MindYourLogic

Best New Paheliyan in Hindi with Answer - 100+ नई हिंदी पहेलियाॅं

About Paheliyan

New Hindi Paheliyan - इस पोस्ट में आपके लिए लेकर आये है 100 से ज्यादा लेटेस्ट नई पहेलियाॅं उत्तरसहित, जो बच्चो की सूझबुझ बढ़ाने तथा उनके मतिष्क विकास में काफी मदतगार साबित होगी। नई पहेलियाॅं बहुत ही रोचक तथा मनोरंजक है जिसे बच्चे बुढे तथा जवान इन सभी को काफी पसंद आने वाली है। इन New Paheliyan with Answers को अपने दोस्तो और रिश्तेदारो को भी सांझा कर उनकी भी दिमागी परीक्षा ले सकते है।
By Anshul Khandelwal
92.
Paheliyan

पीली तरल, उगलती गैस - नई पहेली

पीली तरल, उगलती गैस, 
चली दिवानी अपने देश। 
संग मुसाफिर को लेकर जाती, 
अपनी मंजिल पर पहुंचाती।
 उत्तर –गाड़ी
93.
Paheliyan

महफिल मेरा धाम -नई पहेली

जंगल मेरी जन्मभूमि है, 
महफिल मेरा धाम। 
सबके ओंठ लग कर देती, 
सरगम का पैगाम। 
 उत्तर – बांसुरी
Join MindYourLogic on WhatsApp
95.
Paheliyan

बेकार होती लकड़ी ताजा - नई पहेली

मैं गहरी छाया का राजा, 
बेकार होती लकड़ी ताजा, 
कुल तीन अक्षर का नाम आता, 
प्रथम कटे बराबर कहलाता। 
 उत्तर – शीशम
96.
Paheliyan

औषधीय वृक्ष है खास - नई पहेली

दो अक्षर का मेरा नाम कहलावे, कच्ची कली मसाला के काम आये, दक्षिण भारत में इसका निवास, औषधीय वृक्ष है यह खास।
 उत्तर – लौंग
Join MindYourLogic on WhatsApp
99.
Paheliyan

कल्पना से मेरा गहरा नाता -नई पहेली

साढ़े तीन अक्षर का नाम आता, 
कल्पना से मेरा गहरा नाता, 
वृक्षों में वृक्ष कहां जाता, 
श्री कृष्ण अर्जुन को बतलाता। 
 उत्तर –कल्प
101.
Paheliyan

बिन मारे मर जाए - नई पहेली

मारे से वो जी उठे, 
बिन मारे मर जाए, 
बोलो जरा उसका नाम तो, 
मजा मुझे आए।
 उत्तर –परछाई
102.
Paheliyan

सीधा-साधा लगता है - नई पहेली

हाल-चाल यदि पूछो उससे, 
नहीं करेगा बात। 
सीधा-सादा लगता है। 
पर पेट में रखता दांत।
 उत्तर –अनार
103.
Paheliyan

चकले का हूं साथी - नई पहेली

हर घर में मैं पाया जाता, 
चकले का हूं साथी, 
मुझे चला कर सारी दुनिया, 
अपना भोजन पाती।
 उत्तर –  बेलन
Join MindYourLogic on WhatsApp
104.
Paheliyan

गर्दन जरा काट दो मेरी- नई पहेली

कागज पर मैं सरपट भागूं, 
चल कर थोड़ा सा गिर जाऊं, 
गर्दन जरा काट दो मेरी, 
तो उठ कर फिर दौड़ लगाऊं।
 उत्तर –पेंसिल
105.
Paheliyan

सभी फलों में न्यारा - नई पहेली

कांटेदार खाल के भीतर, 
रसगुल्ला है प्यारा, 
छोटे बड़े प्रेम से खाते, 
सभी फलों में न्यारा।
 उत्तर –लीची