31.
Paheliyan
बिना हाथ पैर के - नई पहेली
बिना हाथ पैर के, चल के न तैर के, सब के घर चली जाऊं, बिना किसी बैर के।
उत्तर –पत्र
बिना हाथ पैर के, चल के न तैर के, सब के घर चली जाऊं, बिना किसी बैर के।
उत्तर –पत्र
पास में उड़ता उड़ता आए, क्षणभर देखूं फिर छिप जाए। बिन आग के जलता जाए, सबके मन को वह लुभाए।
उत्तर –जुगनू
ऐसी कौन सी चीज है, जो आपकी मुठ्ठी में तो है पर आपके वश में नहीं?
उत्तर – लकीरें
सोने की वह चीज है, बिके न हाट सुनार, हल्की फुल्की भी नहीं, कई किलो है भार।
उत्तर – चारपाई
लगातार ही खाता जाता, ठूंस ठूंस कर माल पचाता, सौ किलो से पेट भर जाता, तब वह अपना मुंह सिलवाता।
उत्तर – बोरा
जमीन के ऊपर है, अंदर भी रहता है, धुआं बन गगन में, इधर उधर बहता है।
उत्तर –पानी
वह कौन है जिसके पास कभी तो दर्जनों कपड़े होते हैं और कभी एक भी नहीं होता ?
उत्तर – वॉशिंग मशीन
चढ़ा दूँ मेरे सिर पर या पैरों पर आओगे ज़रा आराम से पगले ना संभले तो कमर सहलाओगे ?
उत्तर – सीढ़ी
"सिर पर मेरे टोपी लाल, कागज पर मैं करूँ कमाल। लिखते-लिखते घटती जाऊँ, अंत समय में काम न आऊँ।"
पेंसिल
"न खाता हूँ, न पीता हूँ, फिर भी सबकी जेब में जीता हूँ। जब भी मैं चमकता हूँ, दूर बैठे अपनों को पास लाता हूँ। बताओ मैं कौन हूँ?"
स्मार्टफ़ोन
"काले रंग का मेरा चोला, धूप देख मैं जगती हूँ, छांव मिले या रात घनेरी, पल में गायब होती हूँ।" "हाथ कभी न आऊँ तेरे, संग-संग तेरे चलती हूँ।"
परछाईं
खट्टी खट्टी हो अदा मेरी, चटनी बनती सदा मेरी, तीन अक्षर में नाम आए, बीज दवा के काम आए।
उत्तर – इमली
बत्तीस नर संग एक नारी, एक नाव में करे सवारी, नर बेशक नौका छोड़ देवे, आखिर तक रहती वह नारी।
उत्तर – जीभ
एक फोटोग्राफर ऐसा, जो बारिश होने पर ही फोटो खींचे, बताओ कौन?
उत्तर –बिजली
बारह शाखा पेड़ की बावन उसके फूल, सात पंखुड़ी फूल की इसे न जाना भूल।
उत्तर – वर्ष