MindYourLogic

20 कठिन पहेलियाँ उत्तर के साथ


आज हम कुछ "कठिन" पहेलियाँ हल करेंगे, जो हमारे दैनिक जीवन से जुड़ी हैं। इन पहेलियों को हल करने के लिए हमें सोचना होगा कि ये कौनसी चीज़ हैं जिन्हें हम रोज़ देखते हैं या उन्हें हमारी दिनचर्या में कैसे उपयोग करते हैं। क्या आप इन "कठिन" पहेलियों को हल कर सकते हैं? चलिए, यहाँ पर हमारे पास कुछ"कठिन" पहेलियाँ हैं और हम सब मिलकर उनके उत्तर ढूँढ़ते हैं।


1.कमर बांधे घर में रहता, सुबह-शाम जरूरत है पड़ती। बताओ क्या?

Ans- झाड़ू।

 

2.ऐसी क्या चीज है जो जागे रहने पर ऊपर रहती है, सो जाने पर गिर जाती है।

Ans-पलकें।

 

3.हरी झंडी लाल कमान, तोबा तोबा करे इंसान।

Ans-मिर्ची।

 

4.नाक पर चढ़कर कान पकड़कर, लोगों को है पढ़ाती।

Ans-चश्मा।

 

5.हरे हरे से है दिखे पक्के हो या कच्चे, भीतर से यह लाल मलाई जैसे ठंडे मीठे लच्छे।

Ans-तरबूज।

 

6.सफेद तन हरी पूंछ, न बुझे तो नानी से पूछ ॥

Ans-मूली।

 

7.कान हैं पर बहरी हूँ, मुँह है पर मौन हूँ । आँखें हैं पर अंधी हूँ, बताओ मैं कौन हूँ ॥

Ans-गुड़िया।

 

8.सर है, दुम है, मगर पाँव नहीं उसके । पेट है, आँख है, मगर कान नहीं उसके ॥

Ans-साँप।

 

9.कला घोडा सफ़ेद की सवारी, एक उतरा तो दूसरे की बरी ॥

Ans-तवा और रोटी।

 

10.बूझो भैया एक पहेली जब काटो तो नई नवेली ॥

Ans-पेंसिल

 

11.हरी है उसकी काया, लाल मकान में, काला शैतान समाया।

Ans-तरबूज़।

 

12.तीन अक्षर का मेरा नाम। उल्टा सीधा एक समान ॥

Ans-जहाज।

 

13.चौकी पर बैठी एक रानी, सिर पर आग बदन में पानी ॥

Ans-मोमबत्ती।

 

14.जल से भरा एक मटका, जो है सबसे ऊँच लटका । पी लो पानी है मीठा, ज़रा नहीं है खट्टा ॥

Ans-नारियल।

 

15.फूल भी हूँ, फल भी हूँ और हूँ मिठाई । तो बताओ क्या हूँ मैं भाई ॥

Ans-गुलाब-जामुन।

 

16.लाल हूँ, खाती हूँ मैं सूखी घास । पानी पीकर मर जाऊँ, जल जाए जो आए मेरे पास ॥

Ans-आग।

 

17.बिन खाए, बिन पिए, सबके घर में रहता हूँ । ना हँसता हूँ, ना रोता हूँ, घर की रखवाली करता हूँ ॥ताला।

Ans-ताला।

 

18.जन्म दिया रात ने, सुबह ने किया जवान । दिन ढलते ही, निकल गई इसकी जान ॥समाचार-पत्र।

Ans-समाचार-पत्र।

 

19.हरा आटा, लाल परांठा, मिल–जुल कर सब सखियों ने बांटा ॥

Ans-मेहँदी।

 

20.दो अक्षर का उसका नाम, हिमालय से वह निकलती, पाप सभी के धोती।गंगा।

Ans-गंगा।

 

 


paheli blogs

bhujo-toh-jaane-90-percent-nahi-suljha-paate
Palak Chhabriya 2026-04-17

बूझो तो जाने: 90% लोग नहीं सुलझा पाते

बूझो तो जाने के साथ खेलें मजेदार और दिमाग घुमा देने वाली हिंदी पहेलियां। बूझो तो जाने चैलेंज में 90%...

paheliyan-bujhao-uttar-sahit
Anshul Khandelwal 2026-3-6

पहेलियां बुझाओ उत्तर सहित | 25+ मजेदार हिंदी पहेलियाँ

25+ मजेदार पहेलियां बुझाओ उत्तर सहित पढ़ें। बच्चों और बड़ों के लिए आसान, ट्रिकी और दिमाग घुमा देने व...

20-mazedar-main-kaun-hu-paheliyan-uttar-sahit
Anshul Khandelwal 2026-3-6

20+ मजेदार मैं कौन हूँ पहेलियाँ (उत्तर सहित) | Hindi Paheliyan

20+ मैं कौन हूँ पहेलियाँ (उत्तर सहित) पढ़ें। बच्चों और बड़ों के लिए मजेदार हिंदी पहेलियाँ, दिमाग तेज...

50-hindi-paheliyan-for-adults
Anshul Khandelwal

50 मजेदार हिंदी पहेलियाँ वयस्कों के लिए (2026)। इसमें शामिल हैं काव्यात्मक, वर्डप्ले और आधुनिक ब्रेन...

50-fun-hindi-riddles-2026-brain-boosting-riddles-for-kids
Lipika Lajwani 2025-12-23

50 सबसे मजेदार हिंदी पहेलियाँ बच्चों के लिए! फलों, जानवरों, घरेलू वस्तुओं की ट्रिकी रिडल्स उत्तर सहि...