MindYourLogic

Paheliyan in hindi with Answers | 100+ हिंदी पहेलियाॅं जो आपके दिमाग को तेज करेंगी।

About Paheliyan

Paheliyan in hindi with Answers :- हिंदी पहेलियाॅं हमेशा ही हमारे दिमाग की सेहत के लिए काफी मदतगार साबित हुई है तभी हम आपके लिए इस पोस्ट में 116 से भी अधिक कुछ paheliyan in hindi का संग्रह लेकर आये। इन Paheliyan in hindi को हल करते हुए आपकी सोचने की क्षमता भी बढ़ेगी। साथ ही आप इन पहेलियाॅं को अपने मित्रो तथा परिजनो के साथ सांझा कर एक खेल भी खेल सकते है। तो चलिए देखते है आप कितनी हिंदी पहेलियाॅं के उत्तर जानते है।
By Anshul Khandelwal
46.
Paheliyan

औरत को प्यारा हूं- पहेली

अन्त हटा दो ताकत हूं, मध्य हटा दो बम, हर औरत को प्यारा हूं, मतलब मेरा सजन।
 उत्तर –बलम।
47.
Paheliyan

आसमान में उड़े पेड़-पहेली

आसमान में उड़े पेड़ पर घोंसला न बनाए, तूफान से डरे रहने को, धरती पर आ जाए।
 उत्तर –हवाई जहाज।
48.
Paheliyan

फल रस चिपकाने के काम आता- पहेली

तीन आखर का है नाम, आता अचार के काम ठण्ड से नाता, दूजा नाम रखता, फल रस चिपकाने के काम आता।
 उत्तर –लसोड़ा।
49.
Paheliyan

मध्य काट कर ‘काल’ बनू - पहेली

प्रथम कटे, तो ‘जल’ बनकर, मैं सबको जीवन देता हूं, मध्य काट कर ‘काल’ बनू, सबका जीवन हर लेता हूं, तीन अक्षर का मैं ऐसा, आंखों को ठंडक देता हूं।
 उत्तर –काजल।
Join MindYourLogic on WhatsApp
50.
Paheliyan

अन्त काट दो मान करूं- पहेली

प्रथम कटे, तो नया बनूं, अन्त काट दो मान करूं, तीन अक्षर का कौन हूं मैं, सृष्टि का सम्मान करूं।
 उत्तर –मानव।
52.
Paheliyan

जब आप खिलाते हैं,तो बढ़ती है,जब आप इसे पानी देते हैं, तो मर जाती है - पहेली

वह क्या चीज़ है, 
जो जब आप इसे खिलाते हैं, 
तो बढ़ती है, 
लेकिन जब आप इसे पानी देते हैं, 
तो मर जाती है?
उत्तर: आग
Join MindYourLogic on WhatsApp