MindYourLogic

Best New Paheliyan in Hindi with Answer - 100+ नई हिंदी पहेलियाॅं

About Paheliyan

New Hindi Paheliyan - इस पोस्ट में आपके लिए लेकर आये है 100 से ज्यादा लेटेस्ट नई पहेलियाॅं उत्तरसहित, जो बच्चो की सूझबुझ बढ़ाने तथा उनके मतिष्क विकास में काफी मदतगार साबित होगी। नई पहेलियाॅं बहुत ही रोचक तथा मनोरंजक है जिसे बच्चे बुढे तथा जवान इन सभी को काफी पसंद आने वाली है। इन New Paheliyan with Answers को अपने दोस्तो और रिश्तेदारो को भी सांझा कर उनकी भी दिमागी परीक्षा ले सकते है।
By Anshul Khandelwal
1.
Paheliyan

पानी ही मेरा बाप - नई पहेली

पानी ही मेरा बाप, 
पानी ही मेरा बेटा, 
मुंह ऊपर करके देखो, 
मैं सबके ऊपर लेटा। 
 उत्तर – बादल
2.
Paheliyan

आटे जैसी पिलपीली- नई पहेली

आटे जैसी पिलपीली, 
लगे ज्यों शहद की डली, 
रंग है उसका भूरा भूरा, 
नाम बताओ पूरा पूरा।
 उत्तर –किशमिश
3.
Paheliyan

गोल, सफेद जैसा अंडा -नई पहेली

गोल, सफेद जैसा अंडा, खाने में मीठा ठंडा, फटे दूध का बड़ा कमाल, नाम बताओ प्यारे लल्ला।
 उत्तर –रसगुल्ला
4.
Paheliyan

सिर संग भी है नाता - नई पहेली

सिर संग भी है नाता, 
मेरा बिस्तर से भी नाता, 
बोझ उठा कर आपका मैं, 
मीठी नींद सुनाता। 
 उत्तर – तकिया
Join MindYourLogic on WhatsApp
5.
Paheliyan

बेमौसम आई बरसात - नई पहेली

बनी रंगीली शर्म की बात, 
बेमौसम आई बरसात, 
यही अचंभा मुझको आये, 
खुशी के दिन रोती जाये।
 उत्तर – दुल्हन
Join MindYourLogic on WhatsApp
10.
Paheliyan

उजला मेरा रंग -नई पहेली

पानी से मैं पैदा होता
उजला मेरा रंग,
स्वाद बढ़ाता घुलमिल
करके, मैं भोजन के संग। 
 उत्तर – नमक
11.
Paheliyan

देह काठ मुंह आठ - नई पहेली

देह काठ मुंह आठ, 
सूरत जानी पहचानी, 
मुंह में जीभ नहीं है, 
फिर भी बोले मीठी वाणी। 
 उत्तर – बांसुरी
12.
Paheliyan

बीच में देते आराम- नई पहेली

आते जाते दुख है देते, 
बीच में देते आराम, 
देखभाल रखना इन पर 
सदा सुबह और शाम।
 उत्तर – दांत
13.
Paheliyan

बिन पैरों वह चलता - नई पहेली

चांद सा मुखड़ा तन सा जख्मी, 
 बिन पैरों वह चलता है, 
राज दुलारा सब का प्यारा, 
मेहनत से वह मिलता है।
 उत्तर –पैसा
Join MindYourLogic on WhatsApp
15.
Paheliyan

मीठे फूल के नाम वाला - नई पहेली

मीठे फूल के नाम वाला, 
फिर भी होता है फल वाला, 
तीन अक्षर का नाम बतलावे, 
सब किसी में प्रसिद्धि पाये।
 उत्तर –महुआ