MindYourLogic

Best New Paheliyan in Hindi with Answer - 100+ नई हिंदी पहेलियाॅं

About Paheliyan

New Hindi Paheliyan - इस पोस्ट में आपके लिए लेकर आये है 100 से ज्यादा लेटेस्ट नई पहेलियाॅं उत्तरसहित, जो बच्चो की सूझबुझ बढ़ाने तथा उनके मतिष्क विकास में काफी मदतगार साबित होगी। नई पहेलियाॅं बहुत ही रोचक तथा मनोरंजक है जिसे बच्चे बुढे तथा जवान इन सभी को काफी पसंद आने वाली है। इन New Paheliyan with Answers को अपने दोस्तो और रिश्तेदारो को भी सांझा कर उनकी भी दिमागी परीक्षा ले सकते है।
By Anshul Khandelwal
61.
Paheliyan

गहरे सागर जाना है-नई पहेली

गहरे सागर जाना है, 
तब ही इसको पाना है, 
बहुत अधिक है इसका मोल, 
खोल पहेली जल्दी खोल।
 उत्तर –मोती
63.
Paheliyan

मोटी उसकी खाल - नई पहेली

एक सींग का है चौपाया, 
मोटी उसकी खाल, 
और खाल से किसी जमाने में, 
बनती थी ढाल। 
 उत्तर – गेंडा
64.
Paheliyan

न गलती है न सड़ती- नई पहेली

सामान की पैकिंग में होती है आसानी,न गलती है,न सड़ती है,है पर्यावरण की परेशानी।
 उत्तर – पॉलीथिन
Join MindYourLogic on WhatsApp
67.
Paheliyan

लंबाई है मेरी शान - नई पहेली

लंबाई है मेरी शान, 
मीठे रस की मैं हूं खान, 
दांतों की कसरत करवाता, 
मेरा नाम बताइये जरा।
 उत्तर – गन्ना
Join MindYourLogic on WhatsApp
71.
Paheliyan

मध्य कटे तो दानी बनती-नई पहेली

मध्य कटे तो दानी बनती, 
तीन अक्षर का मेरा नाम, 
बादल के संग घूमा करती, 
बतलाओ जी मेरा नाम। 
 उत्तर - दामिनी
73.
Paheliyan

टोपी हरी और काला बाना-नई पहेली

टोपी हरी और काला बाना, 
सिर पर बैठे शहर को जाना, 
गली गली में शोर मचाना, 
अच्छा लगता इसको खाना।
 उत्तर – बैंगन
Join MindYourLogic on WhatsApp
74.
Paheliyan

एक जगह पर खड़ा हुआ हूं-नई पहेली

एक जगह पर खड़ा हुआ हूं, 
पर हित पथ पर अड़ा हुआ हूं, 
मेरी पूजा करते मानव, 
मुझे काटते अनपढ़ दानव।
 उत्तर – वृक्ष