MindYourLogic

20 मजेदार पहेलियाँ Majedar Paheliyan in Hindi with Answer


"पहेलियाँ हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो हमारे मनोरंजन का स्रोत होती हैं और हमारे दिमागी कौशल को बढ़ाती हैं। इन पहेलियों का समाधान ढूंढने में आपको मस्ती का सफर मिलेगा! आपको इन पहेलियों के उत्तर भी मिलेंगे, इसलिए ध्यान से पढ़िए और मजेदार चुनौतियों का सामना करें।"


1.खुद कभी वह कुछ न खाए, लेकिन सब को खूब खिलाए |

Ans-चम्मच

 

2.उसे दिन भर उठाते व रखते हैं। बिना उसके कहीं जा नहीं सकते हैं।

Ans-पैर

 

3.वह कौन – सा फूल है, जिसके पास कोई रंग और महक नहीं है ?

Ans-अप्रैल फूल।

 

4.ऐसी कौन–सी चीज है, जिसे लोग काटते हैं, पीसते हैं और बाँटते हैं मगर खाते नहीं हैं?

Ans-ताश के पत्ते।

 

5.जब भी आए होश उड़ाए, फिर भी कहते हैं कि आए !

Ans-नींद।

 

6.वह कौन है जो नीम और करेले से भी कड़वा होता है?

Ans-सच

 

7.ऐसा कौन है, जिसे जितना, फाड़ो उतना तेज आवाज करता है?

Ans-गला

 

8.वह कौन सी चीज है,जो शादी के पहले सबकी होती है,पर शादी के बाद केवल पति की होती है?

Ans-गलती

 

9.माना कि लड़की की आयु 18 वर्ष है, तो उसके बाप का नाम क्या होगा ?

Ans-माना

 

10.ऐसे कौन-से दो पेड़ हैं, जिनमे लकड़ी नहीं होती है?

Ans-अंगूर और केला

 

11..ना करता लड़ाई , फिर भी रोज होती मेरी पिटाई , कोई मेरा नाम तो बताओ भाई ?

Ans-ढोल 

 

12.साल के किस महीने में, एक व्यक्ति सबसे कम सोता है?

Ans-फरवरी

 

13.ऐसी कौन–सी चीज है, जो लड़की का नाम भी है और लड़की का श्रृंगार भी है?

Ans-पायल

 

14.छूने में शीतल, सूरत में लुभानी, रात में मोती, और दिन में पानी ?

Ans-ओस

 

15.कौवा आसमान में उड़ता है मगर रहता कहाँ है?

Ans-पानी में

 

16.ऐसा कौन सा शहर है, जिसे हम खा सकते हैं?

Ans-शिमला मिर्च।

 

17.ऐसा कौनसा गेट है, जिसमें से हम निकल नहीं सकते?

Ans-कोलगेट।

 

18.वह कौन है, जिसकी आपसे कोई दुश्मनी भी नहीं है, लेकिन फिर भी वह आपके खून की प्यासी है?

Ans-जूँ।

 

19.लख से मेरा नाम है, हूँ नवाबों का शहर, राजधानी एक राज्य की, नहीं मैं कोई गैर।

Ans-लखनऊ

 

20.घुसा आँखों में मेरा धागा, दर्जी के घर से मै भागा 

Ans-बटन 

 

 


paheli blogs

bhujo-toh-jaane-90-percent-nahi-suljha-paate
Palak Chhabriya 2026-04-17

बूझो तो जाने: 90% लोग नहीं सुलझा पाते

बूझो तो जाने के साथ खेलें मजेदार और दिमाग घुमा देने वाली हिंदी पहेलियां। बूझो तो जाने चैलेंज में 90%...

paheliyan-bujhao-uttar-sahit
Anshul Khandelwal 2026-3-6

पहेलियां बुझाओ उत्तर सहित | 25+ मजेदार हिंदी पहेलियाँ

25+ मजेदार पहेलियां बुझाओ उत्तर सहित पढ़ें। बच्चों और बड़ों के लिए आसान, ट्रिकी और दिमाग घुमा देने व...

20-mazedar-main-kaun-hu-paheliyan-uttar-sahit
Anshul Khandelwal 2026-3-6

20+ मजेदार मैं कौन हूँ पहेलियाँ (उत्तर सहित) | Hindi Paheliyan

20+ मैं कौन हूँ पहेलियाँ (उत्तर सहित) पढ़ें। बच्चों और बड़ों के लिए मजेदार हिंदी पहेलियाँ, दिमाग तेज...

50-hindi-paheliyan-for-adults
Anshul Khandelwal

50 मजेदार हिंदी पहेलियाँ वयस्कों के लिए (2026)। इसमें शामिल हैं काव्यात्मक, वर्डप्ले और आधुनिक ब्रेन...

50-fun-hindi-riddles-2026-brain-boosting-riddles-for-kids
Lipika Lajwani 2025-12-23

50 सबसे मजेदार हिंदी पहेलियाँ बच्चों के लिए! फलों, जानवरों, घरेलू वस्तुओं की ट्रिकी रिडल्स उत्तर सहि...