MindYourLogic

20+ पहेली इन हिंदी आपके दिमाग की कसरत के लिए | MindYourLogic हिंदी पहेली


आईए, हम माइंड योर लॉजिक के साथ पहेली इन हिंदी  हल करें। इस पोस्ट में 20 पहेली इन हिंदी दी गई हैं, और उनके उत्तर भी दिए गए हैं। ये पहेली इन हिंदी हल करके आपका मनोरंजन होगा और साथ ही आपके दिमाग की कसरत भी होगी। क्या आप ये पहेली इन हिंदी के चैलेंज को करने के लिए तैयार हैं?

paheli in hindi apki dimag ki kasrat ke liye img 1 thumbnail

1. आगे-आगे बहिना आई, पीछे-पीछे भइया। दाँत निकाले बाबा आए, बुरका ओढ़े मइया?

उत्तरः भुट्टा।

 

2. आदि कटे तो गीत सुनाऊँ, मध्य कटे तो संत बन जाऊँ। अंत कटे साथ बन जाता, सबके मन को हरदम भाता?

उत्तर: संगीत।

 

3. आदत कुछ कर गुजर जाने की. जरूरत बस आपका साथ निभाने की। कहानियों को दी साँसे, इतिहास किया दफ़न, मैंने ही सींचे सपने, करो मेरी शक्ति को नमन?

उत्तर: कलम।

 

4. अन्त कटे तो जमा जोड हूं, मध्य कटे तो जनाआदि कटे तो सबने माना, कैसे हाय आ गया जमाना?

उत्तर: ज़माना।

 

5. आज यहाँ कल वहाँ रहे, ना  किसी के पास रुके। और रुक जाए किसी के घर, तो फिर घुमा देता है सर?

उत्तरः पैसा।

 

hindi paheliyan ad - 1

 

6. आंखें मूंद के खाते हैं, और खाकर पछताते हैं। जो कोई पूछे क्या था वो, तो कहते शरमाते हैं?

उत्तर: धोखा।

 

7.अक्षर तीन का मेरा नाम, तैरना है मेरा काम। उल्टा सीधा एक समान, बूझो तो जानू मेरा नाम?

उत्तर: जहाज।

 

8. उछले दौड़े कूदे दिनभर, यह दिखने में बड़ा ही सुंदर, लेकिन नहीं ये भालू बंदर। अपनी धुन में मस्त कलंदर, इसके नाम में जुड़ा है रन, घर हैं इसके सुंदर वन, बताओ कौन?

उत्तर: हिरन।

 

9. ऊँट की बैठक, हिरन की चाल। एक जंतु ऐसा, जिसके दुम ना बाल?

उत्तर: मेंढक।

 

10. एक नार ने अचरज किया, सांप मार पिंजरे में दिया। ज्यों - ज्यों सांप ताल को खाए, ताल सूख सांप मर जाए?

उत्तर: दीये की बत्ती।

 

11. एक नारि के हैं दो बालक, दोनों एकहि रंग। एक फिरे एक ठाढ रहेफिर भी दोनों संग?

उत्तर: चक्की।

 

hindi paheliyan ad - 2

 

12. एक थाल मोतियों भरा, सबके सिर पर उल्टा धरा । चारों ओर फिरे वो थाल, मोती उससे एक न गिरे?

उत्तर: आकाश और तारे।

 

13. एक किले में चोर बसे हैं, सबका मुँह काला। पूंछ पकड़ कर आग लगाई, झट कर दिया-उजाला?

उत्तर: माचिस।

 

14. एक अनोखा पक्षी देखा, तालाब किनारे रहता। चोंच सुनहरी जगमग करती, दुम से पानी पीता?

उत्तर: दिये की बाती।

 

15. एक जानवर ऐसा। जिसकी दुम पर पैसा?

उत्तर: मौर।

 

16. ऐसी क्या चीज है जिसे आप दिन भर, उठाते और रखते हैं। इसके बिना आप कहीं जा नहीं सकते, बतलाओ मेरा नाम?

उत्तर: कदम।

 

hindi paheliyan ad - 3

 

17. ऐसी सब्जी का नाम बताओ, जिसका पहला अक्षर काट दिया जाए तो, बेशकीमती आभूषण बने, अंतिम अक्षर काट दिया जाए तो, मीठा व्यंजन बने और, अगर पहला और आखरी अक्षर काट दिया जाए तो एक युवती का नाम बने?

उत्तर: KHEERA.

 

18.खाना कभी नहीं खाता वह, और ना ही पीता पानी। उसकी बुद्धि के आगेहार गये बड़े बड़े ज्ञानी?

उत्तर: कप्यूटर।

 

19. कान घुमाए बंद हो जाऊँ, कान घुमाए खुल जाता हूँ। रखता हूँ मैं घर का ख्याल, आता हूँ मैं सब के काम?

उत्तर: ताला।

 

20. चढे नाक पर, पकड़े कान। बोलो बच्चों-कौन शैतान?

उत्तर: चश्मा।

 


paheli blogs

bhujo-toh-jaane-90-percent-nahi-suljha-paate
Palak Chhabriya 2026-04-17

बूझो तो जाने: 90% लोग नहीं सुलझा पाते

बूझो तो जाने के साथ खेलें मजेदार और दिमाग घुमा देने वाली हिंदी पहेलियां। बूझो तो जाने चैलेंज में 90%...

paheliyan-bujhao-uttar-sahit
Anshul Khandelwal 2026-3-6

पहेलियां बुझाओ उत्तर सहित | 25+ मजेदार हिंदी पहेलियाँ

25+ मजेदार पहेलियां बुझाओ उत्तर सहित पढ़ें। बच्चों और बड़ों के लिए आसान, ट्रिकी और दिमाग घुमा देने व...

20-mazedar-main-kaun-hu-paheliyan-uttar-sahit
Anshul Khandelwal 2026-3-6

20+ मजेदार मैं कौन हूँ पहेलियाँ (उत्तर सहित) | Hindi Paheliyan

20+ मैं कौन हूँ पहेलियाँ (उत्तर सहित) पढ़ें। बच्चों और बड़ों के लिए मजेदार हिंदी पहेलियाँ, दिमाग तेज...

50-hindi-paheliyan-for-adults
Anshul Khandelwal

50 मजेदार हिंदी पहेलियाँ वयस्कों के लिए (2026)। इसमें शामिल हैं काव्यात्मक, वर्डप्ले और आधुनिक ब्रेन...

50-fun-hindi-riddles-2026-brain-boosting-riddles-for-kids
Lipika Lajwani 2025-12-23

50 सबसे मजेदार हिंदी पहेलियाँ बच्चों के लिए! फलों, जानवरों, घरेलू वस्तुओं की ट्रिकी रिडल्स उत्तर सहि...