MindYourLogic

100+ Paheliyan to-test your logic |पहेलियाॅं उत्तर सहित आपके दिमागी कसरत के लिए।

About Paheliyan

Paheliyan - हम आपके लिए लेकर आये है, 100+ पहेलियाॅं उत्तर सहित का (100+ Paheliyan with answers) आपके दिमागी कसरत के लिए। जिसमें कुछ पहेलियाॅं सरल है तो कुछ पहेलियाॅं-कठीन है। दोस्तो, एक कथन, प्रश्न-या वाक्यांष में छिपे हुए एक दोहरे अर्थ-का सही उत्तर देना ही पहेली (Paheli) कहलाता है। इन पहेलियाॅं को हल करते हुये हमारे दिमाग की कसरत काफी अच्छे से हो जाती है। जो की हमारी Mental Health के लिए जरूरी भी है। तो चलिए देखते है, आप इन 101+ Paheliyan-में से कितनी पहेली (Paheli) का उत्तर दे पाते है।
By Anshul Khandelwal
16.
Paheliyan

एक किले के दो द्वार-पहेली

एक किले के दो हीं द्वार,
उनमें सैनिक लकड़ीदार |
टकराए जब दीवारों से,
ख़त्म हो जाए उनका संसार |
उत्तर – माचिस
18.
Paheliyan

छोटी सी छोकरी - पहेली

छोटी सी छोकरी, लालबाई उसका नाम है, पहने है घाघरा, एक पैसा दाम है।

उत्तर - लालमिर्च
19.
Paheliyan

मध्य कटे आदमी बनती - पहेली

मध्य कटे आदमी बनती,
प्रथम कटे प्रत्येक,
मैं तो सब को पानी पिलाती,
करती काम हूं नेक।
उत्तर- नहर
Join MindYourLogic on WhatsApp
Join MindYourLogic on WhatsApp
28.
Paheliyan

जैसे को तैसा बताए - पहेली

जैसे को तैसा बताए,
नहीं तनिक भी वह छिपाए,
यदि गिर जाए जमीन पर,
चूर चूर हो जाए।
उत्तर - दर्पण 
Join MindYourLogic on WhatsApp
29.
Paheliyan

भीतर झांको - पहेली

जैसे हो तुम देखोगे वैसे, मेरे भीतर झांको, झट से दे दो जवाब इसका, खुद को कम न आंको।

उत्तर -  आईना
30.
Paheliyan

मेरे नाम के दो मतलब हैं - पहेली

मेरे नाम के दो मतलब हैं, दोनों के हैं अर्थ निराले, एक अर्थ में सब्जी हूं मैं, एक अर्थ में पालने वाले।
उत्तर - पालक