में उड़ता भी है और ज़मीन पर चलता भी है?
उत्तर: बत्तख (हंस)
ऐसा क्या है जो स्थिर है लेकिन दिन रात चलता है ?
उत्तर - सड़क
न कोई रुपया ना कोई पैसा, ना ही सोने का सिंहासन और न ही महल फिर भी राजा कहलाता हूँ। “
उत्तर- शेर
आदमी ने ऊंगली से 6 लोगों को 6 सैकंड में उपर पहुचा दिया. वो स्पाइडरमैन नही था, सुपरमैन भी नही था और मैंन भी नही था, तो बताओं कौन था.
उत्तर - लिफ्टमैन
“सब मुझसे जलते हैं, पर मैं इतना जरूरी हूँ की लोग मुझे पसंद भी करते हैं ! बताओ मेरा नाम ढलने से पहले शाम !”
उत्तर- सुरज
मेरी खाल उतारो – मैं रोऊंगा नहीं, लेकिन तुम रोओगे ! बताओ मैं कौन हूं ?
उत्तर- प्याज
ऐसी कौनसी तीन संख्याए हैं, जो जोड़ने और गुना करने पर समान परिणाम देती है, लेकिन जीरो नहीं?
उत्तर- एक, दो और तीन
ऐसा क्या है जिसे बनाने में बहुत समय लगता है पर टूटने में एक पल ?
उत्तर- भरोसा
ऐसा क्या है जिसके दांत होते हैं लेकिन वो काट नहीं सकता ?
उत्तर- कंघा
तीन आखर का प्रदेश, जानते लोग लाख करोड़, पीछे से काटों तो बन जाऊ पांच अंगुली का जोड़!
उत्तर- पंजाब
ऐसी कौन सी चीज़ है जो जवानी में हरी और बुढ़ापे में लाल दिखाई देती है?
उत्तर: मिर्च