MindYourLogic

Best New Paheliyan in Hindi with Answer - 100+ नई हिंदी पहेलियाॅं

About Paheliyan

New Hindi Paheliyan - इस पोस्ट में आपके लिए लेकर आये है 100 से ज्यादा लेटेस्ट नई पहेलियाॅं उत्तरसहित, जो बच्चो की सूझबुझ बढ़ाने तथा उनके मतिष्क विकास में काफी मदतगार साबित होगी। नई पहेलियाॅं बहुत ही रोचक तथा मनोरंजक है जिसे बच्चे बुढे तथा जवान इन सभी को काफी पसंद आने वाली है। इन New Paheliyan with Answers को अपने दोस्तो और रिश्तेदारो को भी सांझा कर उनकी भी दिमागी परीक्षा ले सकते है।
By Anshul Khandelwal
16.
Paheliyan

न कभी होता है मरण - नई पहेली

न कभी होता है जन्म, 
न कभी होता है मरण, 
सब जीवों में आती जाती, 
मैं अजर अमर कहलाती। 
 उत्तर –आत्मा
19.
Paheliyan

चिपकी यो ही पड़ी है - नई पहेली

द्वार पर दीवार पर, 
चिपकी यो ही पड़ी है, 
काराज कबहूँ नहीं करत, 
खाने पर आंखें गड़ी है।
 उत्तर –छिपकली
Join MindYourLogic on WhatsApp
20.
Paheliyan

रूप एक सा एक ही काम- नई पहेली

अलग अलग पर एक ही नाम, 
रूप एक सा एक ही काम, 
बोल ना जाने सुनते संग, 
इन दोनों के बीच सुरंग। 
 उत्तर – कान
23.
Paheliyan

कभी दान हम उसको करते-नई पहेली

हमारे पूरे शरीर में रहता, 
लाल लाल रंग उसका होता, 
कभी दान हम उसको करते, 
दो अक्षर से लिखा है जाता। 
 उत्तर –खून
Join MindYourLogic on WhatsApp
24.
Paheliyan

जीवन से मृत्यु तक - नई पहेली

ऊपर भी ले जाने वाली, 
नीचे भी ले जाने वाली 
जीवन से मृत्यु तक, 
बस इसकी रहे यही कहानी। 
 उत्तर – सांसे
26.
Paheliyan

न्याय दिलाना उसका काम-नई पहेली

नाम उसका उल्टा सीधा एक समान, 
न्याय दिलाना उसका काम, 
सही करे या गलत निर्णय, 
पर सब करते उसका सम्मान। 
 उत्तर – जज
28.
Paheliyan

आदि कटे पर सूरी- नई पहेली

देहरादून निकट है नीचे, 
अधिक नहीं है दूरी, 
पर्वत की रानी कहलाती, 
आदि कटे पर सूरी।
 उत्तर – मसूरी
Join MindYourLogic on WhatsApp
29.
Paheliyan

छोटा सा है उसका पेट-नई पहेली

छोटा सा है उसका पेट, 
लेता सारा जगत समेत, 
चार अक्षर का उसका नाम, 
कहानी कविता भी करता हमको भेंट।
 उत्तर –अखबार
30.
Paheliyan

दुबली पतली मेरी काया-नई पहेली

दुबली पतली मेरी काया, 
एक आंख की देखो माया, 
धागे ने जब साथ दिया तो, 
दो बिछड़ो को खूब मिलाया। 
 उत्तर – सुईधागा