MindYourLogic

100+ Paheliyan to-test your logic |पहेलियाॅं उत्तर सहित आपके दिमागी कसरत के लिए।

About Paheliyan

Paheliyan - हम आपके लिए लेकर आये है, 100+ पहेलियाॅं उत्तर सहित का (100+ Paheliyan with answers) आपके दिमागी कसरत के लिए। जिसमें कुछ पहेलियाॅं सरल है तो कुछ पहेलियाॅं-कठीन है। दोस्तो, एक कथन, प्रश्न-या वाक्यांष में छिपे हुए एक दोहरे अर्थ-का सही उत्तर देना ही पहेली (Paheli) कहलाता है। इन पहेलियाॅं को हल करते हुये हमारे दिमाग की कसरत काफी अच्छे से हो जाती है। जो की हमारी Mental Health के लिए जरूरी भी है। तो चलिए देखते है, आप इन 160+ Paheliyan-में से कितनी पहेली (Paheli) का उत्तर दे पाते है।
By Anshul Khandelwal
76.
Paheliyan

एक गुलदस्ता ऐसा - पहेली

एक गुलदस्ता ऐसा देखा, करते नहीं जो भेंट, खाने के काम वो आए, उस में फूल अनेक।

उत्तर – फूलगोभी
77.
Paheliyan

कल बनूं धड़ के बिन- पहेली

कल बनू धड़ के बिन, मल बनू सिर हीन, पैर कटे तो थोड़ा रहूं, अक्षर है कुल तीन।
उत्तर - कमल
78.
Paheliyan

मीठा हूं सब करे पसंद - पहेली

मीठा हूं सब करे पसंद,
मोटी दीवारों में बंद,
मेरा पेड़ बहुत है फलता,
लेकिन कभी नहीं है जलता।
उत्तर-केला
79.
Paheliyan

कोमल कोमल बाल- पहेली

कान बड़े हैं काया छोटी, कोमल कोमल बाल, चौकस इतना पकड़ सके ना, बड़ी तेज है चाल।

उत्तर -  खरगोश
Join MindYourLogic on WhatsApp
81.
Paheliyan

हरे रंग के दरबार में- पहेली

हरे रंग के दरबार में,
इक बैठा है राजा,
कांटो में पला है,
मगर निराली उसकी आभा।
उत्तर - गुलाब
82.
Paheliyan

अंत कटे तो जमा - पहेली

अंत कटे तो जमा जोड हूं, मध्य कटे तो जना, आदि कटे तो सबने माना, कैसे हाय आ गया जमाना ?
उत्तर – ज़माना
Join MindYourLogic on WhatsApp
85.
Paheliyan

जंगल में मायका - पहेली

जंगल में मायका,गाँव में ससुराल, गाँव आई दुल्हन, उठ चला बवाल ।

उत्तर – झाडू
86.
Paheliyan

उग जाऊं मैं धरा पर- पहेली

उग जाऊं मैं धरा पर,
बिन डाले कोई बीज,
पशु दूध दे मुझे खाए के,
बोलो मैं कौन हूं?
उत्तर-घास 
88.
Paheliyan

रोज शाम को आती हूं मैं- पहेली

रोज शाम को आती हूं मैं,
रोज सवेरे जाती हूं,
नींद न मुझको कभी समझना,
यद्यपि आपको सुलाती हूं।
उत्तर - रात
Join MindYourLogic on WhatsApp
89.
Paheliyan

बीन लेकर चलता - पहेली

बीन लेकर चलता हूं, पर नहीं मैं सपेरा, दूर दूर की चीज दिखाऊं, नाम बताओ मेरा?

उत्तर – दूरबीन
90.
Paheliyan

मध्य कटे हवा हो जाता - पहेली

तीन अक्षर का मेरा नाम, खाने के आता हूँ काम, मध्य कटे हवा हो जाता, अंत कटे तो हल कहलाता। बताओ बताओ मैं कौन हूँ?

उत्तर - हलवा