MindYourLogic

20 Paheli Hindi Challenge For You | MindYourLogic Paheli


MindYourLogic लेकर आया है, आपके लिए 20 Paheli hindi. इस ब्लॉग पोस्ट में 20 Paheli hindi दी गई है। जिनके उत्तर भी साथ में दिए गए है। इन 20 Paheli hindi को हल करके आपका काफी एंटरटेनमेंट होगा तो क्या आप इन 20 Paheli hindi के चैलेंज को करने के लिए तैयार है।

 

1.एक छोटा सा बंदर, जो चले पानी के अंदर?

उत्तर:- मेंढक

 

2.बिल्ली की पूंछ हाथ में, बिल्ली रहे इलाहाबाद में?

उत्तर:- पतंग

 

3.पढ़ने में, लिखने में, दोनों में ही मैं आता काम; कलम नहीं, कागज़ नहीं, बताओ क्या है मेरा नाम?

उत्तर:- ऐनक

 

4.थल में पकड़े पैर तुम्हारे, जल में पकड़े हाथ, मुर्दा होकर भी रहता है, जिंदो के ही साथ?

उत्तर:- जूता

 

5. एक नारी के दो बालक, दोनों एक ही रंग, पहला चले दूसरा सोवे, फिर भी दोनों संग?

उत्तर:- चक्की

 

 

6.गर्मी में जिससे हैं हम घबराते, जाड़े में है हम उसी को खाते, उससे हैं प्रत्येक चीज चमकती दुनिया उससे खूब दमकती?

उत्तर:- धूप

 

7. ऐसा कौन सा फल है जो कच्चे में मीठा लगता है और पकने के बाद खट्टा या कड़वा लगता है ? बताओ?

उत्तर:- अनानास

 

8. सोने को पलंग नहीं, न ही महल बनाए, एक रुपैया पास नहीं, फिर भी राजा कहलाए?

उत्तर:- शेर

 

9. लाल घोड़ा रुका रहे काला घोड़ा भागता जाए बताओ कौन?

उत्तर:- धुआँ

 

10.बीमार नहीं रहती फिर भी खाती हूं गोली| बच्चे, बूढ़े डर जाते, सुन इसकी बोली?

उत्तर:- बंदूक

 

 

11.मैं हरी, मेरे बच्चे काले, मुझे छोड़, मेरे बच्चे खाले?

उत्तर:- इलायची

 

12.दो अक्षर का मेरा नाम सरको ढकना मेरा काम?

उत्तर:- टोपी

 

13. अपने के ही घर यह जाए, तीन अक्षर नाम बताइए, शुरू के दो अति हो जाए, अंतिम दो से तिथि बताएं?

उत्तर:- अतिथि

 

14.काला मुंह लाल शरीर, कागज को वह खाता, रोज शाम को पेट फाड़कर कोई उन्हें ले जाता?

उत्तर:- लेटर बॉक्स

 

15.एक ड्राइवर एक सवारी उसके पीछे जनता भारी?

उत्तर:- मुर्दा

 

 

16.डिब्बे में डिब्बा, डिब्बे का गांव, चलती फिरती बस्ती, लोहे के पाव?

उत्तर:- रेल

 

17. लोहे की जो ऐसी ताकत है ऊपर रबड़ मुझे हराता है खोई सुई में पा लेता हूं मेरा खेल निराला है?

उत्तर:- चुंबक

 

18.जादू के डंडे का देखा बिना तेल बिन बाती नाम दबाते तुरंत रोशनी सभी और फैलाती?

उत्तर:- टॉर्च

 

19.भरा बदन रेखाएं तीन दाना खाती हाथ से विन बताओ क्या?

उत्तर:- गिलहरी

 

20.चलने को तो चलाता हूं गर्मी में सुख पहुंचाता हूं पैर भी है मेरे तीन मगर आगे बढ़ नहीं पाता?

उत्तर:- पंखा

 


paheli blogs

bhujo-toh-jaane-90-percent-nahi-suljha-paate
Palak Chhabriya 2026-04-17

बूझो तो जाने: 90% लोग नहीं सुलझा पाते

बूझो तो जाने के साथ खेलें मजेदार और दिमाग घुमा देने वाली हिंदी पहेलियां। बूझो तो जाने चैलेंज में 90%...

paheliyan-bujhao-uttar-sahit
Anshul Khandelwal 2026-3-6

पहेलियां बुझाओ उत्तर सहित | 25+ मजेदार हिंदी पहेलियाँ

25+ मजेदार पहेलियां बुझाओ उत्तर सहित पढ़ें। बच्चों और बड़ों के लिए आसान, ट्रिकी और दिमाग घुमा देने व...

20-mazedar-main-kaun-hu-paheliyan-uttar-sahit
Anshul Khandelwal 2026-3-6

20+ मजेदार मैं कौन हूँ पहेलियाँ (उत्तर सहित) | Hindi Paheliyan

20+ मैं कौन हूँ पहेलियाँ (उत्तर सहित) पढ़ें। बच्चों और बड़ों के लिए मजेदार हिंदी पहेलियाँ, दिमाग तेज...

50-hindi-paheliyan-for-adults
Anshul Khandelwal

50 मजेदार हिंदी पहेलियाँ वयस्कों के लिए (2026)। इसमें शामिल हैं काव्यात्मक, वर्डप्ले और आधुनिक ब्रेन...

50-fun-hindi-riddles-2026-brain-boosting-riddles-for-kids
Lipika Lajwani 2025-12-23

50 सबसे मजेदार हिंदी पहेलियाँ बच्चों के लिए! फलों, जानवरों, घरेलू वस्तुओं की ट्रिकी रिडल्स उत्तर सहि...