MindYourLogic

20+ दिलचस्प पहेलियों के साथ अपने दिमाग की कसरत करें | MindYourLogic पहेलियां


आइये MindYourLogic के साथ हल करते है, कुछ  दिलचस्प पहेलियां। इस पोस्ट में 20  दिलचस्प पहेलियां  दि गई है,जिन्हे हल करके आपके दिमाग को चुनौती मिलेगी और आपका ब्रेन वर्कआउट भी होगा। यहाँ  पहेलियों के उत्तर भी दिए गए है। तो क्या आप तैयार है, ये  दिलचस्प पहेलियां चैलेंज के लिए? तो आइये शुरू करते है।

dilchasp-paheliyan-thumbnail

1. एक पानी का मटका, 
जो है ऊंचाई पर लटका ! 
स्वाद में है मीठा ! 
बताओ क्या है नाम उसका?

उत्तर- नारीयल

 

2. वह जगह तो एक ही है! 
पर हर हफ्ते हमें वहां कुछ नया देखने को मिलता है! 
बताओ क्या?

उत्तर- सिनेमाघर

 

3. एक ऐसे अनाज का नाम बताओ, 
जो 1 तीर्थ क्षेत्र का नाम भी है,
और जहां दुनिया भर के लोग दर्शन करने को आते हैं?

उत्तर-मक्का

 

4. कौन गली,कौन खेत पहाड़ी, खड़ा रहता हूँ सीना तान।
मेरे से है जग उजियारा, सब मौसम मेरा एक समान।

उत्तर- बिजली खम्भा।

 

5. साँप जैसे लम्बा हूँ भैया, दोनो तरफ हूँ चलता।
एक ही पथ पर आता जाता,हरदम आगे बढ़ता।।

उत्तर-रेल।

 

hindi paheliyan ad - 1

 

6. एक पैर पर खड़ा हूँ रहता ,ताने सिर पर छतरी।
 सब्जी कहलाता हूँ मजेदार,बूझो तो मिस्टर खतरी।।

उत्तर-मशरूम।

 

7. बिजली कौंधी आसमान में,गर्जन दिल धड़काए।
 छायी घटाएं छम छम नाचे, गोपियन को लुभाए।।

उत्तर- मोर।

 

8.. पल में आए पल में जाए,
तपन-शीतल का अहसास कराए।

उत्तर-धूप-छाया।

 

9. काली काली दिखती हूँ पर सबके मन को भाती हूँ।
कवि नही पर सब कहते हैं ,सुंदर गीत सुनाती हूँ।।

उत्तर-कोयल।

 

10.  बांध गले मे फांसी का फंदा, दबे हुए हैं मिट्टी के अंदर।  
खाने को जब उसे उखाड़ो,मजे से लटक रहे हैं बन्दर।।

उत्तर-मूंगफली।

 

hindi paheliyan ad - 2

 

11. रोज सवेरे समय पे आये,दिन में सबको राह दिखाए।
शाम होते ही सबके जैसे ,अपने घर को ओ चले जाए ।।

उत्तर-सूरज।

 

12. धरती अंदर पले बढ़े,और ऊपर हरियाली छाई।
सब्जी का वह स्वाद बढ़ाये,आपस मे चिपके सब भाई।।

उत्तर-लहसून।

 

13. विद्या का मंदिर कहलाता,ज्ञान जहाँ हम पाते है।
क, ख, ग,घ पढ़ लिखकर,जीवन सफल बनाते हैं।।

उत्तर-पाठ शाला |

 

14. मिट्टी से जन्म लिया हूँ, मिट्टी में मिल जाना।
पानी भरदो मेरे अंदर, शीतल जल फिर पाना।।

उत्तर-मटका।

 

15. जंगल में पेड़ घनघोर, रोज काटो चक-चक।
फिर भी उगे फट-फट।।

उत्तर-दाढ़ी।

 

16. न तेरा न मेरा बंदे ,नहीं किसी का होता है। 
हरदम आते जाते रहता ,हर काम उसी से होता है।

उत्तर -रुपया।

 

hindi paheliyan ad - 3

 

17. उस बादल का नाम बताओ जो दुख में बरसता है ही और सुख में भी बरसता है।

उत्तर-आँसू।

 

18. छेद है उसके अंग-अंग में ,फिर भी मन को भाए।
फूंक मारो जब उसके अंदर,मीठी तान सुनाए।।

उत्तर-बाँसुरी।

 

19. यह पैसे से भी ऊपर है! 
जिसे यह मिल जाए वह ज्ञानी है, 
और जिसे ना मिले वह मूर्ख, 
बताओ क्या?

उत्तर:- ज्ञान, शिक्षा

 

20. एक पहाड़ ऐसा भी,भरा है जिसमें पानी।
रखवाला उसका तीर चलाए, याद दिला दे नानी।।

उत्तर-छत्ता और मधुमक्खी।

 


paheli blogs

bhujo-toh-jaane-90-percent-nahi-suljha-paate
Palak Chhabriya 2026-04-17

बूझो तो जाने: 90% लोग नहीं सुलझा पाते

बूझो तो जाने के साथ खेलें मजेदार और दिमाग घुमा देने वाली हिंदी पहेलियां। बूझो तो जाने चैलेंज में 90%...

paheliyan-bujhao-uttar-sahit
Anshul Khandelwal 2026-3-6

पहेलियां बुझाओ उत्तर सहित | 25+ मजेदार हिंदी पहेलियाँ

25+ मजेदार पहेलियां बुझाओ उत्तर सहित पढ़ें। बच्चों और बड़ों के लिए आसान, ट्रिकी और दिमाग घुमा देने व...

20-mazedar-main-kaun-hu-paheliyan-uttar-sahit
Anshul Khandelwal 2026-3-6

20+ मजेदार मैं कौन हूँ पहेलियाँ (उत्तर सहित) | Hindi Paheliyan

20+ मैं कौन हूँ पहेलियाँ (उत्तर सहित) पढ़ें। बच्चों और बड़ों के लिए मजेदार हिंदी पहेलियाँ, दिमाग तेज...

50-hindi-paheliyan-for-adults
Anshul Khandelwal

50 मजेदार हिंदी पहेलियाँ वयस्कों के लिए (2026)। इसमें शामिल हैं काव्यात्मक, वर्डप्ले और आधुनिक ब्रेन...

50-fun-hindi-riddles-2026-brain-boosting-riddles-for-kids
Lipika Lajwani 2025-12-23

50 सबसे मजेदार हिंदी पहेलियाँ बच्चों के लिए! फलों, जानवरों, घरेलू वस्तुओं की ट्रिकी रिडल्स उत्तर सहि...