MindYourLogic

20 मजेदार पहेलियाँ उत्तर सहित | Majedar Paheliyan with Answers


इस ब्लॉग पोस्ट मे हम  20 मजेदार पहेलियाँ उत्तर सहित लेकर आये हैं। इन मजेदार पहेलियों को हल करके आपके दिमाग की कसरत होगी, और आप काफी आनंद उठाएंगे। तो आईये इन मजेदार पहेलियों को हल करते है। क्या आप इस challenge के लिए तैयार हैं?

 

1. एक मित्र है दुबला पतला, एक को पसंद समोसा,
इंस्पेक्टर चिंगम है जिसमे, बताओ नाम उस कार्टून शो का!!

उत्तर – मोटू पतलू

 

2. बारह सड़के साठ गली, तीन मुसाफिर भटके,
कोई तेज़ कोई चलता धीरे, पर कभी न अटका कोई!!!

उत्तर – घड़ी

 

3. पेड़ पर लटका राजा हरा पीला ताज़ा ताज़ा,
जो भी उसका नाम बताए, उसका मीठा रस पी जाए!!!

उत्तर – आम

 

4. में हु चीज़ नन्ही सी, लाल काली हरी सी,
मेरा स्वाद चखकर, जीभ बोले सी सी सी!!!

उत्तर – मिर्ची

 

5. कमरे का एक बन्दर,
कभी बहार कभी अंदर!!!

उत्तर – दरवाज़ा

 

 

6. इसको जब मूह में दबाया, झट से तापमान बतलाया,
भरा है जिसके अंदर पारा, बताओ कौन सा यन्त्र है प्यारा!!!

उत्तर – थर्मामीटर

 

7. जंगल में था पला बड़ा, एक बहादुर लड़का,
शेरखान था दुश्मन उसका, पर वह मित्र था सबका!!!

उत्तर – मोगली

 

8. स्कूल में यह भूक भगाता, पेट का मित्र है पक्का,
मम्मी दीदी जिसे सजाती, बताओ कौन सा डिब्बा!!!

उत्तर – लंच बॉक्स

 

9. दो अक्षर का है ये नाम, आगे पीछे एक समान,
दिल से करते प्यार हमेशा, गलती पर ये पकडे कान!!

उत्तर – पापा

 

10. सबके पिता सभी के साथी,  तन धोती और हाथ में लाठी,
सत्य अहिंसा का मार्ग दिया, बोलो सब उनको कहते थे क्या !!!

उत्तर – राष्ट्रपिता

 

 

11. चर्च में मिलते है वो अक्सर, सब करते है उनको आदर,
पिता की तरह वो आते काम, बतलाओ है क्या वो नाम!!!

उत्तर – फादर

 

12. इकत्तीस का बारह से मेल, आधी रात करता खेल,
खोले जीवन के नए द्वार, समझो और बनो होशियार!!!!

उत्तर – इकत्तीस दिसंबर

 

13. एक वाक्य जो बहुत निराला, ख़ुशी नहीं जतलाने वाला,
चलता जाये सालो साल, लेकर आये खूब धमाल!!!

उत्तर – हैप्पी न्यू ईयर

 

14. प्रथम वर्ण कहता है “रो”, बाकी बनते “नाव”
बड़ा अजूबा साइंस का, जल्दी बताओ नाम!!

उत्तर – रोबोट

 

15. एक साल का इसका जीवन, दीवारों पर रहता है,
समय के टुकड़े लेकर जीता, न कुछ खाता न कुछ पीता!!!

उत्तर – कैलेंडर

 

 

16. नाम बताना छील कर खाना, फल हु मीठा पर न हु आम,
कपड़े मेरे राह में न फेको, कोई बेचारा गिरे धड़ाम!!!

उत्तर – केला

 

17. खाओ तुम हमे रोज़ाना, विटामिनो का हम है खजाना,
आखे मस्त दिमाग स्वस्थ, और शरीर रहेगा ज़बरदस्त!!!

उत्तर – हरी सब्जिया

 

18. स्कूल ने मुझे बुलाया, तुमने घर पर मुझे बनाया,
कल में जाऊंगा स्कूल, मुझे कम्पलीट करना न जाना भूल!!!

उत्तर – होमवर्क

 

19. गाय दूध देती है, मुर्गी अंडा देती है,
ऐसा कौन है जो दूध, अंडा दोनों देता हैं। बताओ!!!

उत्तर – दुकानदार

 

20.वह कौन-सा शब्द है जो हर डिक्शनरी में ‘गलत’ ही पढ़ा जाता है!!!

उत्तर – गलत

 

हिंदी पहेली और पहेलियाँ की व्हिडिओस देखने के लिए अभी हमारा यूट्यूब चैनल देखिये -  MindYourLogic Youtube Channel

 


paheli blogs

bhujo-toh-jaane-90-percent-nahi-suljha-paate
Palak Chhabriya 2026-04-17

बूझो तो जाने: 90% लोग नहीं सुलझा पाते

बूझो तो जाने के साथ खेलें मजेदार और दिमाग घुमा देने वाली हिंदी पहेलियां। बूझो तो जाने चैलेंज में 90%...

paheliyan-bujhao-uttar-sahit
Anshul Khandelwal 2026-3-6

पहेलियां बुझाओ उत्तर सहित | 25+ मजेदार हिंदी पहेलियाँ

25+ मजेदार पहेलियां बुझाओ उत्तर सहित पढ़ें। बच्चों और बड़ों के लिए आसान, ट्रिकी और दिमाग घुमा देने व...

20-mazedar-main-kaun-hu-paheliyan-uttar-sahit
Anshul Khandelwal 2026-3-6

20+ मजेदार मैं कौन हूँ पहेलियाँ (उत्तर सहित) | Hindi Paheliyan

20+ मैं कौन हूँ पहेलियाँ (उत्तर सहित) पढ़ें। बच्चों और बड़ों के लिए मजेदार हिंदी पहेलियाँ, दिमाग तेज...

50-hindi-paheliyan-for-adults
Anshul Khandelwal

50 मजेदार हिंदी पहेलियाँ वयस्कों के लिए (2026)। इसमें शामिल हैं काव्यात्मक, वर्डप्ले और आधुनिक ब्रेन...

50-fun-hindi-riddles-2026-brain-boosting-riddles-for-kids
Lipika Lajwani 2025-12-23

50 सबसे मजेदार हिंदी पहेलियाँ बच्चों के लिए! फलों, जानवरों, घरेलू वस्तुओं की ट्रिकी रिडल्स उत्तर सहि...